मेरी विधानसभा क्षेत्र के गोहपुर गांव से ताल्लुक रखने वाली शबाना खान ने CA का एग्जाम क्लियर किया है। शबाना खान सीए CA बनने वाली मेव कौम की पहली बेटी है। मेरी तरफ से बेटी को बहुत बहुत बधाई।
Women are the backbone of our society. Their strength, resilience, and voice shape our nation’s future.
On this International Women's Day, I stand with you and for you—committed to breaking every barrier until every woman is free to shape her own destiny, chase every dream, and rise to greater heights.
Happy #WomensDay!
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍 𝐓𝐄𝐀𝐌 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀🇮🇳🇮🇳
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से हर देशवासी गौरवान्वित है।
इस शानदार सफलता के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं।
जय हिंद🇮🇳
विधानसभा में BJP विधायक और मंत्री के बीच का यह संवाद दर्शाता है की “शॉर्ट-कट” के रास्ते बनी सरकार के लिए जनता और मर्यादा का कोई महत्व नहीं है। इनके भ्रष्टाचार और विचार दोनों सबके सामने है।
राजनीति में चरित्र और ईमानदारी जैसे मूल्यों की घटती अहमियत अगली पीढ़ी के लिए चिंताजनक है।
इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कैसे भाजपा विधायकों ने आज ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ताराप्रसाद बाहिनपति के साथ मारपीट करने की कोशिश की।
ओडिशा में कांग्रेस पार्टी के मात्र 14 विधायक हैं उसके बावजूद भाजपा को इस स्तर पर उतरना पड़ रहा है।
जनता की आवाज, समाधान के साथ।
विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही में अपनी विधानसभा क्षेत्र हथीन के अनेक मुद्दों को उठाया। सैम की समस्या से किसान को छुटकारा, उटावड़ पॉलीटेक्निक को डिग्री कॉलेज अपग्रेड, मरहूम चौधरी जलेब खान जी द्वारा बनवाए गए डिग्री कॉलेज के 500 मीटर के कच्चे रास्ते को पक्का करवाना, हथीन शहर में लड़कियों के लिए नए महिला कॉलेज का निर्माण, सड़क व पानी जैसे मुद्दों को सदन में रखा।
उत्साह, उमंग और रंगों के त्यौहार 'होली' की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंगोत्सव का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे, ऐसी कामना करता हूं।
#happyholi2025
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली भाइयों से मुलाकात की।
राहुल गांधी जी ने कुली भाइयों का पूरे देश की ओर से धन्यवाद किया, क्योंकि हादसे के समय कुली भाइयों ने इंसानियत दिखाते हुए जिस तरह लोगों की मदद की, वह बेहद सराहनीय था।
उम्मीद है कि सरकार ऐसे हादसों से सबक लेगी, ताकि आगे कभी ऐसी घटनाएं न हों।
आज कार्यालय पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के तहत कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सरकार ने 5 वर्ष से कम सेवा वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया।
हम प्रयास करेंगे कि यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया जाए और कर्मचारियों को न्याय मिले।
श्रद्धांजलि एवं सम्मान
आज हथीन विधानसभा के गाँव कोंडल में स्वर्गीय चौधरी राजवीर सिंह तेवतिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर तेवतिया समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
स्व. चौधरी राजवीर सिंह जी ने समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं से मुलाकात हुई।
मैंने पहले भी कहा था कि हरियाणा की अफसरशाही न तो मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री मान रही न ही मंत्रियों को मंत्री मान रही क्योंकि ट्रांसफर-पोस्टिंग कहीं और से हो रहे हैं। अफसरशाही को पता है कि सत्ता की असली डोर कहीं और है।
इस बात की पुष्टि खुद प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी कर रहे हैं…
हथीन से पूर्व विधायक चौधरी हेमराज़ सहरावत जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।