आज लोहिया भवन, अम्बेडकरनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
माननीय मंत्री जी ने संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, सुशासन, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं वैचारिक स्पष्टता प्राप्त हुई।
#Tanda #AmbedkarNagar #Sanjudevi
कुशल संगठनकर्ता, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश एवं मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
@Bhupendraupbjp
मैंने अपना डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।
आप सभी कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि सरल ऐप पर जाकर अपना डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) शीघ्र पूर्ण करें एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करें
धन्यवाद!
@BJP4India@BJP4UP@idharampalsingh
आज अटल भवन, अम्बेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके सफल, यशस्वी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की कामना की। विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में अवध क्षेत्र में संगठन नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
@BJP4UP
आज टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के हरिनगर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 111 पर भारतीय जनता पार्टी की मासिक बूथ स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्य संपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
हमारे बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार स्तंभ है।
@BJP4India@BJP4UP@CMOfficeUP@myogiadityanath@mppchaudhary
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी जी का प्रथम जनपद आगमन अटल भवन पर स्वागत बंधन एवं अभिनंदन
दिनांक: 29 जून सुबह 9:00 बजे
दिन: सोमवार
आज टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र हरिनगर, बूथ संख्या 111 पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
अपने संबोधन में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अंधविश्वास से विश्वास की यात्रा, जनभागीदारी, खेल संस्कृति, युवाओं की ऊर्जा तथा नागालैंड सहित देशभर में हो रहे प्रेरणादायी नवाचारों का उल्लेख करते हुए समाज को सकारात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
जन-जन की भागीदारी, विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
@mannkibaat@narendramodi@PMOIndia@PMOIndia@myogiadityanath
अयोध्या धाम स्थित हनुमत कॉलोनी में डॉ. चंद्रांशु जी महाराज के यहाँ आयोजित गृहप्रवेश एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस पावन अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहे, साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को उत्तम स्वास्थ्य, यश, वैभव एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्राप्त हो।
🙏🚩जय जय श्रीराम!🚩🙏
हनुमानगढ़ी की पंचांग पट्टी (उज्जैनिया) के पूज्य श्री श्री 1008 श्री महंत संतरामदास जी महाराज के गोलोकवास का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना है कि पूज्य महंत जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके शुभचिंतकों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः।।
कुशल वक्ता, कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व के धनी, उ. प्र. सरकार में परिवहन मंत्री आदरणीय श्री @dayashankars4bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कर्मठता से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर श्री अभिजात मिश्रा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी संगठनात्मक क्षमता, समर्पण, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना है।
@AbhijatMishr
अम्बेडकरनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अवधेश द्विवेदी जी को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं समर्पित कार्यशैली से निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में अवध क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियाँ जन-जन तक पहुँचेंगी।
ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कर्मठता से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
@BJP4India@BJP4UP
आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा का साक्षात दर्शन वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में हुआ। माँ गंगा की आराधना, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की अलौकिक आभा ने मन को अद्भुत शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
||हर हर महादेव ||जय माँ गंगे||
#JaiGange
आज ही के दिन वर्ष 1975 में सत्ता के अहंकार में डूबी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय लिख दिया था।
इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया गया, प्रेस की आवाज़ को दबाया गया, लाखों नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना सुनवाई के जेलों में बंद किया गया तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को गंभीर रूप से सीमित कर दिया गया।
आपातकाल केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर किया गया एक गहरा प्रहार था। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी अत्याचार का डटकर विरोध करने वाले सभी लोकतंत्र के प्रहरियों को कोटिशः नमन, जिनके अदम्य साहस के कारण भारत आज भी एक जीवंत लोकतंत्र है।
आज प्रातः बाबा भोलेनाथ की पावन नगरी काशी में सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन एवं पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा विश्वनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
हर हर महादेव!
लखनऊ के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित एक #कोचिंग_सेंटर में भीषण आग लगने से हुई जनहानि की सूचना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी विनम्र संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
आज टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के पडरिया फौलादपुर निवासी एवं विश्व हिन्दू महासंघ के जिला संगठन मंत्री श्री नन्हे चौबे जी के यहाँ आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित युगल को शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के मकोइया निवासी श्री शिवावीर गुप्ता जी के छोटे भाई के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।