निःशुल्क दवा योजना के दावों की हकीकत
भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार एक तरफ आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं अस्पताल में मरीजों को जरूरी दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं।
सीकर में आचार्यश्री 108 वर्धमानसागर जी महाराज के चातुर्मास स्थल पर पहुँचकर पूज्य महाराज श्री के दर्शन करने एवं उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला
पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उनके श्रीचरणों में सादर वंदन |
राजनीतिक विश्लेषक के नाम पर ओछी मानसिकता के लोग टीवी चैनल डिबेट में शामिल हो जाते है। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर के कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनिया गांधी जी पर आरोप लगा रहे थे।
जब पेज नंबर पूछा तो पता चला कि भाईसाहब तो व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से है|
कल 14 नवंबर को पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान होना है। आप सभी मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आपका एक-एक वोट गांवों की तस्वीर बदलने और विकास की नई दिशा तय करने की सोच के साथ कांग्रेस के पक्ष में दें।
@GovindDotasra
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के पन्नों से गुजरना एक ऐसे जीवन को करीब से जानने का अवसर है, जिसमें देशप्रेम, त्याग, अपार पीड़ा, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की अनेक अनकही कहानियां समाहित हैं।
हमु कार्यकर्ताओं ने @SoniaGandhi जी के धैर्य, समर्पण और संघर्ष को करीब से देखा है। व्यक्तिगत जीवन में असहनीय क्षति झेलने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा। 2004 में प्रधानमंत्री पद का अवसर छोड़ने का उनका निर्णय भी उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।
स्व. राजीव गांधी जी द्वारा खींची गई दुर्लभ तस्वीरें इन यादों को और जीवंत बनाती हैं। ये आत्मकथा केवल एक व्यक्ति की जीवनगाथा नहीं, भारत से आत्मीय जुड़ाव और कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों एवं दायित्वों के साथ खड़े रहने की प्रेरक यात्रा है।
@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी से मुलाकात कर जननेत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक “Belonging: A Journey of Love” भेंट की।
@INCRajasthan#Rajasthan#Sikar
आपका ये प्यार और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
पिता तुल्य चुनाराम जी बाबल और भगवाना राम जी गढ़वाल का जब भी सान्निध्य मिलता है, मेरे पसंदीदा बेर के रूप में ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। यह स्नेह यूं ही मिलता रहे 🙏
📍 लक्ष्मणगढ़
पूर्व मंत्री एवं बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। उनका जाना जनसेवा और राजस्थान की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
दुःख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों को ये असहनीय दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।