हीरक जयंती सन्देश यात्रा के दौरान पूज्य श्री तनसिंह जी की प्रेरणा से निकले ये उद्गार हमारे हृदय की सत्यता का परिचय देते है। ईश्वर से यही प्रार्थना कि हमें नफा नुकसान देखने वाला व्यापारी न बनाना,पूर्वजों की भांति परिणामों की परवाह किये बिना कर्तव्य पथ पर बढ़ते रहे।
जैसलमेर के प्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री तगाराम भील को आज राष्ट्रपति महोदया जब पद्मश्री सम्मान से अलंकृत कर रही थी तब संयोग से मैं दूरदर्शन पर live देख रहा था।
इन्हें पद्म श्री मिलने की तो खुशी थी ही साथ ही आप जो पारंपारिक वेशभूषा (तेवटा, साफा और पट्टू) पहनकर पहुंचे यह देखकर बड़ी खुशी हुई���
भाषा और भूषा यह हमारी पहचान है, हमें हमेशा इन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी राजस्थान�� भाषा के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है तो हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि यथा संभव घर पर और सार्वजनिक कार्यक्रमों में राजस्थानी में ही बोला जाए।
पुनः तगाराम जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
एक विचार धरातल पर आकर किस प्रकार मूर्त रूप लेता है, हमारा सुरक्षा बंधन अभियान इसका साक्षात उदाहरण है। अब तक डे��़ माह में हम लोग 35000 सुरक्षा बंधन बांध चुके हैं, 225 से अधिक गांवों में पहुंचे है, 3500 किलोमीटर से अधिक का सफर किया है, हजारों लोगों जागरूकता की शपथ दिलवाई है तथा सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्स स्टिकर लगाए हैं।
इस दौरान हमें आप सबका भरपूर साथ और समर्थन मिला है। हम चाहते है यह मुहीम सिर्फ बाड़मेर बालोतरा और जैसलमेर तक सीमित न रहे। अच्छा काम है तो इसका प्रदेश भर में विस्तार होना चाहिए। इस���े लिए हमें और अधिक संसाधनों की आवश्यकता रहेगी जिसके लिए माननीय मंत्री @JoraramKumawat @DrPremBairwa से भी निवेदन करेंगे।
अन्य जिलों के लोग जो हमसे जुड़कर काम करना चाहते है वो यहाँ कॉमेंट करके बता सकते हैं।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
श्री जोराराम जी कुमावत (पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री, राजस्थान सरकार) ने हमारे अभियान की सराहना की है, साथ ही सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन भी दिया है। हम मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं।
इसके साथ मैं @Thepolicepost2 और @MahendraMunabao का धन्यवाद करता हूँ कि आपने जागरूक पत्रकार होने के नाते मंत्री जी के सामने यह महत्वपूर्ण विषय रखा।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
#सुरक्षा_बंधन_यात्रा
हमारे सुरक्षा बंधन अभियान को हर ओर से समर्थन मिल रहा है। कल इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के गौ एवं पशुपालन मंत्री @JoraramKumawat जी को पूरा विषय बताने का अवसर मिला। आपने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
साथ ही मंत्री महोदय @kkvishnoibjp, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
हमारे अभियान में हाथ बंट���ए। इस जनजागरण अभियान की बातों को हम अपनी आदत बना लें। बेकार ही हम किसी पशु या ��ानव की जान को लेने वाले नहीं बने। अपने पशु के गले में यह सुरक्षा बंधन जरूर बांधे, साथ ही अपने गांव में जहां बेसहारा पशु दिखे उसकी भी रक्षा की जिम्मेदारी ले। यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं अपनी जान बचाने के लिए करें। छोटी छोटी बातें बड़ा असर करेंगी।
हम अब तक एक महीने में 3000 किलोमीटर से अधिक का सफर कर चुके है, 200 से अधिक गांवों में पहुंचे हैं, 30000 सुरक्षा बंधन बांधे और बांटे हैं, हजारों रि���्लेक्टर स्टीकर ट्रैक्टर ट्रॉली और टैंकर के पीछे लगाए हैं तथा हजारों लोगों को सुरक्षा बंधन बांधने और यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलवाई है।
हम केंद्रीय परिवहन मंत्रालय@nitin_gadkari, गृह मंत्रालय@AmitShah, पशुपालन मंत्रालय @LalanSingh_1, प्रदेश के गृह मंत्रालय @BhajanlalBjp, परिवहन मंत्रालय @DrPremBairwa तथा पशुपालन मंत्रालय @JoraramKumawat से निवेदन करते है इस कार्य को संज्ञान में लेकर कुछ ऐसी पॉलिसी बनाई जाए जिससे कम से कम पशुओं क�� कारण होने वाली दुर्घटनाओं को तो रोका जा सके। आप सब सहमत हो��गे कि किसी भी युद्ध या महामारी में इतनी मौतें नहीं होती जितनी सड़कों पर होती हैं। अतः गंभीरता से इस बारे में प्रयास किया जाए तो हम लाखों लोगों को अकाल मृत्यु का ग्रास बनने से रोक सकते हैं।
हमारी सड़कों को सुरक्षित रखने का मिशन लगातार जारी है। हम सभी टोल प्लाजा वालों से अपील करते है कि हमारे अभियान के साथी बने। @NHAI_Official से भी निवेदन कि हमारी मुहीम का साथ दें।
हम सब मिलकर यह पुनीत कार्य करेंगे तो अवश्य ही हमारी सड़कें अधिक सुरक्षित होंगी।
@nitin_gadkari@DrPremBairwa
जोधपुर में राजकीय कार्मिक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जोधपुर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में राजकीय कार्मिक उन्मुखीकरण: सशक्तिकरण व सेवा कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस कार्यशाला में जोधपुर एवं निकटवर्ती जिलो��� के राजकीय कार्मिक शामिल हुए।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख माननीय लक्ष्मण सिंह जी बैण्याकाबास के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव नरेश कुमार सिंह जी सहित समाज के विभिन्न राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf
हमारे इस नेक कार्य को चहुं ओर से समर्थन मिल रहा है है। आमजन तो बहुत राजी है ही इसके साथ ही जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, विभिन्न समाज और संस्थाएं भी आगे आकर हमारा सहयोग कर र���ी हैं। ��सी कड़ी में रामस्नेही संप्रदाय के आठवें महंत श्री सद्गुरु स्वामी सुंदरदास जी महाराज(श्री राम चौकी, बिराई) द्वारा हमे दस हजार सुरक्षा बंधन प्रदान किए गए। हम हमारे IRDAS NGO और इस अभियान से जुड़े सभी साथियों की ओर से आपका खूब आभार व्यक्त करते हैं।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, 80 वर्ष की उम्र जिनके लिए एक संख्या मात्र थी, एवं बिहार में अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य शौर्य से अंग्रेजी शासन की नींव हिलाने वाले वीर कुंवर सिंह बाबू को विजयोत्सव पर सादर नमन!
@shri_kys@Shri_PF#weareskpf
राजकीय कार्मिक उन्मुखीकरण: सशक्तिकरण व सेवा
(जोधपुर एवं निकटवर्ती जिलों के राजकीय कार्मिकों की कार्यशाला)
इस कार्यशाला में राज्य, केंद्र (सिविल/सैन्य), सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत समस्त राजकीय कार्मिक (स्थाई/संविदा) आमंत्रित हैं।
समाज के संबंधित समस्त कार्मिक दिए गए स्��ैनर/ लिंक से ऑनलाइन पंजीयन करवाएं।
Google Form Link 👇🏻
https://t.co/xxML3wqpWx
गूगल फॉर्म भरने में असुविधा होने की स्थिति में पंजीयन हेतु पंजीयन शुल्क जमा करवा कर आपका नाम, जिला, पद, पदस्थापन, मोबाइल नंबर, पेमेंट स्क्रीनशॉट सहित दिए गए नंबर पर व्हाट्सअप करें।
पंजीयन शुल्क 500/- रुपये दिए गए स्कैनर QR कोड से अथवा UPI ID - SHRIKPF@SBI पर जमा करवाए।
दिनांक: 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक
स्थान: ऑडिटोरियम, मा���वाड़ इंटरनेशनल सेंटर, पॉलीटेक्निक कॉलेज कैंपस, जोधपुर
निवेदक: श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन
संपर्क:
मोबाइल: 9828406070
वेबसाइट: https://t.co/5c6ddY6tME
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf
सुरक्षा बंधन अभियान और यात्रा श्री महेंद्र सिंह तारातरा द्वारा श्री खेतेश्वर प्रेरणा उत्सव में मुलाकात और पशु गौमाता सुरक्षा बेल्ट वितरित के साथ ज़िमेदारी दी और जितने बेल्ट दिए वह सब पशुओं ��े और गौमाता के गले में लगवाने की जिम्मेदारी निभाई…🙏💖
धन्यवाद एव आभार @tharshree
#goumata #सुरक्षा_बंधन_अभियान जय गौमाता ✨🙌
(उदय सिंह राजपुरोहित को कल सुरक्षा बंधन दिए, आज उन्होंने सब बांध भी दिए। ऐसे ऊर्जावान युवा हमारे सदसंकल्प को और मजबूती प्रदान करते हैं)
कल बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित संत श्री खेतेश्वर प्रेरणा उत्सव में हमारे "सुरक्षा बंधन अभियान" जैसे नेक कार्य हेतु राजपुरोहित समाज,आदरणीय गुरुवर कमल सिंह जी महेचा, संघ के विभाग संघचालक मनोहर जी बंसल और वरिष्ठ अधिवक्ता करणा राम जी चौधरी द्वारा हमारी टीम का सम्मान किया गया। हमारे कार्य को संज्ञान में लिया तथा हमारा हौसला बढ़ाया इसके लिए हम बाड़मेर जैसलमेर के समस्त राजपुरोहित समाज का धन्यवाद ज्ञ��पित करते हैं।
हमारा यह अभियान मानव और पशु दोनों की सुरक्षा के लिए है। हम इस प्रकार की जागृति की अपेक्षा सभी से करते है।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
#सुरक्षा_बंधन_यात्रा
#nightdriving
#savestreetanimals
परम पूज्य संत श्री खेतेश्वर महाराज के 114 वें जन्मकल्याण दिवस पर आयोजित " संत श्री खेतेश्वर प्रेरणा उत्सव" में उपस्थित सैंकड़ों गणमान्य नागरिकों को "सुरक्षा बंधन अभियान" की शपथ दिलवाई तथा एक हजार सुरक्षा बंधन भी भेंट किए।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान