आपकी सीख और संस्कार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं, आपकी छाया भी बन पाऊँ तो जीवन को सार्थक समझूँगा।
आपकी यादें और आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
कोटि-कोटि नमन पूज्य पिताजी...!!
#SSR
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी, आपके आत्मीय बधाई संदेश एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार!
राजस्थान की देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यही विश्वास हमें जनआकांक्षाओं की पूर्ति और सुशासन के संकल्प को साकार करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
आप सभी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ‘विकसित भारत- विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने, सुशासन को सशक्त बनाने और जनसेवा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर नागरिक की सुनवाई और हर परिवेदना के त्वरित निस्तारण के संकल्प के साथ 181 हेल्पलाइन सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम बन रही है।
#HelloCM
देशभर में भाजपा और एनडीए को मिल रही सफलता जनता के अटूट विश्वास और सुशासन की राजनीति पर मुहर है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 8 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन, असम के नगांव में जीत तथा पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम व रेजीनगर और पुडुचेरी के थट्टांचावडी विधानसभा उपचुनावों में एनडीए की शानदार सफलता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।
सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जनविश्वास को सर्वोपरि रखते हुए सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिकायत प्रबंधन एवं निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आमजन की समस्याओं का समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 प्रत्येक नागरिक की शिकायत के समाधान का त्वरित माध्यम बने तथा आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।
#HelloCM
भारतीय मूल की सुश्री Navanethem “Navi” Pillay जी को वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
यह हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि भारतीय मूल के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी यह उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय मूल के लोगों के योगदान और उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित करती है।
शांति, न्याय और मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को मिला यह सम्मान मानवीय गरिमा, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उनके प्रयास विश्व समुदाय को अधिक शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
Ease of Doing Business को नई गति देते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में GST व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाया जा रहा है।
माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी की अध्यक्षता में GST काउंसिल द्वारा स्वीकृत सुधारों से अनुपालन आसान होगा, रिफंड प्रक्रिया में तेजी आएगी और व्यापारियों को अनावश्यक प्रक्रियागत बाधाओं से राहत मिलेगी।
ये सभी सुधार उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने, कारोबार को सुगम बनाने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे।
#GSTCouncil
स्वस्थ परिवार, समृद्ध राजस्थान!
घर के नजदीक उपचार और ई-टेलीमेडिसिन से सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध कराकर हम स्वस्थ व सशक्त राजस्थान का निर्माण कर रहे हैं।
राजस्थान सरकार हर नागरिक तक सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Gratitude to the people for their continuous blessings!
The Lok Sabha result of Nagaon (Assam) and Assembly results of Nandigram as well as Rejinagar (West Bengal) show yet again that the people have a deep-rooted connect with the good governance agenda of BJP-NDA.
I congratulate the victorious BJP candidates and also applaud the hardwork of our Party Karyakartas.
I also congratulate our valued NDA ally, the AINRC, for their win in Thattanchavady in Puducherry.
This mandate will give us added strength as we work tirelessly for the welfare of the people and to fulfil their aspirations for a brighter and more prosperous future.
@BJP4Assam@BJP4Bengal
पुष्कर में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मिले आत्मीय सम्मान हेतु हार्दिक आभार।
#SSR#Pushkar
राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में पशुधन और पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी डबल इंजन सरकार पशुधन के संरक्षण-संवर्धन और पशुपालकों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
राजस्थान में शांति, सुरक्षा और नागरिकों का विश्वास हमारी सरकार के प्रयासों के केंद्र में है। इसी दिशा में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ पुलिस तंत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और स्मार्ट पुलिसिंग से लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। बदलते समय और नई चुनौतियों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
भगवान श्री देवनारायण जी के प्राकट्य स्थल मालासेरी धाम के मुख्य उपासक पूज्य श्री हेमराज पोसवाल जी आज मुहामी स्थित आवास पर पधारे। इस अवसर पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया एवं पूज्य महाराज श्री का पावन सानिध्य प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।
#SSR
डिजिटल इंडिया की ताकत, हर गरीब का हक! 📱
पीएम मोदी के नेतृत्व में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से ₹50 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है।
बिचौलियों का खेल खत्म, अब असली हकदार को मिल रहा है पूरा हक!
एक मजबूत और पारदर्शी भारत की ओर एक बड़ा कदम। 🇮🇳