पूर्व मध्य रेलवे के 'दिलदार नगर जंक्शन' से सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के ज़रिए बक्सर स्टेशन तक की यात्रा करने हेतु टिकट काउंटर पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारी से टिकट मांग रहे यात्री से मनबढ़ रेल कर्मचारी की जान-बूझकर गाली-गलोच वाली अभद्रता देखिए!
@AshwiniVaishnaw@drmdnr
अपनी भूल-चूक से ग़लत परीक्षा केंद्र पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी चयन परीक्षा की अभ्यर्थिनी को उसके लिए नियत परीक्षा केंद्र डीएवी ग़ाज़ीपुर पर सही समय पर पहुंचाने वाली ग़ाज़ीपुर पुलिस का कार्य क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. ❤️💐👌👍
@dgpup@ghazipurpolice
विनम्र निवेदन:
पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) जोन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशन 'दिलदार नगर जंक्शन' पर तैनात आरक्षण लिपिक की ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार का रेल विभाग के ज़िम्मेदार लें संज्ञान!
🙏 —तौसीफ़ गोया, एक सचेत नागरिक.
@AshwiniVaishnaw@drmdnr@PRODanapur
देशभक्ति और देशप्रेम में महीन फ़र्क होता है.
उन्होंने एक पेड़ लगाया कि आने वाली पीढ़ियों को छांव और फल मिलेंगे: ये देशप्रेम था.
हमने उस पेड़ को काट कर डंडा बनाया और उसमें झण्डा खोंस दिया: ये है देशभक्ति.
[—तौसीफ़ गोया @ Goyaalogy]
#ग़ाज़ीपुर_में_खुले_विश्वविद्यालय
(ग़ाज़ीपुर जनपद में विश्वविद्यालय क्यों नहीं, ज़िम्मेदार जवाब दें!)
आइए!
“मन्दिरों में प्रार्थना करें! मस्जिदों में दुआ करें!!” कि ग़ाज़ीपुर ज़िले में विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) की स्थापना हो:
@tauseefgoyaa (लेखक)
पुलित्जर पुरस्कार विजेता, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, जामिया के एजेके मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर से जनसंचार में परास्नातक, भारत में रॉयटर्स पिक्चर्स की मल्टीमीडिया टीम के प्रमुख दानिश सिद्दीक़ी का जाना पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति है.
मिल्खा सिंह तब दौड़े, जब भारतीय सदियों की ग़ुलामी के बाद दुनिया में अपना गौरव वापस पाने के लिए संघर्षरत थे. मिल्खा ने करोड़ों भारतीयों को यक़ीन दिलाया कि हम भी उतना ही तेज़ दौड़ सकते हैं, जितना बाक़ी दुनिया दौड़ती है. कई बार उनसे तेज़ भी दौड़ सकते हैं. नंगे पांव भी दौड़ सकते हैं.
जनपक्षधर आवाज़ सफूरा ज़रगर के साथ न्याय हो.
विद्वान लेखक, राजनेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय हृदयनारायण दीक्षित जी की प्रासंगिक पंक्ति: “न्याय मनुष्य की आदिम अभिलाषा है.”
🙏
—तौसीफ़ गोया | Tauseef Goyaa | توصیف گویا