समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 23.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर पहुँचकर जिलााधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा कि शिक्षा के इस महत्वपूर्ण संस्थान को बचाना हजारों गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा का प्रश्न है। समाजवादी पार्टी शिक्षा, संविधान और छात्रहित की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष में सदैव अग्रणी रहेगी।
श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की इमारत पर बुलडोजर चलाना देश के शैक्षिक ढांचे और शिक्षा के अधिकार की संवैधानिक भावना के विपरीत है। भवन ध्वस्तीकरण का आदेश जनविरोधी कदम है।
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष विधान सभा उ०प्र०, नसीर अहमद खां विधायक, कमाल अख्तर विधायक, शाहिद मंजूर विधायक, अताउर्रहमान विधायक/प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी उ०प्र०, नवाब जान विधायक, मौ० हाजी नासिर कुरैशी विधायक, मो० फहीम इरफान विधायक, शहजिल इस्लाम अंसारी विधायक, रफीक अंसारी विधायक, अतुल प्रधान विधायक, पंकज कुमार मलिक विधायक, श्रीमती पिंकी सिंह विधायक, इकबाल महमूद विधायक, राम खिलाड़ी सिंह यादव विधायक, महबूब अली विधायक, स्वामी ओउमवेश विधायक, तसलीम अहमद विधायक, मनोज कुमार पारस विधायक, राम अवतार सिंह सैनी विधायक, समर पाल सिंह विधायक, जयवीर सिंह विधायक, श्री अजय सागर जिलाध्यक्ष रामपुर, शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, हनी फैसल जिलाध्यक्ष बरेली, मस्तराम सिंह यादव जिलाध्यक्ष बिजनौर, असगर अली अंसारी जिलाध्यक्ष अमरोहा, शमीम खाँ सुल्तानी जिलाध्यक्ष सम्भल, इकबाल हुसैन अंसारी महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बरेली, हाजी रिजवान पूर्व विधायक, यूसुफ अंसारी पूर्व विधायक, जगराम सिंह पूर्व विधायक, विजय सिंह पूर्व विधायक, भगवत शरण गंगवार पूर्व विधायक, सुल्तान बेग पूर्व विधायक, इस्लाम साबिर पूर्व विधायक, विजय पाल सिंह पूर्व विधायक, आर०के० शर्मा पूर्व विधायक, महिपाल सिंह यादव पूर्व विधायक, पीतम सिंह पूर्व विधायक, हाजी सब्बन पूर्व विधायक, अशफाक अली पूूर्व विधायक, नईम उल हसन पूर्व विधायक, मूलचन्द्र पूर्व विधायक, शेख सुलेमान पूर्व विधायक, अनीसुर्रहमान सैफी पूर्व विधायक, श्रीमती लक्ष्मी गौतम पूर्व विधायक, प्रदीप यादव गुड्डू पूर्व विधायक, अकीलउर्रहमान पूर्व विधायक षामिल है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
Excited to share docSmith – a tool I’ve been working on to simplify codebase documentation!
With docSmith, you can:
Generate clear, structured docs effortlessly
Save time and focus on building🚀
Check it out: https://t.co/WDcQjpuOO7
Would love your feedback! 😊
Thrilled to receive this awesome t-shirt from @aiplanethub! It's an honor to contribute to the BeyondLLM project and be recognized for my work. A big thank you to the AI Planet team and @TRJ_0751 for the opportunity and the cool swag! Looking forward to more contributions.🚀
Day 100 of #100DaysOfCode
Just delved into Hardhat starter kit, Hardhat ERC20s, and Hardhat DeFi & Aave in Web3 - mind-blowing stuff! 🌐 Sadly missed today's live class due to travel ✈️, but I'm committed to catching up and diving deeper tomorrow! 💪 #Web3@kirat_tw