शुभ जन्मदिन पापा 💐 @Rajendra4BJP
आप मेरे आदर्श, मेरे प्रेरणापुंज और मेरे मार्गदर्शक हो। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और दीर्घायु रहें और आपका आशीर्वा�� सदैव बना रहे।
#HBDRajendraRathore
चूरू विधायक श्री हरलाल सारण जी के साथ स्नेह मिलन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, सुजानगढ़ के शुभारंभ अवसर पर शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।
#Sujangarh #Churu
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान राष्ट्रनायक ‘वीर शिरोमणि’ महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#Maharanapratap
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समस्त युवा शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के फिट इंडिया हिट इंड��या अभियान के तहत सभी युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लें तथा दृढ़ संकल्प ��र ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर भारत व देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महत्ती भूमिका का निर्वहन करें।
#SwamiVivekananda
#NationalYouthDay
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक, पूर्व सांसद श्री तनसिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज सेवा और लोक कल्याण के प्रति आपका आजीवन समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
आप सभी को रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करें।
धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी जी और भगवान धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।
#Dhanteras2025
लोहागढ़ (भरतपुर) के विकास पु���ुष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मेरे अभिन्न मित्र डॉ. दिगंबर सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर भरतपुर में आयोजित डॉ. दिगम्बर सिंह ऑल इंडिया प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में उनके सुपुत्र एवं डीग - कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह जी, परिवारजन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
@DRSHAILESHBJP #Bharatpur #Rajasthan
आज जयपुर स्थित एमएनआईटी में काकोसा प्रोफेसर अजय पाल सिंह राठौड़ जी के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होकर गर्व और भावुकता का अनुभव हुआ। उन्होंने शिक्षा जगत में जो ��ोगदान दिया है वह सदैव सबके लिए प्रेरणादायी रहेगा। उन्हें जीवन की नई मंगलमय यात्रा हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्व पर्यटन दिवस की सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संस्कृति व कला और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध हमारा राजस्थान प्रदेश देशी-विदेशी सैलानियों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक हैं।
मां भारती के अमर सपूत, रिड़खला, चूरू के वीर जांबाज बबलू सिंह जी के निधन पर आज जयपुर एयरपोर्ट पर उनकी पार्थिव देह पहुंचने पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं और शहीद के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
मां भारती के अमर सपूत रिड़खला, चूरू निवासी भारतीय सेना के वीर सिपाही बबलू सिंह राठौड़ जी की शहादत को नमन।
ईश्वर शहीद की दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शहीद के परिवारजनों को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
शेखावाटी के वीर जवान पर हम सभी को गर्व है।
#Churu #Rajasthan
हाल ही में घोषित राज्य स्तरीय रैंकिंग में तारानगर ब्लॉक ने 12 महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
@BhajanlalBjp@madandilawar