Research Analyst, @INCSCdept, INC | Activist & Trustee, @anhadindia1 | Alum - Delhi School of Social Work, @UnivofDelhi | Views personal | RTs ≠ Endorsements.
आज हमारे SC Department द्वारा आयोजित “National Meeting of DCC Chairpersons (Northern States)” की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक में SC Department के National Coordinators सहित 14 राज्यों के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की..!
इस महत्वपूर्ण बैठक में आदरणीय राहुल गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने हम सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।
उनके मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
यह बैठक हमारे विभाग की एक मजबूत पहल है जो देशभर में संगठन को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सभी साथियों का जोश, समर्पण और एकजुटता सच में प्रेरणादायक है..!
8 साल पहले, SC/ST Act को कमजोर करने के खिलाफ लाखों दलित-आदिवासी युवाओं ने आंदोलन किया, जिसमें कई गिरफ्तार हुए।
संसद ने कानून तो मजबूत किया, लेकिन आज भी निर्दोष युवा मुकदमों का बोझ उठा रहे हैं।
मजबूत SC/ST Act उनका हक है और शांतिपूर्ण आंदोलन उनका अधिकार।
आज प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टि से ये सभी मामले वापस लिए जाएं।
Sanghatan Srujan Odisha and Jharkhand. The future of the Congress is among the most marginalized people of these states. That is where we went and that is where our future will be. Jai Jagat!
संविधान की ताकत और बाबा साहेब अंबेडकर जी के सपनों को लेकर
हम सब एक साथ दौड़ेंगे!
📅 12 अप्रैल 2026
⏰ सुबह 5:30 बजे
📍 India Gate से 26, अलीपुर रोड
📢 पंजीकरण प्रारम्भ | RUN FOR AMBEDKAR & RUN FOR CONSTITUTION 📘
📝 *यहाँ पंजीकरण करें:* https://t.co/4sdlAOdTyb
और यह ऐतिहासिक मैराथन सामाजिक परिवर्तन मैराथन के नाम से याद की जाएगी ..!
हर कदम होगा हक़ के लिए!
हर दौड़ होगी बराबरी के लिए!
📢 पंजीकरण प्रारम्भ | RUN FOR AMBEDKAR & RUN FOR CONSTITUTION 📘
📝 *यहाँ पंजीकरण करें:* https://t.co/4sdlAOdlID
12 अप्रैल 2026, सुबह 5.30 बजे
📍(India Gate से 26 Ali Pur Road, Dr. Ambedkar National Memorial तक)
यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि संविधान, समानता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
और यह ऐतिहासिक मैराथन सामाजिक परिवर्तन मैराथन के नाम से याद की जाएगी ..!
चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम में झारखंड एवं ओडिशा के डीसीसी अध्यक्षों के लिए आयोजित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (TRTC), गुइरा में सहभागिता की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, नेतृत्व क्षमता को विकसित करने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु महत्वपूर्ण पहल है। @INCJharkhand_@INCIndia #Congress #JharkhandCongress #OdishaCongress
आज मेरे निवास पर हरियाणा से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद, मिशन के साथी भाई कर्मवीर सिंह बौद्ध जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं..!
आशा है उनका नेतृत्व समाज के हित में नई ऊर्जा लेकर आएगा और संसद में बहुजन समाज की बुलंद आवाज बनेंगे ..!
श्री @UdayBhanuIYC और @IYC कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है। असहमति को अपराध ठहराना सत्ता में बैठे लोगों के डर और असुरक्षा को उजागर करता है, जो जवाबदेही से भाग रहे हैं।
#ReleaseUdayBhanuChib
भाई @VinodJakharIN जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।
पश्चिम बंगाल में सफाई कर्मचारियों को ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है !
क्या मेरे समाज को कोई दर्द नहीं होता ..?
सफाई कर्मचारी हमारे समाज की रीढ़ हैं।
उनके श्रम, सम्मान और अधिकार की बात करना राजनीति नहीं, इंसानियत है।
2025-26 में नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए ₹130 करोड़ दिए गए। 106 बच्चे चयनित हुए, लेकिन फंड के अभाव में सिर्फ 40 ही विदेश जाकर पढ़ पाए—66 बच्चों का सपना टूट गया। इसके बावजूद, जिस योजना का बजट बढ़ना चाहिए था, उसे FY 2026-27 में ₹5 करोड़ घटाकर सिर्फ ₹125 करोड़ कर दिया गया।
देश की संसद में बजट सेशन चल रहा है। NDA सरकार ने हाल ही में करीब 58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
इसमें करीब 1 लाख 96 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट SC वर्ग के लिए और 1 लाख 41 हजार 89 करोड़ रुपये का बजट ST वर्ग के लिए आवंटित किया है।
हमने पिछले कुछ साल के बजट का विश्लेषण किया तो पाया कि कुल बजट का SC/ST वर्ग के लिए सिर्फ 41% ही टारगेटेड स्कीम पर खर्च होता है। यानी- दिखाओ कुछ, करो कुछ - और BJP इस काम में माहिर है।
साल 2020-21 से 2024-25 तक SC/ST वर्ग को जितना भी बजट दिया गया, वो DECLINE होता रहा। इस प्रक्रिया में कोई चेक-बैलेंस भी नहीं रहता है और आखिर में बजट सरेंडर हो जाता है।
2025-26 के बजट में करीब 130 करोड़ रुपए नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए दिया गया था। इसमें 106 बच्चे सिलेक्ट हुए और सिर्फ 40 बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा पाए। फंड न होने के चलते करीब 66 बच्चे चयनित होने के बावजूद पढ़ने नहीं जा सके।
: @INCSCDept के अध्यक्ष @AdvRajendraPal जी
📍 दिल्ली
आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित @INCIndia के DCC अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और ज़मीनी जुड़ाव को मज़बूत करना ही कांग्रेस संगठन की मजबूती की कुंजी है। @INCJharkhand_@MahtoKeshavINC
एप्सटीन फाइल्स का सच्च क्या है ?
प्रधानमंत्री जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर जेफ्री एप्सटीन से उन्होंने क्या सलाह ली व इस्राइल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को खुश करने के लिए यह डाँस व गाने का क्या मामला है ?
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि का मामला है इसलिए सच्च सामने आना चाहिए !
सामाजिक न्याय संगम बैच 2 के 57 विभिन्न बहुजन नेताओं ने चार दिनों में चर्चाओं और व्यावसायिक परख के माध्यम से सत्ता संरचनाओं और बहिष्कार की प्रणालियों का विश्लेषण किया।
SC, ST, OBC एवं Minority कांग्रेस के सभी नेताओं को दिल से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह केवल सत्ता की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी भागीदारी और संविधानिक मूल्यों की सच्ची प्रतिनिधि पार्टी है।
प्रदेश चुनाव समितियों में SC, OBC, Minority एवं आदिवासी विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को Special Invitee के रूप में शामिल करने का निर्णय वंचित, शोषित समाज की आवाज़ को निर्णायक मंच तक पहुँचाने वाला ऐतिहासिक कदम है।
इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसले के लिए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, श्री @RahulGandhi जी एवं @kcvenugopalmp जी का हृदय से धन्यवाद ..!
आज शिमला में दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार जी, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के राज्य अध्यक्ष श्री अमित नंदा जी तथा एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एचपीएससी विभाग के प्रभारी श्री करमवीर बोध जी से भेंट हुई।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।