T-609
सिनेमा अध्येता अजय ब्रह्मात्मज जी की नई किताब मोहल्ला अस्सी।
इस किताब में मोहल्ला अस्सी की पटकथा, न्यायालय का फैसला, लेखकीय वक्तव्य और अन्य सामग्रियां हैं।
साहित्य और सिनेमा के संबंध के शोधार्थियों और अध्येताओं के लिए उपयोगी किताब, इसे खूब प्यार दे।
#MohallaAssi
T_608
फिल्म पत्रकार, समीक्षक, सिनेमाहौल पत्रिका के संपादक एवं सिनेमा पर सार्थक किताबों के लेखक @brahmatmajay जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂🎉💐
#HappyBirthdayAjayBrahmatmaj
T_605
इरशाद कामिल साहब की लिखी आपकी पसंदीदा बेस्ट सेलर किताब 'एक महीना नज़्मों का' रूसी भाषा में अनुवाद होकर 'नज़्मों का मौसम' के रूप में आई है। अब हिन्दी और रूसी दोनों भाषाओं में एक साथ पढ़े, कुछ और ताज़ा नज़्मों के साथ।
@Irshad_Kamil@dr_sonusaini@sahityaakademi@saurabhtop
T_604
अद्भुत पत्रकारिता के दीपक @UrmileshJ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🥳
आप अपनी पत्रकारिता से समाज को नई दिशा प्रदान करते रहे और ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ और लंबी आयु प्रदान करे। ❤️
#HappyBirthdayUrmilesh#Media
T_602
बाबा नागार्जुन को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
खड़ी हो गई चाँपकर कंकालों की हूक
नभ में विपुल विराट सी शासन की बंदूक
उस हिटलरी गुमान पर सभी रहें है थूक
जिसमे कानी हो गई शासन की बंदूक
बढ़ी बधिरता दस गुनी बने विनोबा मूक
धन्य-धन्य वह, धन्य वह, शासन की बंदूक।
@DrKumarVishwas
T_601
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ हैं - बढ़े चलो बढ़े चलो।
असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी
सपूत मातृभूमि के रुको न शूर साहसी।
- जय शंकर प्रसाद
T_600
बाँधो न नाव इस ठाँव, बंधु।
पूछेगा सारा गाँव, बंधु।
यह घाट वही जिस पर हँसकर,
वह कभी नहाती थी धँसकर,
आँखें रह जाती थीं फँसकर,
कँपते थे दोनों पाँव बंधु।
वह हँसी बहुत कुछ कहती थी,
फिर भी अपने में रहती थी,
सबकी सुनती थी, सहती थी,
देती थी सबके दाँव, बंधु।
-निराला
@YuvaVani_VP
T_597
कल मुर्झाने वाली कलियां
हंसकर कहती हैं मगन रहो,
बुलबुल तरु की फुनगी पर से
संदेश सुनाती यौवन का,
त��म देकर मदिरा के प्याले
मेरा मन बहला देती हो,
उस पार मुझे बहलाने का
उपचार न जाने क्या होगा
इस पार, प्रिये मधु है तुम हो,
उस पार न जाने क्या होगा।
#हरिवंश_राय_बच्चन
@SrBachchan
T_596
इसमे फूल भी है, शूल भी है, धूल भी है, गुलाब भी है और कीचड़ भी है। मै किसी से दामन बचाकर निकल नहीं पाया। इसमे गरीबी, रोग, भुखमरी, जहालत, धर्म की आड़ में हो रहे व्यभिचार, शोषण, बाह्याडंबरों, अंधविश्वासों आदि का चित्रण है। -मैला आंचल
#रेणु_जयंती@sahityaakademi@avinashonly
T_595
#धार
कौन बचा है जिसके आगे
इन हाथों को नहीं पसारा
यह अनाज जो बदल रक्त में
टहल रहा है तन के कोने-कोने
यह क़मीज़ जो ढाल बनी है
बारिश सर्दी ���ू में
सब उधार का, माँगा-चाहा
नमक-तेल, हींग-हल्दी तक
सब क़र्ज़े का
T_594
@chinmayimusic का पहला कविता संग्रह 'अपनी कही' आ गया है। चिन्मयी दीदी की आवाज को आप भली भांति जानते ही है और अब मौका है चिन्मयी दीदी के विचारों को जानने का @Vani_Prakashan और @kitabwali का बहुत आभार कविता संग्रह के लिए!
#अपनी_कही ♥️ यहाँ उपलब्ध है
https://t.co/TUKoneLLbn
T_592
कविता : उम्मीद का अपराधी
मैं बहुत से लोगों की
उम्मीद का अपराधी हूं
वो हर रात सोचते हैं
ये सवेरा भी
अंधेरा निकला
मत आना सवेरे
अगर कुछ बदलने की
न हिम्मत हो, न चाहत
अगर उम्मीद नहीं बढ़ाता
तो उम्र भी मत बढ़ा
हमे अपने हुनर से ज्यादा
तुम्हारा प्रयत्न चाहिए
अपना आराम चाहिए