तहसील खतौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया एवं निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित पटल को प्रेषित कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। @ChiefSecyUP
तहसील खतौली के ग्राम पंचायत पुरबालियान में कब्रिस्तान नं० 840 एवं 841 के विवाद को उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय के द्वारा राजस्व एवं चकबन्दी टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराया गया। @ChiefSecyUP@InfoDeptUP@homeupgov
तहसील खतौली में उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया एवं निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित पटल को प्रेषित कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय के कुशल निर्देशन में सम्बन्धित लेखपाल एवं राजस्व टीम के द्वारा ग्राम पंचायत बेगराजपुर में खसरा नंबर 113 चकरोड क्षेत्रफल 0 .०४२० हेक्टेयर की आवश्यक पैमाइश कर पर अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। जिसको ग्राम प्रधान एवं सचिव को सुपुर्द किया गया।
तहसील खतौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे आवारा पशु‚भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे की समस्याएं प्राप्त हुई।प्राप्त शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित पटल को प्रेषित कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया
उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय के कुशल मार्ग निर्देशन में लेखपाल शालिनी द्वारा राजस्व टीम के साथ ग्राम पंचायत जसोला‚ परगना के खसरा नं० 384 म खिरमनगाह की भूमि से स्थाई कब्जा हटवाया गया एवं कब्जाधिरियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही भी अमल में लाई गयी। @DmMuzaffarnagar
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं शासन के निर्देशानुसार 14 जून से 20 जून तक मनाये जा रहे अमृत योग सप्ताह के सफल आयोजन हेतु लोकवाणी सभागार में जनपद को आंवटित लक्ष्य के अनुसार अमृत योग सप्ताह को वृहद स्तर पर आयोजित किये जाने हेतु बैठक आहूत की गयी। @PMOIndia