अत्यंत दुःखद...
हरदा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवा साथियों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर गई है।
ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें
सभी किसान भाई-बहनों को हलहारिणी अमावस्या की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्री हरि विष्णु, माँ लक्ष्मी एवं धरती माता की कृपा सभी किसानों के खेतों में अनवरत बरसती रहे, हर घर-आँगन धन-धान्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे; यही प्रार्थना है।
🚩 बाबा बर्फानी के पावन धाम की ओर…
पुत्र संकल्प जैन, कृष्णा अग्रवाल एवं साथीगण पूर्ण श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर अग्रसर हैं। हिमालय की दिव्य प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह यात्रा आस्था, सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी हम सभी को देती है।
🚩 हर-हर महादेव!
🚩 बाबा बर्फानी के पावन धाम की ओर…
पुत्र संकल्प जैन, कृष्णा अग्रवाल एवं साथीगण पूर्ण श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर अग्रसर हैं। हिमालय की दिव्य प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह यात्रा आस्था, सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी हम सभी को देती है।
🚩 हर-हर महादेव!
वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री जे. पी. सोनी जी (रिटायर्ड शिक्षक) के सेवानिवृत्ति समारोह में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की ।
मां नर्मदा एवं पूज्य गुरुदेव आपको हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रखें एवं दीर्घायु प्रदान करे ।
माँ भारती के अमर सपूत, कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 'परमवीर चक्र' से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।
आज श्री विद्यासागर टी.वी.एस., हरदा से श्री बाबा बर्फानी, अमरनाथ यात्रा के लिए पुत्र संकल्प जैन, कृष्णा अग्रवाल एवं समस्त श्रद्धालु साथियों को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया।
हर-हर महादेव! 🚩🔱
भारत की आध्यात्मिक चेतना को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।