आज फूल बाग, अलवर में आदरणीय श्री भँवर जितेन्द्र सिंह जी के साथ थानागाजी नगरपालिका की कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती पपीता देवी हरसाना जी एवं वाइस चेयरमैन श्रीमती पंकज सैनी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप थानागाजी के आमजन की आवाज़ बनेंगे और सभी को साथ लेकर थानागाजी नगरपालिका के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी मजबूती एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी।
इस दौरान थानागाजी विधायक श्री कांति प्रसाद मीणा जी, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश गंगावत जी, थानागाजी के नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
@JitendraSAlwar@KantiPrasadMLA@GangawatPrakash@INCRajasthan
आज जाखल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन में पहुंचकर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हरियाणा के युवाओं के सामने आज अच्छी शिक्षा, रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और सुरक्षित भविष्य का सवाल है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की उनकी आवाज को मजबूती दे रहे हैं।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के संदेश को गांव गांव, बूथ बूथ और जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देना और जनता के बीच रहकर उनके संघर्ष में साथ खड़ा होना ही हमारे संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर टोहाना विधायक श्री परमवीर सिंह जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, ब्लॉक जाखल कांग्रेस अध्यक्ष श्री अंग्रेज सिंह जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वीरभान मेहता जी, ब्लॉक टोहाना कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरबंस लाल जी, श्री लाल बहादुर खोवाल जी, श्री मंगत राम लालवास जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजकुमार शर्मा जी, श्री दिलशेर सिंह जी, श्री रामेश्वर लाल बिश्नोई जी, पूर्व सरपंच श्री निर्मल सिंह जी, पूर्व चेयरमैन श्री काशीराम जी एवं श्री मनदीप सिंह जी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#सूरतगढ़ नगरपालिका की नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन मेना रानी पत्नी सखी मोहम्मद जी को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जनहित, विकास और आमजन की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।
सूरतगढ़ की देवतुल्य जनता एवं सभी जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार। #suratgarh
जनविश्वास की एक और जीत!
जालोर नगर परिषद के उप सभापति पद पर सैयद मुमताज अली के निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जालोर की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस के पार्षदों को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा, आज उसी जनविश्वास की अभिव्यक्ति उप सभापति पद के चुनाव में भी देखने को मिली।सभापति चुनाव से भी ज़्यादा मत (25-15)जन विश्वास का नतीजा है।
सैयद मुमताज़ अली को जालोर नगर परिषद के उप सभापति निर्वाचित होने पर पुनः हार्दिक बधाई।
कांग्रेस का जनसेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
जय कांग्रेस,
विजय कांग्रेस
केकड़ी में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस के अनिल मित्तल जी जीत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष पद निर्वाचित हुए। लेकिन भाजपा इस जनादेश को पचा नहीं पा रही है।
हार स्वीकार करने के बजाय निर्वाचित अध्यक्ष के चैंबर पर ताला लगाना आखिर कैसी मानसिकता है? विधायक जी को लोकतंत्र की मर्यादा समझनी चाहिए। जनता ने जिसे चुना है, उसका सम्मान करना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का तकाजा है।
भाजपा को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए और जनादेश का सम्मान करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल जी को सम्मानपूर्वक उनके स्थान पर कार्य करने देना चाहिए।
@RajCMO
आज पीसीसी के वार रूम में एक बैठक आयोजित की गई उस में ऑल इंडिया कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रतिपक्ष नेता टिका राम जुली एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए
आज हनुमानगढ़ में कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके परिजनों को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विरोध में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।
📍 हनुमानगढ़