तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह अमर नारा देने वाले आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
आइए, मिलकर अपनी विधानसभा को हराभरा बनाएं।
समाजवादी विचारधारा के प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के पावन अवसर पर कल मैं अपनी विधानसभा के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान के लिए आप सभी के बीच रहूँगी।
वृक्षारोपण स्थल: पलिया • पत्तापुरा • बिचौला • मडायना • गंगौरा • गुबरौठ • रामपुर • सलेमपुर मुडिया • तासपुरा • हरसाये का पूरा
दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
आप सभी ग्रामवासियों से मेरा आग्रह है कि अपने परिवार और साथियों के साथ इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8679776267
@yadavakhilesh@samajwadiparty
आज अपनी फतेहाबाद विधानसभा के धीमश्री स्थित श्रीकृष्ण गार्डन में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व एमएलसी श्री दयाराम प्रजापति जी के सानिध्य में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री उदल सिंह कुशवाहा जी, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री पवन प्रजापति जी सहित समाजवादी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों, बुजुर्गों, नौजवानों और साथियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में जनता का जोश साफ़ बता रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सोच और समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे एवं विकास की राजनीति को प्रदेश की जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।
हर वर्ग का सम्मान, हर समाज की भागीदारी और सबके अधिकारों की आवाज़, यही समाजवादी पार्टी की पहचान है।
जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखा जाएगा।
@yadavakhilesh@samajwadiparty