सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के बेमिसाल 12 वर्ष!
‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई। ‘12 साल, बेमिसाल’ के इस अभूतपूर्व सेवा काल में भारत आत्मनिर्भरता और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
- 50 करोड़+ जन-धन खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया।
- 4 करोड़+ परिवारों को ‘पीएम आवास योजना’ के तहत मिला पक्का मकान।
- 10 करोड़+ माताओं-बहनों को ‘उज्ज्वला योजना’ से मिला मुफ्त एलपीजी कनेक्शन।
- 55 करोड़+ नागरिकों को ‘आयुष्मान भारत’ के तहत मिला मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच।
- एकीकृत टैक्स प्रणाली ‘जीएसटी’ (GST) लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी गई।
- कश्मीर से ‘अनुच्छेद 370’ के खात्मे का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय।
- हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट एवं मेट्रो नेटवर्क का रिकॉर्ड वैश्विक विस्तार।
- पीएलआई (PLI) योजना के जरिए सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स व सोलर मैन्युफैक्चरिंग में भारत आत्मनिर्भर बना।
- ‘डिजिटल इंडिया’ तथा यूपीआई (UPI) के जरिए वैश्विक स्तर पर भारत का डंका बजा।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर ऐसे ही गौरवशाली पथ पर बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है। #narendramodi
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकासोन्मुख सोच में देश का सड़क नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायी है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
राजनीति को व्यवसाय नहीं बल्कि एक 'पैशन' मानते हुए, अपने क्षेत्र और सदन के हर सदस्य के साथ पारिवारिक अपनत्व व सहज संवाद बनाए रखना ही मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल मंत्र है।
आज सतीश महाना जी के “ होली मिलन ”कार्यक्रम आज का दृश्य उसी का प्रमाण है। हजाओ की संख्या में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा था कि जनता का दिल महाना के साथ है।
यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, यह जनसमर्थन का एक स्पष्ट संदेश था। यूपी में नवीं बार महाना विजयी
@Satishmahanaup@karanmahana
सौहार्द, समरसता, रंगों एवं खुशियों के त्योहार 'होली' की हार्दिक शुभकामनाएं।
होली का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा भारत अपनी समृद्ध संस्कृति के साथ प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
#जनता_दर्शन: आपका विश्वास, हमारी प्रेरणा।
आज कानपुर स्थित कैंप कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनता को त्वरित, पारदर्शी और सम्मानजनक समाधान दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
#JantaDarbar#Kanpur#UttarPradesh
उत्तर प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के छठवें दिन माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी के कुशल मार्गदर्शन में सदन की कार्यवाही की कुछ झलकियां....
#BudgetSession2026@Satishmahanaup
लैपटॉप और मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाना आज की पीढ़ी के लिए अनिवार्य है। खेल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए श्रेष्ठ है, बल्कि यह उनमें अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।
आज लखनऊ में मॉर्निंग वॉक के दौरान क्रिकेट पिच पर हाथ आजमाते हुए कुछ पल बिताए।
सदन की कार्यवाही का सुचारू संचालन!
उत्तर प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के चौथे दिन माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने सदन की कार्यवाही का सुचारू संचालन किया।
#BudgetSession2026#UPBudgetSession@Satishmahanaup
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले सभी सजग मतदाताओं को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा एक-एक वोट राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं की आधारशिला है।
आइए, इस अवसर पर हम अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।
#NationalVotersDay