#हिंदी रचनाओं और #हिंदीजगत से जुड़ी गतिविधियों के अनुपम् संसार #हिंदीग्राम में आपका स्वागत है । अन्य भारतीय भाषाओं से रूबरू होने के लिए फॉलो करें @BhashaGram .
#हैप्पी_होली
छोरों ने छोरीं णी
भोलों ने भाली णी
रंग ऐसी घोलीं
बुढों ने बुढ़ी णी
सब ने सब की हो ली ...
भँग की गोली ने फिर
असर ऐसी छोड़ी
सब के सब ने एक ही
बोली, बोली .......
हैप्पी होली ! हैप्पी होली !
_____✍️ #आशुतोष_पाणिनि
छोटी सी दुनिया
बड़े-बड़े इलाके
हर इलाके के
बड़े-बड़े लड़ाके
हर लड़ाके की
बड़ी-बड़ी बन्दूकें
हर बन्दूक के बड़े-बड़े धड़ाके
सबको दुनिया की चिन्ता
सबसे दुनिया को चिन्ता।
_______✍️ #कुँवर_नारायण#जन्मदिवस
💐💐💐🙏🙏🙏
चाणक्य ने कहा था—
‘हम गधे से भी कुछ बातें सीख सकते हैं’
तब से तमाम लोग
इसी रास्ते पर हैं..
उनका ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि चाणक्य ने
गधे ‘से भी’ सीखने को कहा था
गधे ‘से ही’ सीखने को नहीं😅
—हरिओम
#drhariomias@dr_hariom_ias#happyteachersday
एक अंकुर फूटकर बोला कि मैं हारा नहीं हूँ
एक उल्का-पिण्ड हूँ, तारा नहीं हूँ
मृत्यु पर जीवन-विजय उदघोष करता
मैं अमर ललकार हूँ, चारा नहीं हूँ
_____✍️ शिवमंगल सिंह सुमन
जन्मजयंती 💐💐💐🙏🙏🙏
हिंदी दिवस के दिन,
हिंदी बोलने वाले,
हिंदी बोलने वालों से कहते हैं
कि हिंदी में बोलना चाहिए ।
______ #हरिशंकर_परसाई#हिंदीदिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ ।
💐💐💐💐💐💐
पहला पत्थर
आदमी की उदरपूर्ति में उठा
दूसरा पत्थर
आदमी द्वारा आदमी के लिए उठा
तीसरे पत्थर ने उठने से इन्कार कर दिया
आदमी ने उसे देवता बना दिया।
__________✍️ #हरीश_चंद्र_पाण्डे
ये दुनिया नफ़रतों के आख़री स्टेज पे है
इलाज इस का मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है
~ चरण सिंह बशर
अगर आप इस बात से इत्तेफ़ाक़ रखते हैं तो इसे रिट्वीट (RT) करें...