सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष
सेवा, सुशासन, अंत्योदय और विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जनसेवा, जनविश्वास एवं विकास के 12 ऐतिहासिक वर्ष पूर्ण किए हैं।
@BJP4India@narendramodi
📍जूनी बाली
आज भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के पैतृक ग्राम-जूनी बाली में श्री रघुवीर जी चौधरी (पूर्व सरपंच) की सुपौत्रियों के विवाह समारोह में उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
📍निज आवास-जूनी बाली
आज जूनी बाली स्थित हमारे निज आवास पर श्री अविनाश जी गहलोत (कैबिनेट मंत्री-राजस्थान सरकार) ने स्नेहिल पधार बिटिया पूजा एवं रचना के शुभ विवाह निमित्त आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं प्रदान कीं।
@AvinashGehlot_
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र जी राठौड़ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ऐसी मंगलमय कामना करता हूं।
@Rajendra4BJP
अंता के प्रिय भाइयो एवं बहनो,
आज अंता के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक दिन है। आपका एक-एक मत अंता के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने एवं स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मेरा आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अंता में सुशासन एवं समग्र विकास के लिए मतदान अवश्य करें।आपका प्रत्येक वोट अंता के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान!
कार्यशाला में उद्धघाटन सत्र के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधिपति विवेक जी अग्रवाल थे... उद्घाटन सत्र के मीडिया कवरेज के लिए सभी मीडिया बन्धुओं का हार्दिक आभार धन्यवाद।
🙏अश्विन राजपुरोहित 🙏
उपाध्यक्ष, जिला अभिभाषक संघ जालौर
भारतीय भाषा अभियान एवं पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडी के संयुक्त तत्वावधान में "न्यायालय में एवं विधि शिक्षा में भारतीय भाषाओं का प्रयोग" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भोपाल में समापन हुआ।
अश्विन राजपुरोहित
उपाध्यक्ष, जिला अभिभाषक संघ जालौर
#जोधपुर में गैस सिलेंडर रिसाव के कारण घटित आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं प्रभावित नागरिकों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
#जालोर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पार्टी ध्वज फहराया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।
फलोदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री पब्बाराम बिश्नोई जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@BishnoiPabbaram
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री उदयलाल डांगी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन के लिए मंगलकामना करता हूँ।
@udailalDangii
आज सोलहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र की अंतिम बैठक में सहभागिता की। इस सत्र में न केवल महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय भी सर्वसम्मति से लिए गए। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने हर कदम पर जनता के हित को सर्वोपरि रखा।
आगामी राजस्थान दिवस को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक ली।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों के सुचारु आयोजन, समुचित प्रबंधन व सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।
#मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपने कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता से प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करें।
@BhajanlalBjp@BJP4MP
आज जयपुर में "एक राष्ट्र - एक चुनाव" विषय पर आयोजित "युवा, छात्र एवं नवमतदाता संवाद" कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @sunilbansalbjp एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में "एक राष्ट्र - एक चुनाव" के प्रदेश संयोजक श्री सुनील भार्गव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।