भाजपा के राज में लोग जलमग्न एक्सप्रेसवे पर मछली पकड़ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री जी कहेंगे देखो हमने लोगों को नया रोज़गार दे दिया।
सुना है उप्र की भाजपा सरकार अब एक्सप्रेसवे के साथ-साथ लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में सड़कों और हाईवे पर नये बोर्ड लगाने जा रही है जिन पर ‘नाव’ और ‘तैरने’ की अधिकतम गति सीमा लिखी जाएगी।
अपनी सलाह फिर दोहराते हैं : इस बार भाजपाइयों को जब माँ गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाइएगा।
👉पीलीभीत में उ.प्र.श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का बड़ा फैसला, तेजपाल वर्मा बने जिलाध्यक्ष - एक माह में बनेगी नई टीम
👉उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
@tejpalpbt1995@ReenadixitRina1@KaranDevSharma3
पीलीभीत
पीलीभीत में करीब 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ा है, जबकि खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका है। कलीनगर के नवदिया धनेश और बीसलपुर में बारिश के चलते मकानों की दीवारें गिर गईं, हालांकि दोनों घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। डीएम-एसपी ने बनबसा बैराज का निरीक्षण किया, वहीं प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#Pilibhit #HeavyRain #FloodAlert #UttarPradesh #PrimeNews @PrimeNewsInd@pilibhitpolice@Dmpilibhit
पीलीभीत
पीलीभीत में UPI पर कथित शुल्क के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 18 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2,000 रुपये से अधिक की खरीदारी कर BJP नेताओं को सामान गिफ्ट करने का ऐलान किया। कांग्रेस कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और UPI शुल्क के फैसले का विरोध जताया।
#UPI #Congress #Pilibhit #DigitalPayments #UttarPradesh #primenews @PrimeNewsInd@INCUttarPradesh@pilibhitpolice@BJP4India
पीलीभीत
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में उधार सामान देने से इनकार करने पर दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार श्रीपाल गुप्ता की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के बेटे ने पुलिस पर पहले की शिकायत में लापरवाही का आरोप लगाया है।
#Pilibhit #MurderCase #UPPolice #CrimeNews #UttarPradesh #primenews @PrimeNewsInd@pilibhitpolice