मोबाइल पर घटिया नेटवर्क.
ये एक मुद्दा है जिस पर बहुत कम चर्चा होती है. भुगत हर कोई रहा है.
एक कॉल तक मुश्किल से हो पाती है.
कॉल ड्रॉप ने दुखी कर रखा है...
मेरी नजर में सबसे घटिया नेटवर्क @reliancejio का है...
आपको कौन सा लगता है. और क्या कोई है जिस पर पोर्ट कर काम चल सके??
आज NCRB का 'ABHIGYAN' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। 1.3 करोड़ फिंगरप्रिंट के डेटाबेस NAFIS का यह पोर्टेबल वर्जन ऑन-फील्ड पुलिस कर्मियों को सीधे उनके स्मार्टफोन पर अपराधियों के विशाल डेटाबेस तक पहुँचने की शक्ति देता है। टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित यह ऐप चंद सेकंड में रियल-टाइम फिंगरप्रिंट पहचान कर ग्राउंड पुलिसिंग को और सशक्त बना रहा है। फास्ट ID, पोर्टेबल सेटअप और करोड़ों रिकॉर्ड्स जैसी खूबियों से युक्त ‘ABHIGYAN’ ऐप एक बेहद शक्तिशाली टूल है।
एक लड़की घबराते हुए अपने भाई के पास दौड़कर आई और बोली,
"भैया, पिछले 10 मिनट से मेरे फोन में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं आ रहे।"
भाई ने आराम से जवाब दिया,
"अरे, कभी-कभी टावर का इश्यू हो जाता है। थोड़ी देर रुक जाओ, अपने आप ठीक हो जाएगा।"
लेकिन आधा घंटा बीत गया…
फोन अब भी No Signal दिखा रहा था। एक घंटा हो गया, फिर भी कोई नेटवर्क नहीं आया।
अब लड़की सच में परेशान हो गई।
उसने कहा,
"भैया, तुम्हारी भी तो इसी कंपनी की SIM है। तुम्हारे फोन में सब ठीक चल रहा है, फिर मेरे फोन में ही नेटवर्क क्यों नहीं हैं?"
यहीं से भाई को शक हुआ।
उसे याद आया कि आजकल SIM Swap Scam नाम की एक धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है।
इस Scam में ठग किसी Data Leak या दूसरी जगहों से आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता जैसी जानकारी जुटा लेते हैं।
फिर वे Telecom Company से संपर्क करके खुद को असली ग्राहक बताने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि "मेरी SIM खो गई है, कृपया नई SIM जारी कर दीजिए।"
अगर उनकी चाल काम कर जाए, तो आपकी पुरानी SIM बंद हो सकती है और आपके फोन से अचानक नेटवर्क गायब हो सकते हैं।
यहीं से असली खतरा शुरू होता है।
क्योंकि आपके Bank OTP, UPI Verification Codes और कई ज़रूरी Security Alerts उसी मोबाइल नंबर पर आते हैं।
अगर वह नंबर किसी और के कंट्रोल में चला जाए, तो आपके Accounts भी खतरे में पड़ सकते हैं।
भाई ने तुरंत लड़की से कहा,
"अगर बिना किसी वजह के अचानक नेटवर्क गायब हो जाएं, तो इसे सिर्फ टावर की समस्या समझकर नजरअंदाज मत करना।"
उसने तुरंत ये तीन कदम उठाने को कहा:
1. सबसे पहले अपनी Telecom Company के Customer Care से संपर्क करके SIM का Status चेक कराओ।
2. अपने Bank से बात करके Account की Security सुनिश्चित करो और जरूरत पड़े तो Transactions पर निगरानी रखो।
3. अगर Fraud का ज़रा भी शक हो, तो तुरंत Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत दर्ज कराओ।
बहुत से लोग घंटों तक सिर्फ नेटवर्क वापस आने का इंतज़ार करते रहते हैं।
लेकिन अगर मामला SIM Fraud का हो, तो हर मिनट की देरी भारी पड़ सकती है।
इसलिए अगर आपके फोन में अचानक नेटवर्क गायब हो जाएं और उसी कंपनी की दूसरी SIM सामान्य रूप से काम कर रही हो, तो सिर्फ "Tower Problem" मानकर न बैठें।
एक बार वजह ज़रूर पता करें।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक आपकी SIM के नेटवर्क चले गए हों?
एक मित्र ने हमारे फ़ोन में स्नैपचैट डाउनलोड करवा दिया बोले यह इस्तेमाल किया करो अच्छा एप है, आज चार दिन हो गए हैं मेरे समझ में ही नहीं आ रहा है कि वहां क्या और कैसे यूज करें?
मुझे सबसे अच्छा एक्स लगता है फिर इंस्टाग्राम, हांलांकि एक दौर में मैंने फेसबुक भी बहुत यूज किया है लेकिन आज फेसबुक पर बहुत कम सिर्फ लोकल में क्या हो रहा है जानने के लिए ओपेन करता हूं देश और दुनियां मे क्या हो रही है इसीलिए हमारा एक्स है, मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम है और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप है, मैं किसी और प्लैटफॉर्म पर शिफ्ट होने से बचता भी हूं क्योंकि वह इतना आसान नहीं हैं।
ये वहीं लोग है जो अपने घर में पानी पीने के बाद खाली ग्लास अपने परिवार में बच्चों को खासकर पत्नी को देते वक़्त चिल्लाते होंगे की दिख नहीं रहा ग्लास पकड़ लो।
यहाँ खुश नजर आ रहे 🙄
नेता जी के अच्छे कामों को भुलाया नहीं जा सकता लेकिन ये रवैया भी....
हर महिला अगर अपनी जुबान पर थोड़ा ताला लगा ले तो मैं गारंटी के साथ कह सकती हूं कि दहेज और तलाक जैसी कभी नौबत ही ना आए
अब आज दिल्ली का ही मामला देख लीजिए शिखा सिंह की शादी 2020 में हुई थी, इन्होंने पति से स्वयं झगड़ा किया और खुद ही दहेज का केस डाल दिया, केस में पैसा लगाते-लगाते लड़की के पिता सड़क पर आ गए. उनकी हालत ऐसी हो गई कि वह स्वयं का इलाज तक नहीं करा पा रहे थे. यही टेंशन करते-करते अभी 10 दिन पहले इनके पिता जी को अटैक आ गया, जिन्हे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जब इसकी सूचना महिला के पति सौरभ को मिली तो वह सरकारी अस्पताल पहुंचा और वहां से अपने ससुर साहब को निकालकर गुड़गांव के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेदांता ग्रुप में भर्ती कराया, अब लड़की के पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं, आज दिल्ली कोर्ट में लड़की की तारीख थी, पति के सामने पहुंचते ही लड़की ने तलाक के सारे कागज फाड़ दिए और पति को गले लगा लिया
नाम: चारु पांडेय
राज्य: छत्तीसग़ढ
उम्र: 23 साल
उपलब्धि: 19 सरकारी परीक्षा पास
हो गए न हैरान?
मात्र 23 साल की उम्र में चारु ने वो कर दिखाया है, जिस उम्र में अधिकतर लोग सोचना शुरू करते हैं।
SSC CGL, CPO, CHSL, MTS, IBPS, SBI सहित कुल 19 परीक्षाएं पास की है और अभी CGL में CAG के पद पर चेन्नई में पोस्टेड है।
चारु को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी।