@ashokgehlot51@RajCMO चाय, फल, फैन्सी व कीराणा दुकानदार भी चहता है की पुलिस की 3600GP, टाइम स्केल प्रमोशन वीकली ऑफ आठ घंटे ड्युटी की मांग पूरी हो इसलिए आपको यह पोस्टकार्ड भेज रहे है
इसका मतलब यह है की आपके शासनकाल में पुलिस से सब संतुष्ट है इसलिए पुलिस की मांगों को स्वीकार करें
पुलिस की पूछताछ डायरी से-
फ़रार अपराधी की दास्तान
अपराध के बाद गिरफ्तारी और जेल से भी अधिक दुरूह होती है फरारी। बाहर से देखने वालों को लगता है कि वह आज़ाद है, लेकिन सच यह है कि फरार व्यक्ति अपनी ही आशंकाओं का बंदी बन जाता है।
उसे लगता है मानो हर निगाह उसी पर टिकी हो। रात की नींद में कोई आहट पुलिस की दस्तक सी प्रतीत होती है। कोई दरवाज़ा खटखटा दे तो दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती ह��ं। किसी ढाबे या चाय की दुकान पर बैठा हो और कोई नाम-पता पूछ ले, तो साधारण सा प्रश्न भी पूछताछ जैसा लगने लगता है।
फरारी में खुली हवा भी क़ैद का एहसास कराती है। हर मोड़ पर संदेह, हर चेहरे में ख़तरा और हर आवाज़ में गिरफ्तारी की आहट सुनाई देती है। रिश्तेदार फ़ोन उठाने से कतराने लगते हैं, दोस्त पहचानने से इंकार कर देते हैं। जिस व्यक्ति के साथ कभी भीड़ चलती थी, वह अचानक अकेला पड़ जाता है।
कोई गाड़ी दो बार सामने से निकल जाए, कोई अनजान आदमी दो बार दिखाई दे जाए, तो वह पुलिसकर्मी प्रतीत होने लगता है। हर क्षण पकड़े जाने का भय उसके साथ चलता है। वह भागता रहता है, लेकिन अपने डर से कभी नहीं भाग पाता।
शायद इसी कारण महीनों की फरारी के बाद जेल की पहली रात उसे कुछ अजीब-सी राहत देती है। लोहे की सलाखों के पीछे भले स्वतंत्रता न हो, पर अनिश्चितता का अंत हो ज��ता है। वर्षों बाद पहली बार उसे यह भरोसा होता है कि आज रात कोई दस्तक उसे चौंकाने नहीं आएगी।
कभी-कभी फरारी की खुली दुनिया, जेल की बंद कोठरी से भी अधिक कैदखाना साबित होती है।
जनहित में जारी:
फरारी सेहत के लिए हानिकारक है।
अनिद्रा, घबराहट, वहम और बार-बार पीछे मुड़कर देखने की आदत हो सकती है।
कृपया निकटतम पुलिस थाने में सरेंडर करें। 😄🚔
अंत में सब अवैध नेस्तनाबूत ही होना है !
झालावाड़ जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्यवाही उन सब पर हुई जो अवैध है । जरूरी है कि ऐसे लोग सबक ले ।
झालावाड़ पुलिस- आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
तमिलनाडु के रॉयपुरम सीट पर एक ऑटो ड्राइवर की जीत ने राजनीति की पारंपरिक सोच को बदल दिया है. विजय धामु ने बड़े नेताओं को हराकर यह साबित किया कि जनता का भरोसा सबसे बड़�� ताकत होता है. यह नतीजा दिखाता है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाला आम इंसान भी बड़े राजनीतिक चेहरों को चुनौती देकर जीत हासिल कर सकता है.
#ATDigital #ResultsOnAajtak #ElectionResult2026 #TVK
गाड़ी की नंबर प्लेट पर ये रेड पट्टी किस नियम के तहत लगा रखी है वकील साहिबा ने....
चालान बनाने के लिए D/L और R/C की जरूरत होती है वकील साहिबा इंस्पेक्टर साहिबा जी को D/L या R/C दीजिए
वीडियो तो बाद में बना लेना पहले वो काम कीजिए आप वीडियो में कुछ भी बोलकर सहानुभूति न लें
जनता देख रही है कि गलत कौन है ? वीडियो बनाकर, उल्टे सुलटे आरोप लगाकर आप अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं जो उचित नहीं हैं
चालान कटवा लीजिए ताकि आगे से गलती ना करने की कोशिश करोगे..
गलती भी करूं.... वीडियो भी बनाऊं....
बेबुनियाद आरोप लगाऊं.. चालान भी ना करवाऊं.... वाह सा वाह...
झालावाड़ पुलिस का ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक्शन
वृत्ताधिकारी भवानीमंडी प्रेम के नेतृत्व में थानाधिकारी भवानीमंडी प्रमोद कुमार की नशा तस्करों के खिलाफ स्ट्राइक
भवानीमंडी सर्किल की टीम को अवैध ड्रग फैक्ट्री के डिटेक्शन और प्रभावी कार्यवाही के लिए बधाई ।
झालावाड़ पुलिस- आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
@RajCMO@PoliceRajasthan
शर्मसार मानवीयता
एक पीड़िता झालावाड़ के थाने में लिखित रिपोर्ट इस आशय से पेश करती है कि एक ज्योतिष /तांत्रिक ने उसमे जीवन दोष का हवाला देकर उसके छोटे भाई की मृत्यु का हवाला दिया । इस दोष को पूरा करने के लिए अपने परिवार में अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति से अवैध संबंध बनाने की बात की । तकनीकी अनुसंधान से यह साबित हुआ कि यह उस म���सूम का मामा है । ऐसी घटनाएं इंसानियत के घिनौने चेहरे को दिखाती है । ऐसे लोग हैवान बन सबके बीच छुपे है ।
ईश्वर शक्ति दे 🙏
युवा शक्ति पर नशे का प्रभाव
युवा महोत्सव के इस पर्व पर यह समझना जरूरी है कि नशा हमारी युवा शक्ति के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है । जरूरत है नशा तस्करों को चौतरफा घेरने की, जरूरत है युवा शक्ति को इस दलदल से बचाने की । यह सब ठीक होगा-सबकी सामूहिक संकल्प शक्ति से ।
जय हिन्द जय भारत
https://t.co/dLqfRGGnYx
विधानसभा बजट सत्र से पूर्व राजस्थान पुलिस कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति जोधपुर के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश जी कुमावत द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा से पुलिस कार्मिकों की मांगों को पूरा करने की अपील की है
#राजस्थान_पुलिस कार्मिकों की आवाज बनने और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें पूरी करने की मांग करने के लिए आपका बहुत बहुत आभार, साधुवाद
@jpk_11@BhajanlalBjp@RajAssembly
पुलिस को गाली देने वालों आपके लिए जान फौज पुलिस ही दे सकती है और कोई नहीं
अपनी जान की परवाह नहीं लेकिन आपको बचाएगी खाकी
पुलिस वालों के जिन्दगी का भी अजब फ़साना हैं, तीर भी चलाना है और परिन्दें को भी बचाना हैं
#राज पुलिस
#कोतवाली पुलिस बांसवाड़ा
@Dmbanswara@BanswaraPolice आपसे निवेदन है कि इस महिला कांस्टेबल को गैलंट्री प्रमोशन देकर हौसला अफजाई करना
जय हिंद 🫡 नारी शक्ति जयपुर से
महिला होमगार्ड मंजू का ईमानदारी पूर्ण कार्य
झालावाड़ शहर में अनजान जगह पर मिले 40
हज़ार रूपए को महिला होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी । तत्पश्चात कैमरा से उस पीड़ित का पता लगाकर उसके पैसे लौटाए । महिला होमगार्ड ���ंजू के ईमानदारी पूर्ण कार्य की झालावाड़ पुलिस सराहना करती है ।
झालावाड़ पुलिस- आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
@RajCMO @PoliceRajasthan
धधकते बेसमेंट में काल को मात दे आए कांस्टेबल सतनाम सिंह, बचाई 5 जिंदगियां
• नीमराणा अग्निकांड में जान की बाजी लगाने वाले सिपाही को मिलेगा डीजीपी डिस्क सम्मान
राजस्थान पुलिस के एक जांबाज सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर मौत के मुंह से पांच युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कस्बे के हीरो चौक स्थित यदुवंशी कॉलोनी के जय गेस्ट हाउस में ��ुधवार रात हुए भीषण अग्निकांड में कांस्टेबल सतनाम सिंह एक देवदूत बनकर सामने आए। उनकी इस वीरता पर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव शर्मा ने उन्हें डीजीपी डिस्क से सम्मानित करने की घोषणा की है।
बुधवार रात जब गेस्ट हाउस के बेसमेंट में अचानक आग लगी तो वहां ठहरे छह युवकों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। भारी धुएं और लपटों के बीच चीख-पुकार मच गई। उसी समय क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे कांस्टेबल सतनाम सिंह को सूचना मिली। बिना एक पल गंवाए सतनाम मौके पर पहुंचे।
बेसमेंट में इतना घना धुआं था कि सांस लेना नामुमकिन था, लेकिन सतनाम ने सूझबूझ दिखाई और अपने मुंह पर अपना मफलर बांधकर आग की लपटों के बीच घुस गए। दम घोंटू धुएं के बीच सतनाम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बेसमेंट में फंसे सभी छह युवकों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए मनोहर हॉस्पिटल रवाना किया। हालांकि, इस हादसे की भयावहता के कारण एक युवक को नहीं बचाया जा सका, लेकिन सतनाम के त्वरित प्रयासों से पांच युवकों की जान बच गई।
@narpatbaytu32