पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा के पश्चात सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखने तथा की गई कार्रवाई एवं अंतिम निस्तारण की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
आज दिनांक 01.07.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य मानकर मानवता की रक्षा हेतु समर्पित समस्त चिकित्सक बंधुओं को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि लोगों की सेवा में पूर्ण समर्पण, संवेदना तथा ऊर्जा के साथ आप सभी सदैव अग्रसर रहें।
अल-नीनो की चेतावनी पहले से है. उसे दुनिया रोक भी नहीं सकती. अब पूरा का पूरा यूरोप हीटवेव से बेहाल है. यह साधारण घटना नहीं है. इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ना तय है. पर्यटन, कृषि, सप्लाई-चेन तक प्रभावित हो सकती है.
पूरी खबर- https://t.co/aJekLdoUnH
#World#Europe #HeatWave #India #Weather #TV9Card
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।
@yadavakhilesh
दिनांक 30.06.2026 को कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (चालक) पद पर पदोन्नत हुए 19 मुख्य आरक्षी चालक को स्टार लगाकर एवं मिठाई खिलाकर दी गई शुभकामनाएं।
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद के 19 मुख्य आरक्षी चालक के सहायक उपनिरीक्षक (चालक) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवाकाल एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की शुभकामनाएं भी प्रदान की गईं।
➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने, जनसामान्य के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी रहते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️ पदोन्नत अधिकारियों ने अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ करते हुए जनसेवा एवं विभागीय अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
➡️ उक्त अवसर पर पीआरओ (निरीक्षक) श्री नीरज कुमार यादव द्वारा स्टार लगाने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई-
➡️आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह/प्रतिमा भेंट कर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई तथा स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
➡️ समारोह के दौरान अधिकारियों ने श्रीमती नमिता सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन तथा पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी रहा। उनके समर्पित कार्यों ने विभाग की कार्यसंस्कृति, कार्यक्षमता एवं जनविश्वास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
➡️अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल शासकीय दायित्वों का समापन है, जबकि समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव जीवनपर्यन्त बना रहता है। उन्होंने श्रीमती नमिता सिंह के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है.
पूरी खबर- https://t.co/sDimCTcOQi
#India#AmarnathYatra #JammuKashmir #SecurityForces #HajiLatif #Terrorist #Kathua #TV9Card
पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय मिश्रा के साथ भूमि विवादों के निस्तारण एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध 01–30 जून तक संचालित विशेष अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में मंडल में 58 नए भू-माफियाओं का चिन्हांकन कर उन्हें सूचीबद्ध किए जाने, गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की प्रगति तथा भू-माफिया पोर्टल पर अद्यतन एवं प्रमाणिक सूची अपलोड करने की कार्यवाही की समीक्षा की गई। नजूल, तालाबों एवं अन्य सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के पुनः सत्यापन, अवैध कब्जाधारियों के साथ सरकारी भूमि का अवैध विक्रय करने वालों के विरुद्ध भी कठोर विधिक कार्रवाई तथा वास्तविक भू-माफियाओं और सामान्य अतिक्रमणकर्ताओं के बीच स्पष्ट अंतर स्थापित करते हुए पारदर्शी, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुक्त कराई गई सरकारी भूमि का जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
@dmpratapgarh@deo__kaushambi@kaushambipolice@fatehpurpolice@pratapgarhpol@prayagraj_pol@igrangealld
#प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज ने थाना फतनपुर पर तैनात सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया,अर्दली रूम के दौरान थाना पर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा किया।
@Uppolice@igrangealld@ADGZonPrayagraj
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश-
➡️ आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।
लेफ्टीनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं।
- दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया।
- भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखते हैं।
- दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
- सैन्य अभियानों, रणनीतिक योजना और रक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।
- पश्चिमी मोर्चे पर एक आर्मर्ड ब्रिगेड की सफलतापूर्वक कमान संभाल चुके हैं।
- जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है।
- लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में प्रतिष्ठित सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली।
- आर्मी कमांडर के तौर पर साउथ वेस्टर्न कमांड और सदर्न कमांड का नेतृत्व किया।
- दो महत्वपूर्ण ऑपरेशनल आर्मी कमांड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
- ढाई वर्ष से अधिक समय तक अहम सैन्य थिएटरों में रणनीतिक भूमिका निभाई।
- भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और संयुक्त सैन्य संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
पुलिस कार्यालय बहजोई पर #SPSambhal@Krishan_IPS व #ASPSouth श्री मनोज कुमार रावत द्वारा विभागीय परीक्षा में सफल होने के आधार पर चतुर्थ श्रेणी पद से सहायक उपनिरीक्षक(लिपिक) पद पर पदोन्नति होने पर श्री रविन्द्र कुमार सिंह को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।
#UPPolice