राजस्थान पुलिस के कुछ अफसरों की हठधर्मिता और दुर्भावनापूर्ण कार्यशैली के चलते मेरी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पुलिसकर्मी को आज मैने रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया है ।
यह निर्णय केवल मेरी सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले में पुलिस व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों तथा रिजर्व पुलिस लाइन, नागौर के जिम्मेदार कार्मिकों द्वारा जानबूझकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मियों को मेरी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाना न केवल मेरी सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी संभावित अप्रिय घटना अथवा पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य संबंधी संकट की स्थिति में मुझे अनावश्यक रूप से जिम्मेदार ठहराकर मेरी सार्वजनिक छवि एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।
मैंने विस्तृत रूप से केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत करवाया है |
@HMOIndia@RajCMO@PoliceRajasthan
हम राजनीति के नही, दीवाने हैं आपके नाम के
चमक सूरज की नहीं आपके किरदार की है।
खबर ये आसमा के अखबार की है।तुम चलो तो तुम्हारे साथ कारवां चले।बात गुरुर की नही एतबार की है।
Netaji~❤️@AnilChopra_
जब-जब युवाओं के सपनों पर वार होगा,
यूथ कांग्रेस तब-तब हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर लड़ने का काम करेगी।
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
देश का शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दो।
@IYC@UdayBhanuIYC@ManishSharmaIYC
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपका आजीवन समर्पण, लोकतंत्र में अटूट विश्वास और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में आप निरंतर देश और जनता की सेवा करते रहें। 🙏
@kharge@RahulGandhi@INCIndia
चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र के ग्राम मूंदड़ा में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की सूचना अत्यंत निंदनीय है।
इस प्रकार की घटनाएं समाज की आस्था और सामाजिक सौहार्द को आहत करने का प्रयास हैं।
राज्य सरकार तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करें |
@RajCMO@PoliceRajasthan
लगभग ढ़ाई लाख लोगो की क्षमता वाले डोम लगने शुरू हो गए है........🙏
हजारों संतो के साथ साथ पुरे प्रदेश भर से लोग पर्यावरण को बचाने और सरकार के पुर्जे ढीले करने आ रहे है....
तारीख नोट कर लीजिए - 27 मई 2026.
@hanumanbeniwal