केजरीवाल के RSS प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल
1. क्या मोदी जी जिस तरह से देश में ED/CBI की सरकारें गिरा रहे हैं क्या ये लोकतंत्र है?
2. क्या जिनको भ्रष्ट बोला उनको ही बीजेपी में मोदी जी ने शामिल कर लिया क्या आप इस तरह की राजनीति से सहमत हो?
3. BJP RSS की कोख से निकली...क्या मोहन भागवत ने मोदी जी को ऐसी गलत हरकत करने से रोका?
4. JP नड्डा जी ने कहा था BJP को आरएसएस की ज़रूरत नहीं....RSS BJP की मां समान है...क्या बेटा आज इतना बड़ा हो गया कि मां को आंख दिखा रहा है? भागवत जी बताओ जब नड्डा जी ने ऐसा बयान दिया तो आपको क्या दुख नहीं हुआ?
5. आप लोगों ने कानून बनाया था कि 75 साल की उम्र में नेता रिटायर होंगे किसी के तहत आडवाणी, जोशी जी, शांता कुमार जी को रिटायर कर दिया लेकिन अमित शाह कह रहे हैं मोदी जी पर लागू नहीं होगा...तो भागवत जी ये कानून मोदी जी पर क्यों लागू नहीं होगा?
@RahulGandhi@priyankagandhi कृपया आप लोग चुनाव में सक्रिय हो ,घर का कोई लफड़ा हो तो उसे बाद में देख लीजिएगा।यदि आपने खुद से भरी थाली को लात मार दी तो बाद में पछताते रहेंगे,इस लिए तुरंत कमान अपने हाथ में लेले।
जिस कन्हैया लाल की हत्या को मोदी और अमित शाह ने राजस्थान के चुनाव में इतना बड़ा मुद्दा बनाया , उसके कातिल को ज़मानत कैसे मिली ?
सबूतों की कमी कैसे रह गई ?
NIA इस मामले में सबूत क्यों नहीं जुटा पाया ?
NIA किसके अधीन है ?
अमित शाह देश को बताएँगे कि कन्हैया लाल के कातिल को क्यों मिली ज़मानत ?
क्यों नहीं मिले सबूत ?
वैसे मीडिया की ये बात समझ में नहीं आती है कि जब दिल्ली में बाढ आए तो केजरीवाल को कठघरे में खड़ा करके इस्तीफ़ा माँगने लगती है और जब किसी अन्य राज्य में बाढ आए तो तेज बारिश को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है।
मीडिया ऐसा दोहरा मापदंड क्यों दिखाती है ?
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ज़मानत किस आधार पर दी?
अदालत ने अपने लिखित आदेश में कहा
- ED का कहना है कि 40 करोड़ तो हमने Trace कर लिए लेकिन बाकी 60 करोड़ कब तक Trace कर पाएंगे ये ED नहीं बता पाई
- इसका मतलब जबतक ED अपनी ये कार्रवाई करेगी तब तक आरोपी को बिना पर्याप्त सबूत के जेल में रहना पड़ेगा?
- गोआ चुनाव में AAP ने कैसे ''अपराध की आय'' का इस्तेमाल किया इसपर भी ED चुप है, रकम का बड़ा हिस्सा अभी Trace होना बाकी है
- ED की एक दलील से कोर्ट को मानने के लिए बाध्य होना पड़ा कि ED बिना पक्षपात के काम नहीं कर रही है (PIC attached)
- ED ऐसा कोई सुबूत नहीं दिखा पाई जिससे पता चले कि विजय नायर सीधे अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर काम करता था
- ED ये भी साफ़ नहीं कर पाई कि उसने जांच के दौरान जो 40 करोड़ की रकम trace की है वो अपराध की आय का हिस्सा कैसे है
माननीय प्रधानमंत्री जी,
आप इस चुनाव में 𝟏𝟏वीं बार बिहार आ रहे है। आप हार के डर से भले ही हमें लाख गालियाँ दीजिए, इस झुलसती गर्मी में जब तक आपके हृदय को ठंडक ना मिले तब तक इस 𝟑𝟒 साल के तेजस्वी पर निम्नस्तरीय निजी हमले करते रहें, पर आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि आप मेरे बिहार और प्यारी जनता के सवालों का जवाब भी अवश्य ही दीजिए। बिहार एकालाप कतई पसंद नहीं करता।
𝟏. प्रधानमंत्री जी, बिहार की जनता आपसे जानना चाहती है कि आपने 𝟏𝟎 सालों में बिहार से जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा आप पूरा क्यों नहीं कर पाए? क्यों आप अब अपने ही वादों पर कुछ नहीं बोलते हैं?
𝟐. आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद देने वाले बिहारवासियों को आप बताइए कि आपकी बिहार के विकास के लिए क्या योजना है? आपका बिहार को लेकर क्या विजन है?
𝟑. आप ना ही अपने ही कार्यकाल के 𝟏𝟎 साल पीछे की बात कर रहे हैं और ना ही आगे की योजनाओं पर कोई बात कह रहे हैं?
𝟒. आप बिहारवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं को केवल 𝟓 किलो अनाज में ही क्यों तौलते हैं? देश के सबसे प्रतिभाशाली और मेहनती लोग बिहार के ही है। ऐसी बात कर आप बिहारियों की तौहीन करते है क्या?
𝟓. आपको शायद याद ना हो किंतु आदर्श गंगा योजना, नमामि गंगे, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बुलेट ट्रेन, किसानों की आय दोगुना करना, हर गरीब को पक्का मकान देना, हवाई जहाज में हवाई चप्पल पहनने वाले को बिठाना.. ये सब आपकी ही योजनाएँ हैं। आज सभी योजनाएँ और वादे धराशायी क्यों पड़े हैं?
𝟔. नौकरी के तमाम दावों और प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार के वादे के बावजूद आपके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार की स्थिति बद से बदतर क्यों हो गई? क्यों आप नौकरी-रोजगार का नाम तक भूल गए हैं?
𝟕. चुनावों में बेरोजगारी और महँगाई जैसे जनता को कचोट रहे समस्याओं पर बोलने के बजाय हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पाकिस्तान, संपत्ति-मंगलसूत्र जैसी बचकानी बातें कर के देश की कौन सी समस्या का समाधान कर रहे हैं?
आपको जनता की समस्याओं और मुद्दों पर बात करनी ही होगी। #𝐓𝐞𝐣𝐚𝐬𝐡𝐰𝐢𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 #𝐢𝐧𝐝𝐢𝐚
@4pmnews_network संजय जी नमस्कार, अपने ज्योतिषी राजीव जी के गुरु K N Rao ने कहा की मोदी जी फिर से सरकार बना रहे है,जबकि राजीव जी कहते है की मोदी की सरकार नही बनेगी,आखिर सही क्या है बताएंगे।