आज राजेंद्र नगर विधानसभा के इंद्रपुरी रेलवे हॉल्ट पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज के विकास कार्य की प्रगति का क्षेत्र के विधायक श्री @Umang_bjp जी एवं स्थानीय निवासियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरा हो।
स्थानीय निवासियों की रोज़मर्रा की परेशानियाँ कम हों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित हर व्यक्ति को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले, यही इस कार्य का उद्देश्य है। क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जाएगी।
@BJP4India@BJP4Delhi
Deeply concerned to learn of the building collapse at Satya Niketan, RK Puram.
Have directed all concerned agencies, including @DelhiPolice, @DelhiFireService and DDMA, to work in complete coordination to ensure swift rescue efforts on the ground.
Praying for the safety and well-being of everyone affected. The situation is being closely monitored and it will be ensured that every possible support reaches those in need.
भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित ISKCON मंदिर में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, माननीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @tarunchughbjp जी, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @hdmalhotra जी के साथ श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन और पूजा अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नंदलाल के बाल स्वरूप के दर्शन करते ही चारों ओर गूंजते हरिनाम संकीर्तन और कृष्ण भक्ति ने मन को भाव विभोर कर दिया।ठाकुर जी की मनमोहक छवि के सम्मुख खड़े होकर लगा जैसे कुछ क्षणों के लिए संसार की सारी चिंताएँ पीछे छूट गईं।
कान्हा के चरणों में बस यही प्रार्थना है कि मन में भक्ति रहे, कर्म में धर्म रहे और जीवन के हर कदम पर उनका मार्गदर्शन बना रहे। इस दौरान क्षेत्र से विधायक श्रीमती @shikharaibjp जी व भाजपा नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री @ravindr_BJP जी भी साथ उपस्थित रहे।
हरे कृष्ण! जय श्रीकृष्ण!
#KrishnaJanmashtami #JaiShriKrishna #HareKrishna #RadheRadhe #Janmashtami2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें केवल भक्ति का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि धर्म, कर्तव्य, विवेक और लोककल्याण के लिए निरंतर कर्म करने की प्रेरणा देता है।उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि परिस्थितियाँ कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मनुष्य को सत्य और धर्म का साथ छोड़कर अपने कर्तव्य से विमुख नहीं होना चाहिए।
श्रीकृष्ण ने कर्म को जीवन का आधार बनाया और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानवता को ऐसा ज्ञान दिया, जो हर युग में मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस पावन अवसर पर कामना है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा हमारे जीवन में सत्य, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा के संस्कार और मजबूत हों।
समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#KrishnaJanmashtmi #Janmashtmi