बाबा बकाला साहिब की पावन धरती पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के दरबार में शीश नवाकर मन को अपार शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई। 🙏
गुरु घर में संगत के बीच कुछ पल बिताना और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
आज गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब, लुधियाना (पंजाब) में संत बाबा आनंद सिंह जी की बरसी के अवसर पर नतमस्तक होकर माथा टेका एवं अरदास की। 🙏🏻
संत बाबा आनंद सिंह जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए उनके सेवा, सिमरन एवं आध्यात्मिक जीवन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी!
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए गए अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इनकी वर्तमान अनुबंध अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही थी जिसे अब 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।
#Haryana #DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने संगत के साथ गुरुघर में सेवा भी की।
“गुरु घर में सेवा और संगत का विशेष महत्व है। सेवा हमें विनम्रता, मानवता और परोपकार की भावना से जोड़ती है।”- मुख्यमंत्री
#NayabSinghSaini #Punjab #Ludhiana
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 12 साल 🇮🇳
दशकों तक गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से दूर रखा गया, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जन-धन योजना ने उन्हें अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ा।
गरीबों के बैंक खाते खुले और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचने लगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई और पारदर्शिता बढ़ी।
59 करोड़+ जन-धन खातों और 56% महिला खाताधारकों के साथ जन-धन योजना ने करोड़ों देशवासियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखी है।
#12YearsOfJanDhan
राखी सिर्फ एक धागा नहीं है; यह बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के संकल्प का पवित्र वादा है। 🙏
सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎊
आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) चंडीगढ़ में टीम हरियाणा की मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी जी, भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पाहवा जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रक्षा सूत्र बांधा।
इस अवसर पर मैं हरियाणा की समस्त बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव मुझे प्रदेश के परिवारजनों की सेवा में और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। 🙏
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा मिला सम्मान!
मुक्केबाज अंकुश ने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का आभार जताया।
#Haryana #DIPRHaryana#HaryanaSports
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में आयोजित राजनीतिक वार्ता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र धरती पर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।
"आध्यात्मिकता, शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम मिलकर माझा की पहचान बनाते हैं और हमारा संकल्प है कि माझा में सुरक्षा और विकास साथ-साथ आगे बढ़ें। वर्ष 2027 का चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि पंजाब की दिशा और दशा बदलने का चुनाव है।"
मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि मिलकर ऐसा पंजाब बनाया जाए, जहां सत्य शासन की पहचान, सेवा राजनीति की भाषा और विकास हर परिवार का अधिकार हो।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
हरियाणा सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन ने पैरा खेलों में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
बेहतर सुविधाओं और सहयोग से प्रदेश के पैरा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं।
#Haryana#ParaSports
सेवा सिर्फ़ हाथों से नहीं, दिल से की जाती है। 🙏
गुरुद्वारे में की गई हर छोटी-बड़ी सेवा हमें विनम्रता, प्रेम और इंसानियत का रास्ता दिखाती है।
जहाँ सेवा में कोई बड़ा-छोटा नहीं, कोई अपना-पराया नहीं-बस वाहेगुरु जी की कृपा और संगत का साथ होता है। ❤️
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी, आपका आभार। 🙏
हरियाणा और पंजाब भाई-भाई हैं। दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का अटूट रिश्ता रहा है। ❤️
हरियाणा की तरह पंजाब के परिवारजनों से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद भी हमारे लिए सदैव अनमोल है। 🙏
नशे और गैंगस्टर संस्कृति से जूझ रहा है पंजाब !
गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए, आज बाबा बकाला साहिब की पावन धरती पर आयोजित राजनीतिक वार्ता में शामिल होकर परिवारजनों से संवाद किया। राखी पुण्या एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
पंजाब की आस्था, किसानों की मेहनत, नौजवानों के भविष्य और बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा हमारा संकल्प है। माझा की शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम इसकी पहचान हैं। भाजपा के लिए माझा पंजाब का आखिरी छोर नहीं, बल्कि विकसित पंजाब का प्रथम द्वार है।
2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, पंजाब की दिशा और दशा बदलने का अवसर है। आइए, मिलकर ऐसा पंजाब बनाएं जहां सुशासन पहचान हो, सेवा राजनीति की भाषा हो और विकास हर परिवार का अधिकार बने।
विधानसभा में चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, झूठ के आधार पर नहीं। विपक्ष यदि किसी विषय को लेकर सवाल उठाता है तो उसे तथ्यों के साथ सदन में रखना चाहिए और सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री
#Haryana#DIPRHaryana#HaryanaCM #NayabSinghSaini