तीसरी बार जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग महिला, DM ने तुरंत बुलाया तहसीलदार
मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का संवेदनशील अंदाज सामने आया। जमीन कब्जे की शिकायत लेकर तीसरी बार जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग चंदा की फरियाद सुनकर DM ने तत्काल तहसीलदार को अपने कार्यालय बुलाया। बुजुर्ग महिला को सरकारी गाड़ी से तहसीलदार के साथ गांव भेजा गया। साथ ही SDM महावन को जमीन की जांच कर कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
#MathuraNews #DMAction #JanSunwai #UPNews #ViralNews