केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आसमान छूती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है।
गैस सिलेंडर की कमी एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासर�� जी के नेतृत्व में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस परिवार झोटवाड़ा के साथ शामिल हुआ।
मोदी सरकार की नाकाम विदेश नीति के कारण देश- प्रदेश में आज LPG गैस की भारी किल्लत है। पेट्रोल-डीजल के लिए भी मारामारी हो रही है और आसमान छूती महंगाई से जनता त्राहिमाम है।
@INCRajasthan @INCIndia
भारतीय युवा कांग्रेस के ऊर्जावान, संघर्षशील राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
महादेव से आ���के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@UdayBhanuIYC @IYC
इंकलाब जिंदाबाद!
महान स्वतंत्रता सेनानी, मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
#ShaheedDiwas#Bhagatsingh
सत्यमेव जयते 🇮🇳
IYC महासचिव विकास चिकारा को AI Summit मामले में न्यायालय से मिली राहत। जिसके बाद उन्होंने IYC HQ में प्रभारी श्री @ManishSharmaIYC एवं अध्यक्ष @UdayBhanuIYC से की मुलाकात।
IYC से घबराए Compromised प्रधानमंत्री की हर एक साजिश अब नाकाम हो रही है।
भारत विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ संघर्ष जारी है 🇮🇳
मोदी सरकार के नए नियमों से राजस्थान के ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के उद्योग, लाखों परिवारों का भविष्य एवं रोज़ी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
आज राजस्थान से गए प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की एवं बात रखी।
सरकार के नए मानक व भारी शुल्क छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ रहे हैं। साथ ही RTO में बस पंजीकरण प्रक्रिया में जटिलता के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, कारोबार बंद होने की कगार पर है।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस महासचिव व सांसद @priyankagandhi जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari जी से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं बताई एवं तुरंत समाधान हेतु आग्रह किया। उन्होंने सुरक्षा से समझौता किए बिना नियमों को व्यावहारिक बनाने और छोटे कारोबारियों व स्थानीय उद्योगों को बचाने की मांग की।
छोटे उद्योग, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एवं इनसे उत्पन्न रोजगार ख़तरे में हैं, मोदी सरकार को समझना चाहिए कि नियम आसान होंगे तभी व्यापार चलेगा और रोजगार बचेगा।
#TruckBusOperators #SmallIndustries
पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसर���कारों की मजबूत आवाज से पहचाने जाने वाले राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना के पावन महापर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ भगवती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
#चैत्र_नवरात्रि
छात्र हितों की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत, देश के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस पर सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।💐
#NSUIFoundationDay
आपका
अरविन्द यादव एडवोकेट