दिल्ली पुलिस ने हमारे नेताओं - राहुल जी, प्रियंका जी और हम सभी को हिरासत में ले लिया है। वे यह बताने को तैयार नहीं हैं कि वे हमारे नेताओं को कहाँ ले जा रहे हैं?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा होना चाहिए। आज खरगे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी सहित कई सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
कल छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर किए गए लाठीचार्ज की पूरे देश में कड़ी निंदा हो रही है। देश का युवा वर्ग आहत और व्यथित है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
छात्रों की आवाज़ सुनी जाए और उनकी माँगों को स्वीकार किया जाए। छात्रों के न्याय और उनकी माँगों के समर्थन में सभी को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
यह सिर्फ़ एक तस्वीर नहीं, लोकतंत्र पर हुए प्रहार की तस्वीर है।
छात्रों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ हुआ यह व्यवहार मोदी सरकार के अहंकार को उजागर करता है।
लाठियाँ आवाज़ों को नहीं दबा सकतीं।
सच और संघर्ष हर बार जीतता है।
“जल्दी निकल जाओ, वरना कपड़े फाड़कर तुम्हें नंगा भगाएंगे”
एक रोती हुई लड़की ने बताया कैसे कई पुलिसवाले सिविल ड्रेस में थे और मां-बहन की भद्दी गालियां देकर मार रहे थे
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ वालों की असलियत
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी को जिस बर्बरता के साथ घसीटा गया, उन्हें चोट पहुंची, ये स्वीकार्य नहीं है।
राहुल गांधी जी लोक कल्याण मार्ग पर लोगों की भलाई के लिए बैठे थे, लेकिन उन्हें और प्रियंका गांधी जी समेत कई अन्य नेताओं को वहां से उठा लिया गया।
आज जो हुआ, वह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।
: @SachinPilot जी
नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने देश के करोड़ों युवाओं के हक में आवाज बुलंद की, लेकिन कायर मोदी सरकार ने उन्हें बर्बरतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
इसके विरोध में झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी @KRajuINC जी मौजूद रहे।
📍 झारखंड
युवाओं पर लाठियां चलाने वाली मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
मोदी सरकार सोच रही है कि लाठियों के बल पर युवाओं की आवाज को कुचल देंगे।
हमारी मांग है-
⦿ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
⦿ संसद में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव पर चर्चा हो
हम ये मांग पूरी होने तक सड़क से संसद तक संघर्ष करते रहेंगे।
: @DeependerSHooda जी
📍 दिल्ली
मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन पर कायरतापूर्ण तरीके से लाठियां भांजी हैं।
आज नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने मोदी सरकार के इस रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने उन्हें भी तानाशाह तरीके से हिरासत में ले लिया।
आज इसके विरोध में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष @rajeshkrinc जी के नेतृत्व में प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
📍 पटना, बिहार
भारत के छात्रों को उनका हक और उन पर हुए अन्याय के लिए इंसाफ दिलाने के संघर्ष में हर कीमत छोटी है।
सत्ता की सारी ताकत लगाकर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी।