बिलासपुर शहर से लगे लोखंडी क्षेत्र में अरपा नदी से दिन-रात सैकड़ों ट्रैक्टरों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन चल रहा है.
मजाल है कोई कार्रवाई कर दे!
#Chhattisgarh#Bilaspur
बधाई हो अडानीगढ़ के CEO सह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी!
छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की दिशा में आपने एक कदम और बढ़ा लिया है.
2023 में हमारी सरकार ने जिस तारा ब्लॉक की नीलामी पर आपत्ति कर उसकी नीलामी नहीं होने दी थी, आपने इस बार इसकी नीलामी हो जाने दी.
छत्तीसगढ़ के विनाश को रूपरेखा बनाते हुए आपने देश में दूसरे सबसे घने जंगल वाले कोल ब्लॉक तारा को अब अपने अडानी जी के हवाले कर दिया है.
तारा ब्लॉक हमारी जीवन वायु है जिसका लगभग 80% क्षेत्र अत्यधिक घने जंगल वाला क्षेत्र है. देश के कुल क्षेत्रफल में ऐसे जंगल 2% भी नहीं हैं.
इसके साथ ही हसदेव अरण्य में 10 लाख और पेड़ काटे जाने का रास्ता साफ हो गया है. अडानी पहले से ही लगभग 25 लाख पेड़ों की बलि देने की तैयारी में है. अब हसदेव बांगो बांध के अस्तित्व पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
छत्तीसगढ़ की बर्बादी के पापियों को न छत्तीसगढ़ महतारी क्षमा करेगी न छत्तीसगढ़ की जनता. @ChhattisgarhCMO
हमारा रुपया ठीक चल रहा है।
~वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण
किसानों की आमदनी 8 गुना हो गई है।
~कृषि मंत्री, शिवराज चौहान
रुपया कभी भी 100 के पार जा सकता है, लेकिन सब ठीक है; किसानों की लागत नहीं निकल रही लेकिन सब ठीक है; अब पार्लियामेंट में सिर्फ झूठ और जुमले ही परोसे जाते हैं
#एपस्टीन_फाइलें🚨,एपस्टीन फाइलों ने किसी राक्षस का पर्दाफाश नहीं किया।
उन्होंने एक गिरोह का पर्दाफाश किया।
इन तस्वीरों को भुलाने के लिए उन्होंने 🇮🇷ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया.!
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक महिला ने 20 साल पहले पीपल का पेड़ लगाया था. अचानक एक दिन जब उस पेड़ को काटा गया तो उनके आंसू नहीं रुके. बुजुर्ग महिला का पेड़ के पास रोते हुए वीडियो सामने आया है. इस वाकये से पूरे गांव में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि महिला ने अपने बच्चे की तरह पेड़ की देखभाल की थी.
फिलहाल, रिपोर्ट्स हैं कि पुलिस ने पेड़ काटने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है.