व्यसन मुक्ति व पुनर्वास
नवजीवन हमारा विश्वास
प्रदेश सरकार नवजीवन योजना, नशामुक्ति केंद्र व पुनर्वास केंद्र जैसे अनेक कदमों से नशामुक्त राजस्थान निर्मित करने में जुटी हुई है।
आज का दिन आत्मशक्ति व सकारात्मक विचार से नशामुक्त समाज निर्माण के संकल्प का है।
#WorldAntiDrugDay
आज राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन पर आयोजित आभार, अभिनंदन कार्यक्रम का सहभागी बना।
मुझे विश्वास है कि महाराणा प्रताप के सम्मान में समर्पित यह बोर्ड जन जागृति का संवाहक बनेगा। राजपूत समाज के इस सद्भाव हेतु आभार।
आज निर्माणाधीन महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंस, राजकीय जयपुर महाविद्यालय व अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
प्रदेश सरकार बेहतर वित्तीय प्रबंधन व कार्य प्रणाली से घोषणाओं को धरातल पर मूर्त रूप दे रही है।
इतिहास को संजोने का ऐतिहासिक कदम!
आज पुरानी विधानसभा स्थित विश्वस्तरीय निर्माणाधीन राजस्थान धरोहर संग्रहालय का अवलोकन किया।
यह संग्रहालय अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित तथा पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने में ऐतिहासिक पहल होगा।
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवा !
जयपुर के श्री गोविंद मंदिर में बहनों से मिली प्रभु कृपा व जनसेवा की आशीष ने राहत के संकल्प को सशक्ति प्रदान की।
अरनोद, प्रतापगढ़ स्थित वागढ़ का हरिद्वार कहे जाने वाले अति प्राचीन श्री गौतमेश्वर महादेव मंदिर में आज पूजा एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...
जय शिव शम्भू
हर हर महादेव🙏
अरनोद, प्रतापगढ़ स्थित वागढ़ का हरिद्वार कहे जाने वाले अति प्राचीन श्री गौतमेश्वर महादेव मंदिर में आज पूजा एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...
जय शिव शम्भू
हर हर महादेव🙏
प्रदेश के राज महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लगभग 6 हजार शोधार्थियों को आर्थिक संबल एवं प्रोत्साहन के लिए फैलोशिप दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 62.30 करोड़ रु के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
राजकीय महावि़द्यालयों एवं राज्य सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के लगभग 2200 शोधार्थियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह की फैलोशिप दी जाएगी। इसके लिए 52.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
साथ ही, राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 3800 शोधार्थियों को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों एवं शोध संस्थानों में इंटर्नशिप, सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस में सहभागिता के लिए 25 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेेगी। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए 9.50 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
यह फैलोशिप अधिकतम 2 वर्ष के लिए दी जाएगी। कॉलेज शिक्षा विभाग इसका नोडल विभाग होगा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में इन शोधार्थियों का सहयोग लिया जा सकेगा।
इनमें चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालयों के शोधार्थी तथा अन्य किसी भी तरह की फैलोशिप प्राप्त करने वाले शोधार्थी पात्र नहीं होंगे। उल्लेखनीय है वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
प्रतिदिन BJP देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के प्रति अपनी संकीर्ण मानसिकता का निंदनीय रूप से परिचय देती है।
पूर्वाग्रह से ग्रसित BJP जहां इस रूप में देखती है, वहीं राहत व सम्मान प्राप्त करती जनता अपने CM को अनवरत रामराज की परिकल्पना अनुरूप जनकल्याण को सर्वोपरि रख निम्न 10 योजनाओं की गारंटी से राहत देने वाले जनहितकारी स्वरुप में देख रही है। :
इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना
मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना