थाना बाबूगढ़ साइबर टीम द्वारा आज के अभियान MRM पोर्टल के माध्यम से अपना पैसा वापस कैसे कराए को थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विकास ग्लोबल स्कूल में लाइव प्रसारण कर बच्चों/अध्यापकों को जागरूक किया गया।
आज दिनांक 15.10.2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत, थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा विकास ग्लोबल स्कूल सिमरोली में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं बालिकाओं के लिए करियर गाइडेंस प्रोगाम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं के पम्पलेट वितरण किये गये
छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुऐ साइबर अपराधो से बचाव के उपायों तथा हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
महोदय, आज दिनांक 29.09.2026 को विवेकानन्द पब्लिक स्कूल कुचेसर चौपला बाबूगढ़ को थाना बाबूगढ़ में मिशन शक्ति केन्द्र , साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी, हेल्प लाईन नम्बरों के बारे में अवगत कराते हुऐ , साइबर फ्राड से बचने के उपायों से अवगत कराया गया।
थाना बाबूगढ़ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना बाबूगढ क्षेत्र में खेतों में काम करने वाली महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं वेलफेयर स्कीमों से अवगत कराते हुऐ जागरूक किया गया तथा एक गरीब परिवार की महिला के बच्चे के उपचार हेतु सहायता की गयी।
मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के बारे में जागरुक किया गया।
आगामी पर्व होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा मय पुलिस फोर्स के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में फ्लैगमार्च किया गया ।
थाना बाबूगढ़ पुलिस हापुड़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.11.25 को विकास ग्लोबल स्कूल सिमरौली में एक कार्यशाला का आयोजन कर नये अपराधिक कानूुनों की विशेषताऐ जैसे जीरो एफआईआर , ई एफआईआर,समयबद्ध न्याय,महिला एवं बाल संरक्षण प्राविधान आदि बताकर नए तीन कानूूनों के प्रति जनता को जागरूक किया
लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती पर कोतवाली बाबूगढ़ हापुड़ द्वारा विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों के साथ रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती वर्षा तेवतिया पूर्व राष्ट्रीय एथलीट के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रतिभाग किया।@hapurpolice
लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती पर कोतवाली बाबूगढ़ हापुड़ द्वारा विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों के साथ रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती वर्षा तेवतिया पूर्व राष्ट्रीय एथलीट के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रतिभाग किया।@hapurpolice
आज दिनांक 30 10 2025 को जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कस्तूरवा गांधी हॉस्टल, कुचेसर चौपला रोड थाना बाबूगढ़ की छात्राओं और स्टाफ को पुलिस टीम द्वारा नए कानूनों के संबंध में फोटो / पंपलेट आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया