@narendramodi साहब की अपील पर देश की आवाम एवं नेता और अधिकारी साइकिल , पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे है ,
परन्तु साहब तो 20 मई तक विदेश निकल गए 😀😀
अब चलाते रहे तुम साइकिल 🤭🤭
सामाजिक न्याय के अग्रदूत, आरक्षण के जनक, बहुजन समाज के गौरव छत्रपति शाहूजी महाराज जी को उनके स्मृति दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
उनके विचार और संघर्ष आज भी हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देते हैं।
#छत्रपति_शाहूजी_महाराज#सामाजिक_न्याय #आरक्षण #बहुजन_एकता #जयभीम #समानता
🚨 मुकुंदपुर, दिल्ली में दर्दनाक लापरवाही 🚨
मुखुंदपुर में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के खुले नाले में गिरकर 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सरासर लापरवाही और प्रशासनिक विफलता है।
आखिर कब तक ऐसी लापरवाही मासूमों की जान लेती रहेगी? रिहायशी इलाकों में खुले नाले क्यों छोड़े गए हैं?
हमारी मांग:
1. दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
2. दिल्ली के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए
3. पूरे शहर में सेफ्टी ऑडिट कराया जाए
4. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिले
@CMDelhi@LtGovDelhi@DelhiGov@DelhiPolice
जिम्मेदारी तय करो, सुरक्षा सुनिश्चित करो, लापरवाही बंद करो!
#Delhi #Mukundpur #Justice #Accountability #PublicSafety
“मजदूरों के अधिकारों की असली पहचान — संविधान निर्माता, परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी 🙏”
श्रम मंत्री के रूप में उन्होंने मजदूरों को दिया —
✔️ 8 घंटे का कार्य दिवस
✔️ महंगाई भत्ता
✔️ स्वास्थ्य बीमा
✔️ महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश
✔️ ट्रेड यूनियन को अधिकार
आज मजदूर दिवस के अवसर पर, हम उन महान योगदानों को नमन करते हैं जिन्होंने हर श्रमिक को सम्मान और अधिकार दिलाया।
“बाबा साहेब का सपना — समानता, न्याय और सम्मान” ✊💙
🙏 मजदूर दिवस पर परम पूज्य बाबा साहेब को शत-शत नमन
#LabourDay #JaiBhim #DrAmbedkar #WorkersRights #Samvidhan #ValmikiVeerAmbedkarArmy
✨ “बुद्ध पूर्णिमा की पावन बेला पर…” ✨
ज्ञान, करुणा और सत्य का मार्ग दिखाने वाले भगवान गौतम बुद्ध को शत-शत नमन।
आइए संकल्प लें —
अज्ञान से ज्ञान की ओर, घृणा से प्रेम की ओर, अन्याय से न्याय की ओर बढ़ने का।
शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही हमारा मार्ग है
यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
🙏 आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
#BudhPurnima #JayBhim #ValmikiSamaj #BuddhaPath #ShikshaSangharshSangathan
माननीय / @CMODelhi@DelhiPwd@MCD_Delhi@CPWDGOV, नई दिल्ली के दरीयागंज क्षेत्र, मक्खन लेन (DDU Marg के पास) सड़क पर सीवर/पाइपलाइन से लगातार पानी रिसाव हो रहा है, जिससे सड़क पर जलभराव, गड्ढे और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कृपया तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराएं। #Delhi #Daryaganj #PWD #Waterlogging
माननीय @DelhiPolice@dtptraffic
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन गेट नं. 5 के पास स्थित HP पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे के बीच भारी वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे पूरी सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। आम जनता, ऑफिस जाने वालों एवं यात्रियों को भारी परेशानी व देरी का सामना करना पड़ता है।
कृपया तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई करें एवं भारी वाहनों के लिए उचित समय/लाइन प्रबंधन सुनिश्चित करें।
स्थान: Delhi Gate Metro Station Gate No. 5, Delhi
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल हो गया, लेकिन उसकी दर्दनाक यादें आज भी ज़िंदा हैं।
हम उन मासूमों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, और घायलों के साहस को सलाम करते हैं।
यह दिन हमें सिर्फ याद करने का नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज़ और मजबूत करने का संकल्प लेने का है।
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में जो हुआ है, वो कानून का राज नहीं बल्कि पुलिस की खुली गुंडागर्दी का नंगा नाच है!
एक खुशियों से भरी बारात, जहाँ दूल्हा अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने आया था, वहां मध्य प्रदेश पुलिस के कुछ वर्दीधारी लोगों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए दूल्हे और बारातियों को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, दुल्हन सहित पूरी बारात को थाने में बिठाकर अपमानित किया गया।
CM @DrMohanYadav51 क्या यही है आपका “कानून का राज”? या फिर दलित-बहुजन समाज को आज भी दबाने की मानसिकता जिंदा है?
@sp_katni साफ चेतावनी: अगर 24 घंटे के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उन्हें तत्काल निलंबित नहीं किया गया, तो भीम आर्मी सहित SC, ST, OBC के सभी संगठन सड़कों पर उतरेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी का घेराव होगा और ऐसा आंदोलन होगा कि शासन-प्रशासन को जवाब देना पड़ेगा!
@MP_MyGov इस आंदोलन से उत्पन्न हर स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और कटनी पुलिस प्रशासन की होगी।
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों-वंचितों के मसीहा, महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के बाद उनकी मूर्तियों को तोड़े जाने, उन पर अपमानजनक तरीके से पेंट करने , उनके बैनर-पोस्टर फाड़ने एवं जलाने की घटनाओं में जो चिंताजनक वृद्धि हुई है, वह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और देश के सामाजिक सौहार्द पर गंभीर प्रहार है और इनमें सबसे अधिक घटनाएं विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में सामने आई हैं।
यह घटनाएं उन करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं जो उन्हें अपना भगवान मानते हैं। इस प्रकार की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाने, शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास प्रतीत होती हैं।
और जब उनको भगवान मानने वाले उनके अनुयायी अपना विरोध दर्ज कराते हैं, तो उन्हीं पर दमनात्मक कार्रवाई की जाती है, जो स्थिति को और अधिक गंभीर बनाती है।
मैं अपने बहुजन के स्वाभिमानी लोगों से कहना चाहता हूँ कि हमारे रहबर, मान्यवर कांशीराम साहब की बात आज भी उतनी ही सच्ची और मार्गदर्शक है-“जिसका राज होता है, उसी का स्वाभिमान सुरक्षित रहता है।”
इसलिए यह समझना जरूरी है कि स्वाभिमान, सम्मान और अधिकार किसी से मांगकर नहीं मिलते, बल्कि संगठित संघर्ष, राजनीतिक हिस्सेदारी और जागरूकता से हासिल किए जाते हैं। जब तक समाज सत्ता पर अपना अधिकार नहीं होता, तब तक सम्मान और सुरक्षा की गारंटी पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो सकती।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आप सामाजिक न्याय के योद्धाओं के नाम पर 403 करोड़ रुपये देने का ढोल पीट रहे हैं, तो उसे आप ही अपने पास संभाल कर रख लीजिए। मैं पूरे बहुजन समाज की तरफ से साफ-साफ कहना चाहता हैं कि हमें दिखावा नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा चाहिए। हमारे स्वाभिमान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है।
हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि केवल मूर्तियों पर छत डालना या दिखावटी कार्य करना पर्याप्त नहीं है। जरूरत इस बात की है कि परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमाओं की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बार-बार प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई न होना सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाता है।