आज मुंबई में सत्रह साल पूरे हुए, और दिल की गहराइयों से एक ही शब्द निकलता है—*धन्यवाद*।
कलकत्ते की ठंडी गलियों से निकल कर जब मैंने इस शहर की धड़कन में कदम रखा तो लगा जैसे हर सड़क, हर लवली लाइट मेरे सपनों की कहानी लिख रही हो।
मुंबई ने मुझे सिर्फ़ एक जगह नहीं दी बल्कि *भाई‑बहन*, उनके छोटे‑छोटे बच्चो से सजा अंगन, माँ जैसी भाभिया….. अनगिनत दोस्त और एक प्यारा रिश्ता दिया। हर आँसू को मोती में बदल दिया, हर खुशी को मेरे दिल की धड़कन बना दिया। फ़िल्म की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला, और हर रोल ने मेरे अंदर की आवाज़ को और ज़्यादा गूँजाया।
पर इस शहर ने मुझे वो भी सिखाया जो नहीं मिला—वो खालीपन, वो अधूरी इच्छाएँ, वो लोग जो धोखा दे गए। उन दर्द भरे लिमिट्स ने मुझे सिखाया कि गिरना भी एक सीख है, और उठना ही असली जीत। ना लाइफ़ रुकी, ना मुंबई की रफ्तार; हर झटके के बाद भी यह शहर मेरे साथ दौड़ता रहा, मुझे आगे बढ़ाता रहा।
आज जो भी हूँ, तुम्हारी वजह से हूँ—मुंबई। तुम्होंने मुझे अपनाया, संभाला, और हर कदम पर साथ दिया। आने वाली पूरी जिंदगी मैं बस “थैंक यू” ही कहूँगी, क्योंकि मैं जानती हूँ—*ये मुंबई है, मुझे संभाल लेगी*।
#17YearsInMumbai #GratefulHeart #CityOfDreams #LifeLessons 🌟💖
महिला दिवस के अवसर पर उस हर एक स्त्री को मेरा हृदय से नमन है जिसने मेरे जीवन पथ पर मुझे प्रेरणा दी कभी माँ तो कभी ताई चाची बनकर कभी मामी तो कभी मौसी बनकर कभी बहन तो कभी भाभी होकर… कभी सखी हो कर तो कभी बेटी बनकर…
आप सब है तो मेरे जीवन मैं रोशनी है
आप सभी को मेरा कोटि कोटि नमन 🙏🏻
#HappyWomensDay #WomensDay2025
आज किसी ने पूछा देश के नागरिक होने का क्या फ़र्ज़ निभाया तुमने ??
मैंने कहा जब जब जातिवाद की लकड़ियों पे लोगो ने माचिस फेंकी मैंने अपना घी नहीं डाला…
बस मेरा इस देस मैं इतना ही समर्थन रहा है
#HumanityFirst#HumanRights#india#JanaSenaParty