वोट चोरी का मॉडल हरियाणा में भी अपनाया गया। :- @RahulGandhi
न एग्ज़िट पोल में बीजेपी थी, न ओपिनियन पोल में, न ही पोस्टल बैलेट में—जनता ने साफ़ नकार दिया था। फिर भी वोट चोरी के भूत ने इन्हें सत्ता पकड़ा दी। सवाल है—क्या हरियाणा में जनमत की चोरी कर बनी चोरी की सरकार चल रही है?
हरियाणा के नौजवान अब जुमलेबाजी और फर्जी वादों से तंग आ गए हैं। बीजेपी ने काम के आधार पर नहीं, जनादेश की लूट से सरकार बनाई, प्रदेश का विकास और राजनीति दोनों पटरी से उतार दी।
प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं गायब हैं, नौजवान बेरोजगारी और नशाखोरी की जंजीरों में जकड़े हैं। देशभर में युवा आंदोलन के रास्ते पर हैं, बदलाव अब अनिवार्य है।
जनता की आवाज़ दबाकर सत्ता का सौदा किया गया, लेकिन अब हरियाणा के युवा लोकतंत्र और भविष्य को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं।:- @DeependerSHooda
हरियाणा की धरती और हमारे नौजवानों के सपनों और देश सेवा के उनके जुनून को अग्निपथ योजना ने ठेस पहुँचाई है।
पहले हर साल हरियाणा से 5500 युवाओं की फौज में पक्की भर्ती होती थी, अब घटकर सिर्फ 925 रह गई हैं, और 4 साल बाद केवल 200 ही सेना में बने रहेंगे।
अग्निपथ में न पक्की नौकरी, न पेंशन, न सरकारी सुविधाएँ, और न शहीद का दर्जा मिलता है। यह न केवल युवाओं के सपनों के खिलाफ है, बल्कि देश की सबसे ताकतवर फौज को कमजोर कर रहा है।
@DeependerSHooda
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BhupinderShooda जी को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार श्री @RaoNarenderS जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक निर्णय हरियाणा कांग्रेस को और मज़बूत करेगा और जनता की असली आवाज़ को नई बुलंदी देगा।
अब हर मुद्दे पर गूंजेगी कांग्रेस की आवाज।
#दीपेंद्र जी ने मेहनत की, हरियाणा ने दिया साथ। हर दिल की सुनी, हर समस्या को समझा। अब हरियाणा है तैयार, अपने लाडले को मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजने को, ताकि रुके हुए हर काम को पूरा करवा सकें!✌️🎉
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व बड़ी बहन श्रीमती @priyankagandhi जी को वायनाड लोकसभा उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप अपने कुशल नेतृत्व के जरिये वायनाड के आमजन के हितों की लड़ाई बड़ी मजबूती से लड़ेंगी और श्री @RahulGandhi जी द्वारा जारी जनकल्याण विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।
कांग्रेस महासचिव बड़ी बहन श्रीमती @priyankagandhi जी को वायनाड लोकसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने पर ढेरों शुभकामनाएं।
प्रजातंत्र में आम लोगों का प्रतिनिधित्व कर उनकी उम्मीदों को पूरा करने का बड़ा दायित्व निभाने के लिए सक्रिय लोकतांत्रिक प्रणाली में आपके शामिल होने से हम सभी कांग्रेसजनों में जोश और ऊर्जा का संचार हो गया है।
अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में जीत की अग्रिम बधाई।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदरणीय अध्यक्ष श्री @kharge जी को आज दो साल का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई व शुभकामनाएं।
इन दो वर्षों में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विशाल अनुभव, मेहनत एवं दूरदर्शी नेतृत्व ने पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान की है। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय, वंचितों को अधिकार दिलाने की लड़ाई मजबूती से लड़ी।
हम सभी कांग्रेसजनों को उनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। उनका राजनीतिक जीवन हम सभी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।
आज कथूरा, बरोदा में AICC के राष्ट्रीय सचिव व बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे भाई प्रदीप नरवाल के चाचा जी निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
एक महिला, बेटी और विधायक होने के नाते मैं हर महिला को विश्वास दिलाती हूं कि:
जिस किसी को भी लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो हम सभी उसके साथ खड़े हैं।
जो आज रोशनी जायसवाल के साथ हो रहा है, वैसा ही हमारे साथ भी हुआ, क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं।
शैफ़रन राजेश सिंह सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ गलत बातें लिखता रहा है, लेकिन BJP सरकार और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
: @Phogat_Vinesh जी
Today at WMO, Kalpetta (Wayanad), I was deeply moved by the dreams and determination of Wayanad’s young voices.
WMO’s dedication to uplifting students and nurturing a sense of community shines brightly through their work. I am grateful to witness the difference WMO is making for Wayanad’s future.
आज प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिये दर-दर भटक रहा है। किसान को मंडियों में धान का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। सरकार ने कहा था कि धान खरीद 3100 रुपये में होगी। लेकिन सरकार ने कभी किसानों के हित का संज्ञान नहीं लिया।
साथ ही पराली प्रदूषण पर किसानों पर 2 साल तक मंडियों में फसल बेचने का प्रतिबंध, FIR उचित नहीं है जबकि फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण पराली से कहीं ज्यादा होता है तो क्या सरकार फैक्ट्रियों पर भी 2 साल तक बिक्री का प्रतिबंध लगा देगी। ये सही नहीं है, सरकार को पराली की समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
विरेंद्र राठौर जी ,
घरौंडा विधानसभा चुनाव का आपका पिछला रिकोर्ड ः-
2005 विधानसभा चुनाव हारे , तीसरे नम्बर पर रहे
2009 विधानसभा चुनाव हारे
2014 -विधानसभा चुनाव हारे , तीसरे नम्बर पर रहे
2019 - चुनाव लड़ने से इंकार किया और घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल राणा की ख़िलाफ़त करी
2024 - चौथा विधानसभा चुनाव हारे
और 2005 व 2009 में तो तब हारे जब कांग्रेस की लहर थी और हरियाणा में सरकार कांग्रेस की बनी
चार- चार बार घरौंडा से जो आदमी कांग्रेस की टिकट मिलने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सका वो आज बता रहा है कि लोकसभा में किसे टिकट दिया जाना चाहिए था ??
और आपको पहली बार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तब मौक़ा दिया , जब आप मात्र एक कांग्रेस सदस्य के रूप में थे जबकि आपकी जानकारी दुरुस्त करने के लिए बता दूँ , मैंने पहला चुनाव लोकसभा 2024 का तब लड़ा जब मैं
- 2014 में पंजाब विश्वविद्यालय का निर्वाचित अध्यक्ष रह चुका था
- 4 साल NSUI हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष रह चुका था
- हरियाणा युवा कांग्रेस का पिछले 3 साल से मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष हूँ
और एक बात , लोकसभा चुनाव से आज तक मैंने किसी का सार्वजनिक मंच पर आकर नाम नहीं लिया लेकिन आज मैं बता रहा हूँ कि मेरे चुनाव में खुल के आपने कांग्रेस की ख़िलाफ़त करी व मनोहर लाल खट्टर की मदद करी और उस कांग्रेसी पार्टी की ख़िलाफ़त करी
⚫️जिसकी बदौलत आपको चार बार विधानसभा लड़ने का मौक़ा मिला
⚫️जिसने आपको राष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेवारी दी और
⚫️आपने तब ख़िलाफ़त करी जब कांग्रेस पार्टी खड़गे जी , राहुल जी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनने के लिए एक एक सीट पर लड़ाई लड़ रही थी
⚫️टिकट कटने के दर्द में आपका विरोध मेरे ख़िलाफ़ हो सकता था लेकिन लोकसभा चुनाव में यह सीधे तौर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी व हम सबके नेता श्री राहुल गाँधी जी का आपने डट कर विरोध किया जिसके परिणामस्वरूप आपको राष्ट्रीय सचिव पद से भी हटा दिया गया
लेकिन आपके द्वारा बावजूद मेरे चुनाव में विरोध करने में , हमने इस विधानसभा चुनाव में जन भावना की क़दर करते हुए भाजपा को हराने के लिए कहीं भी आप जैसी छोटी मानसिकता दिखाते हुए पार्टी के ख़िलाफ़ काम नहीं किया
ईश्वर करता आप जीतते लेकिन ये चुनाव में मिली हार आपके कर्मों का फल है , क्योंकि किसी ने बड़ा ठीक ही कहा है ः-
“जो जैसा बोऐगा , वो वैसा काटेगा”
चुनाव में हार-जीत चलती रहती है , हार से सीखिए और आगे बढ़िए !
औरों के बारे में बात करने से पहले अपने गिरेबान में झाँकिये राठौर जी
एग्जिट पोल हरियाणा में चुनावी नतीजों की एक दिशा बता रहे हैं। समस्त हरियाणावासियों और कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने दस साल बदलाव के लिए संघर्ष किया।
आज दिल्ली निवास पर प्रेस वार्ता....
भाजपा का नाम अब अत्याचार का पर्याय बन चुका है—किसान, जवान, और पहलवान सब पर ज़ुल्म किया। कांग्रेस लाएगी न्याय, और हरियाणा अत्याचारी सत्ता का अंत करेगा।
#हरियाणा_माँगे_हिसाब
दीपेंद्र हुड्डा जी न केवल एक नाम हैं, बल्कि एक विचारधारा हैं जो जनता के हक और विकास के लिए समर्पित हैं। उनकी कड़ी मेहनत, सच्ची नीयत और जनता के प्रति असीम सेवा भाव ने उन्हें एक सच्चा जन नेता बनाया है।
हर गांव, हर शहर, हर किसान, हर युवा उनकी आवाज़ को अपना समझता है, क्योंकि वो हैं हरियाणा के दिल की धड़कन!
आइए, मिलकर दीपेंद्र जी के साथ एक उज्ज्वल और समृद्ध हरियाणा के निर्माण में भागीदार बनें।
#म्हारा_भाई_दीपेंद्र_हुड्डा
#जननेता
#हरियाणाकीशान
#विकासकीआवाज