📍 गोवर्धन, मथुरा
श्री गिरिराज महाराज की पावन भूमि पर 21 किमी गोवर्धन परिक्रमा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हर कदम में भक्ति और हर सांस में राधे-राधे।
श्री गिरिराज महाराज की जय
राधे-राधे
📍 गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
श्री गिरिराज महाराज की पावन भूमि पर 21 किमी गोवर्धन परिक्रमा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हर कदम में भक्ति, हर सांस में राधे-राधे और मन में गिरिराज महाराज की असीम कृपा का अनुभव हुआ।
प्रभु सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि प्रदान करें।
श्री गिरिराज महाराज की जय
राधे-राधे
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी
भोपाल, मध्यप्रदेश शासन
विषय : मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में कम वर्षा के कारण उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए सूखा घोषित कर किसानों को राहत एवं उचित
मुआवजा प्रदान किए जाने के संबंध में।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
सादर निवेदन है कि मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण किसानों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कम वर्षा
के कारण खेतों में नमी की कमी के साथ-साथ कुओं एवं बोरवेल में पानी का स्तर भी लगातार गिर गया है। ऐसी स्थिति में किसान आगामी गेहूं, चना, लहसुन
सहित अन्य रबी फसलों की बोवनी करने में असमर्थ हो रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि कई किसान अपनी आने वाली फसल को पर्याप्त सिंचाई तक नहीं दे
पाएंगे। अधिकांश किसान अधिकतम एक बार ही फसल को पानी दे पाने की स्थिति में हैं। उसके बाद जलस्रोतों में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण फसल
सूखने और खराब होने का गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे किसान के सामने अपनी अगली फसल बचाने और परिवार का पालन-पोषण करने दोनों का
संकट खड़ा हो गया है।
किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही खेती पर निर्भर है। खेती प्रभावित होने का सीधा असर किसान के पूरे परिवार पर पड़ता है। बच्चों की शिक्षा, परिवार की
दैनिक आवश्यकताएं, कृषि कार्यों का खर्च और अन्य सभी जरूरतें खेती की आय पर निर्भर रहती हैं। ऐसी परिस्थिति में किसान के लिए निजी स्कूल एवं कॉलेज
की फीस जमा करना भी कठिन हो गया है। इसी प्रकार किसानों द्वारा लिए गए KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की समय पर अदायगी नहीं हो पाने पर खाता
ओवरड्यू हो जाता है और किसान पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ बढ़ता जाता है। वर्तमान परिस्थितियों में किसान इस ब्याज का भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है।
अतः किसान हित में हमारी प्रमुख मांगें निम्न हैं
1. मध्यप्रदेश के कम वर्षा वाले एवं प्रभावित जिलों में तत्काल सूखा घोषित किया जाए। कम वर्षा एवं जलस्रोतों में पानी की कमी के कारण प्रभावित किसानों
की फसल एवं कृषि स्थिति का तत्काल सर्वे कराया जाए। प्रभावित किसानों को खेती की क्षति के लिए उचित एवं पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए।
2. किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके बिजली के बिल माफ किए जाएं।
3. जिन क्षेत्रों में जलस्तर अत्यधिक नीचे चला गया है, वहां किसानों के लिए सिंचाई एवं जल उपलब्धता की तत्काल व्यवस्था की जाए।
4. KCC ऋण पर वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ब्याज माफ किया जाए, ताकि ओवरड्यू होने से किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
5. किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके बच्चों की निजी स्कूल एवं कॉलेज की फीस में राहत/माफी के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आज प्रदेश का किसान कम वर्षा और गिरते जलस्तर के कारण बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है क्योकि मध्यप्रदेश के
अधिकांश जिलों में कम वर्षा से किसान बेहद चिंता में है। यदि समय रहते सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसान आगामी फसल की
बोवनी करने में भी असमर्थ हो जाएगा और इसका सीधा प्रभाव उसके पूरे परिवार की आजीविका एवं बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।
अतः माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह है कि किसानों की वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सूखा घोषित कर उचित मुआवजा
सहित सभी मांगों को पूर्ण करते हुए किसानों के परिवारों को आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया जाए।
यदि किसानों की इन जायज मांगों पर समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान परिवार अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं
शांतिपूर्ण आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होंगे। आशा है कि प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों की पीड़ा को समझते हुए
तत्काल सकारात्मक निर्णय लेकर किसानों एवं उनके परिवारों को राहत प्रदान करेगी।
धन्यवाद
@DrMohanYadav51
किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
ग्राम ऊनी, तहसील जावरा के किसानों की जमीन राजस्व ग्राम मिंडाखेड़ा में स्थित है। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कंपनी के साथ मिलकर किसानों की सहमति और उचित प्रक्रिया के बिना बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं तथा जेसीबी के माध्यम से किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
किसानों की मेहनत से तैयार खड़ी फसल को इस तरह नष्ट करना बेहद गंभीर विषय है। किसी भी विकास कार्य की आड़ में किसानों के अधिकारों और उनकी आजीविका की अनदेखी नहीं की जा सकती। बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़े मामलों में फसल एवं अन्य नुकसान के मुआवजे का प्रावधान है।
हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि बिना उचित मुआवजे, पारदर्शी प्रक्रिया और किसानों के हितों की सुरक्षा किए इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशासन तत्काल किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर मौके पर हो रहे कार्य की जांच करे, फसलों को हुए नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करे और किसानों के अधिकारों की रक्षा करे।
किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी। किसान हित की यह लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
📍 पिपलौदा
आज आयोजित दशनामी दत्त सेना संगठन के जिला स्तरीयअधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट हुई तथा सामाजिक एकता, संगठन और समाजहित के विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
समाज की एकता और सम्मान के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
लिख रहा हूँ मैं अंजाम जिसका कल आगाज़ आएगा ,
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा..
- शहीद भगत सिंह
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, शहीद-ए-आज़म #भगतसिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन..!
#BhagatsinghJayanti
जावरा विधानसभा के रिंगनोद में आज ‘भादवी छठ’ के अवसर पर भगवान श्री देवनारायण जी की पूजा अर्चना कर आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्री देवनारायण जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर प्रगाढ़ हो, यही मंगलकामना है।
भव्य शौर्य यात्रा एवं प्रतिमा अनावरण
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की अश्वरोही प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं शौर्य यात्रा।
13 सितम्बर 2026, रविवार
⏰ प्रातः 9:30 बजे से
📍 प्रारंभ: बस स्टैण्ड, बड़नगर
📍अनावरण: हजारी बाग, बड़नगर, जिला उज्जैन
अधिक से अधिक संख्या में पधारें।
पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव की आराधना और भक्ति से परिपूर्ण यह पावन दिन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
।।हर हर महादेव।।
शाजापुर में भव्य तिरंगा यात्रा!
आजादी के महापर्व पर तिरंगे के रंग में रंगा शाजापुर।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
📍 माँ करणी माता मंदिर, देशनोक (बीकानेर)
दिनांक: 11 जुलाई 2026
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी मकराना द्वारा UGC ACT के विरोध एवं समाज की आवाज़ को बुलंद करने के लिए 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाली 600 किमी की ऐतिहासिक स्वर्ण न्याय पदयात्रा में मैं भी सहभागी बन रहा हूँ।
मैं सभी स्वर्ण समाज बंधुओं, युवाओं एवं साथियों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में इस जनआंदोलन से जुड़कर अपने अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत करें।
"हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, आप सभी परिवारजन भी इस यात्रा का हिस्सा अवश्य बनें।"
📍 बड़ौद, जिला आगर (म.प्र.)
आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग, पराक्रम और संघर्षमय जीवन से हमें सदैव धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा हेतु कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का उत्साह और सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक रही।
📍 बड़ौद, जिला आगर (म.प्र.)
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस भव्य आयोजन में समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक रहा।