सदस्य बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी _ पर्यवेक्षक नालंदा जिला
पूर्व प्रत्याशी 21ढाका विधानसभा सह पूर्व प्रदेश प्रधान महासचिव जाप l निर्देशक परिषद बिस्कोमान बिहार
@RahulGandhi को जितना रोकोगे, उतना तूफ़ान उठेगा,जितना तोड़ोगे, मोदी-शाह, उतना जनसैलाब उमड़ेगा।
जनता की आवाज़ दबाओगे, तो हर कोना बोल उठेगा,आने वाले कल में जनता का, करारा जवाब मिलेगा!
दोस्त-दोस्त न रहे तो नीति भी बदलनी होगी। 🇮🇳
अमेरिका द्वारा भारत पर 100% टैरिफ की बात के बीच अब समय है कि भारत भी अमेरिकी कंपनियों व उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाने का साहस दिखाए।
सही समय है 56 इंच का सीना फैसलों में दिखाने का।
हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी को 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे स्वस्थ, दीर्घायु रहें।
पेड़ पर फल पहले पकता है, फिर टूटता है,लेकिन जीवन में इंसान पहले टूटता है, फिर परिपक्व होता है।
संघर्ष ही बदलाव की पहली सीढ़ी है।
बदलेगा ढाका, तो बदलेगा बिहार। आपका समर्थन लाएगा परिवर्तन।
#teamabhijit
जिस तरह ट्रैफिक, इनकम टैक्स और GST में जांच होती है, उससे कहीं अधिक गंभीरता से #खाने_पीने की वस्तुओं की जांच होनी चाहिए।
उत्पादन से लेकर दुकान तक नियमित और गहन जांच हो, ताकि मिलावट और स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई हो।
जनता की सेहत से बड़ा कोई कारोबार नहीं।
एक ऐसा भारत का बेटा, जिसने राजनीति को शब्दों की गरिमा, विचारों की ऊँचाई और लोकतंत्र की मर्यादा दी।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी वाणी आज भी गूंजती है—
“हार नहीं मानूँगा…”
🙏 शत-शत नमन। 🇮🇳
माननीय मुख्यमंत्री जी(झारखंड), छात्रों की आवाज़ सुनिए और उनसे संवाद कीजिए।
शिक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव छात्रों की मांग और भविष्य को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द लागू किए जाएं। संवाद से समाधान निकलेगा।
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी FIR को बिहार सरकार अगले 24 घंटे के भीतर वापस ले।
अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो इसके खिलाफ बिहार में व्यापक जन-आंदोलन होगा। छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#StudentProtest#Bihar#Students
छात्र-युवाओं की जीत है, यह भारत की जीत है—शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की शुरुआत है। 1974 हो या 2026, छात्र-युवा जब सही के लिए सड़कों पर उतरे हैं, संघर्ष का परिणाम हमेशा बेहतर हुआ है।
नेतृत्व का अर्थ केवल मंच से भाषण देना या सदन तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि जनता के बीच बैठकर उनकी पीड़ा को समझना और उसके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना ही सच्चा नेतृत्व है।
— अभिजीत सिंह चौहान
संगठन सृजन अभियान के तहत माननीय AICC पर्यवेक्षक श्री हिम्मत सिंह पटेल जी ने पूर्वी चम्पारण के ढाका एवं चिरैया विधानसभा में कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाक़ात कर जिलाध्यक्ष चयन हेतु फीडबैक लिया।