Ex-President DYC Haridwar | Philanthropic | Humanitarian | Being Nehru | INC supporter | tweets are personal retweet’s are not endorsement | #गुर्जर_वाणी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
कल प्रियंका गांधी के भाषण में एक दिशा थी।ऐसी दिशा जिसको देश,विपक्ष और कांग्रेस लम्बे अरसे से ढूँढ रहे हैं।मोदी जो को उनके मुद्दे और उनकी पिच पर जवाब देने की दिशा।सहज,सरल और मुस्कुराहट के साथ अपनी बात को जनता से जोड़ने की दिशा,और पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की विरासत को बचाने की दिशा।
राहुल गांधी उत्तराखंड को लेकर सजग हैं। प्रदेश कांग्रेस को कहा कि,वोट चोरी के मुद्दे को गंभीरता से जनता के बीच लेके जाना है।राज्य में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है।धामी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे को हर घर तक लेना जाना है।जनता तक पहुँचने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।
बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाती थी कि वह विज्ञापन के ज़रिए मीडिया को नियंत्रित करते है।एक रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने 1001 करोड़ ₹ 5 साल में विज्ञापन पर खर्च किए।युवाओं के पेपर लीक को नक़ल जिहाद कहा गया,तो क्या यह विज्ञापन जिहाद है ?
उत्तराखंड में पेपर लीक के बाद बेरोजगार युवाओं के ऐसे प्रदर्शन अब लगभग हर जिले में हो रहे है।
सरकार की नाकामी को नक़ल जिहाद कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते,युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एक बार फिर युवाओं के सपने ख़ाक हो गए।रविवार को उत्तराखंड में पेपर लीक हुआ और देहरादून में छात्र सड़कों पर आ गए।आयोग का कहना है कि, यह पेपर लीक नहीं है।पेपर शुरू होने के आधे घंटे बाद सिर्फ़ 3 पन्ने बाहर आए।राज्य सरकार को बेरोज़गार युवाओं की नाराज़गी झेलनी पड़ रही है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बिहार में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे।इससे पहले राहुल गांधी के रात्रिभोज में समूचा विपक्ष पहुँचा था।अब शायद कोई ऐसी आलोचना नहीं कर पाएगा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए सोनिया गांधी को अगुवाई करनी होगी।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि की खबर हृदय को विचलित करने वाली है।
इस दुःखद समय में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सलामती की प्रार्थना करता हूँ।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में बस गिरने से राजस्थान सहित कई राज्यों के लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और लापता हुए लोगों की सकुशलता की कामना करता हूँ।