कपड़े/जूट के थैले न केवल प्रदूषण को कम करते हैं, बल्कि स्थानीय उद्योग को भी बढ़ावा देते हैं। कपड़े/जूट का थैला उपयोग करके हम पर्यावरण सुरक्षा के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस व्यवस्था के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाता है, पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलता है। यह सर्कुलर इकोनॉमी को सुदृढ़ करते हुए संसाधनों के सतत उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिसके अंतर्गत उत्पादक, आयातक एवं ब्रांड ओनर्स अपने उत्पादों से उत्पन्न प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित निस्तारण की जिम्मेदारी निभाते हैं।
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। आशा जी को रसोई के अपशिष्ट से घर पर ही जैविक खाद बनाने यानी होम कंपोस्टिंग की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
#sbmurban#sbmurbangov#swachhbharatmission @sbmurbangov
नगरपालिका आबूरोड (वार्ड 40, चौधरी कॉलोनी) की निवासी कुमुद सिंह ने घर पर होम कम्पोस्टिंग की एक सराहनीय पहल की है। वे रसोई के गीले कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार कर रही हैं, जिसका उपयोग वे अपने बगीचे में करती हैं।
#sbmurban#sbmurbangov
#Sirohi#आबूरोड: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की कार्रवाई
EO अनिल कुमार झिंगोनिया के निर्देशन में दिया कार्रवाई को अंजाम, विभिन्न प्रतिष्ठानों से करीब 200 किग्रा प्रतिबंधित....
#RajasthanWithFirstIndia#SirohiNews@Dmsirohi
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वच्छता का संकल्प 🌿स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आइए मिलकर अपने शहर को साफ और स्वस्थ बनाएं।
गीला और सूखा कचरा अलग करें, शौचालय का नियमित उपयोग करें और प्लास्टिक मुक्त राजस्थान बनाने में अपना योगदान दें।स्वच्छता अपनाकर ही हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
स्वच्छ शहर, स्वस्थ हम!#WorldHealthDay #SwachhBharatMission #CleanRajasthan #HealthyLife #PlasticFreeIndia
गणगौर पर्व की आप सभी को मंगलमयी शुभकामनाएँ।
यह पर्व हमें परंपरा, आस्था और प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है।
आइए, स्वच्छता का संकल्प लेकर एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण करें। 💫
#GangaurFestival#SwachhtaHiSeva#RajasthanCulture#CleanIndia
नगर पालिका आबू रोड द्वारा कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया पर विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की गई है।
इस फिल्म में डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तक की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है।
यह पहल अन्य नगरीय निकायों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल साबित होगी।
नगर पालिका आबू रोड द्वारा कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया पर विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की गई है।
इस फिल्म में डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तक की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है, साथ ही स्वच्छता साथियों की मेहनत और समर्पण को प्रस्तुत किया गया है।
कचरा नहीं, यह एक मूल्यवान संसाधन है!
आइए, इस वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें—
गीला और सूखा कचरा अलग करें, रीसायकल अपनाएं और अपने शहर को स्वच्छ बनाएं।
🌱 आज की छोटी पहल, कल का बड़ा बदलाव
#GlobalRecyclingDay#SwachhBharatMission#WasteToResource #CleanCityGreenCity #SBMUrban #Rajasthan
राजस्थान दिवस स्वच्छता सप्ताह (14–19 मार्च 2026) के अवसर पर शहरों में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने हेतु विभिन्न जागरूकता एवं सफाई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।आइए, मिलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।♻️ प्लास्टिक मुक्त शहर
🚮 कचरा पृथक्करण अपनाएं
💧 जल स्रोतों को स्वच्छ रखें
🤝 स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में अपनी भागीदारी निभाएंस्वच्छ शहर – स्वस्थ नागरिक – समृद्ध राजस्थान#RajasthanDiwas #SwachhataSaptah #SwachhBharatMission #SwachhSurvekshan2025 #CleanRajasthan