आज मुंबई में आयोजित हेमा फाउंडेशन के ‘हेमोत्सव 2026’ में बोरिवली से विधायक श्री संजय उपाध्याय जी एवं हेमा फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री महेंद्र काबरा जी के साथ सहभागिता की तथा उपस्थित जनों से संवाद किया।
शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित हेमा फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास निश्चित ही मूल्य-आधारित एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
Took part in the handing-over ceremony of the Fast Patrol Vessel Lespwar, ambulances and utility vehicles for SDF at the Seychelles Coast Guard Base with President Dr. Patrick Herminie.
@StateHouseSey
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झारखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
4399 दिनों की यह प्रेरणादायी यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित नेतृत्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और सभी देशवासियों के सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की।
.
@narendramodi@BJP4India@BJP4Rajasthan
हनुमान बेनीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जिस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, वह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की जनता मर्यादा, संस्कार और शालीन राजनीति में विश्वास रखती है। ऐसी भाषा के लिए प्रदेश की जनता हनुमान बेनीवाल को कभी माफ नहीं करेगी।
-श्री @ajrajbjp
प्रदेश संयोजक, आईटी विभाग (भाजपा राजस्थान)
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@nitin_gadkari
राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@chaturvediarun1
📍पाली
पाली से दिल्ली नई रेल सेवा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी के नेतृत्व में पाली को मिली यह ऐतिहासिक सौगात क्षेत्र के विकास, व्यापार, पर्यटन एवं आमजन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नई रेल सेवा से पाली एवं दिल्ली के मध्य आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद पाली श्री पी.पी. चौधरी जी, सरकारी मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग जी, विधायक पाली श्री भीमराज भाटी जी, विधायक बाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत जी, विधायक मारवाड़ जंक्शन श्री केसाराम चौधरी जी, विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान जी, सांसद जालौर-सिरोही श्री लुंबाराम चौधरी जी, पूर्व विधायक पाली श्री ज्ञानचंद पारख जी, पूर्व सांसद श्री पुष्प जैन जी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमावत जी, पाली जिला अध्यक्ष श्री सुनील भंडारी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद हुआ।
पाली हेतु इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री #NarendraModi जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार।
.
@BJP4India@RailMinIndia@govofindia
📍बिसारणिया
गत रात्रि आयोजित "एक शाम बालाजी के नाम" विशाल भजन संध्या एवं चुग्गा घर उद्घाटन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण का सुंदर संदेश समाज तक पहुंचेगा।
डूंगरपुर जिले की धम्बोला ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में युवाओं, किसानों एवं बुजुर्गों के अनुभवों और सुझावों को जानने का अवसर मिला। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक का वितरण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया एवं मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज का युवा रोजगार सृजित करने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
वहीं किसान आधुनिक तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई एवं प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को समृद्ध बना रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।
विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और विकास का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
आज डूंगरपुर जिले की धम्बोला ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में प्रदेश की मातृशक्ति से आत्मीय संवाद का मौका प्राप्त हुआ। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक और टैबलेट का वितरण किया।
माताओं-बहनों के उत्साह, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना ने यह स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ गांव-गांव तक सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मातृ वंदना योजना एवं लखपति दीदी जैसे प्रयासों ने महिलाओं के जीवन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य किया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा राजीविका के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मातृशक्ति की भागीदारी को नई ऊंचाइयाँ दी जा रही हैं।
आज गांव की बहनों से संवाद के दौरान यह अनुभव हुआ कि जब महिलाओं को अवसर, संसाधन और विश्वास मिलता है, तब वे केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला बन जाती हैं।
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं गृह मंत्री श्री @AmitShah को गद्दार कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दर्शाता है।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
आज करौली प्रवास, भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं जयपुर आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ‘ग्राम विकास रथ यात्रा’ के अंतर्गत देवली-उनियारा विधायक श्री @BJPRajendra_MLA की उपस्थिति में ग्राम नासिरदा में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ जनसंवाद, जनविश्वास और जनसहभागिता का प्रेरणादायी केंद्र बनी।
इस अवसर पर ग्रामवासियों की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आज जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं प्रदेशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
@BJP4Rajasthan
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व उपराष्ट्रपति एवं आधुनिक राजस्थान के शिल्पकार, श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी 'बाबोसा' की पुण्यतिथि पर आज जयपुर स्थित उनके स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
'बाबोसा' का शुचितापूर्ण जीवन, अंत्योदय का संकल्प और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी, श्री @DrPremBairwa जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कल आंटियां में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @JoraramKumawat जी के साथ भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक श्री धर्माराम जी धतरवाल के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभाशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
De ontvangst gisteren, van de Indiase diaspora in Nederland, was bijzonder. De ontvangst omvatte een dansvoorstelling met Kathak, Odissi, Bharatanatyam, Kuchipudi en Mohiniyattam. Ook was er een Garba voorstelling.