उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग सोनम सर के अनुरोध को सुनेंगे और कोई रास्ता निकालेंगे। वो दर्द से गुजर रहे हैं। अब ये मुद्दा राजनीति से ऊपर उठ चुका है। : आशीष चंचलानी (यूट्यूबर)
वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज़म ख़ान ने अन्य नेताओं की तरह राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार पार्टी नहीं बदली और अब उनके द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र चलाए जाने की बात हो रही है। दयाशंकर मिश्र ने इसे शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर देश और उत्तर प्रदेश की जनता को गंभीरता से विचार करना चाहिए। -@DayashankarMi
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि हर नागरिक की जान कीमती है और सरकार को उसकी सुरक��षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं और उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। सोनाक्षी के मुताबिक, वह एक ऐसे सिस्टम के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं जो सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।
‘भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज़ पढ़ते थे। भरोसा न हो तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय का 10वां श्लोक देख लीजिए।’ - मौलाना के इस कथित बयान को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज की गई है।
प्रिय पाठकों और साथियों।
हमारी पूरी टीम ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
हम अपने Lallanpost को अब एक नई पहचान देने जा रहे हैं। अब से हम 'The Pressmark' नाम से आप तक पहुंचेंगे।
नया डोमेन: https://t.co/iCE0KgsSJ0
यह सिर्फ नाम बदलना नहीं है, बल्कि एक नई शुरुआत है। हमारी टीम, हमारा समर्पण और आपकी सेवा का वादा बिल्कुल वही रहेगा। बस अब और बेहतर तरीके से।
हमें उम्मीद है कि आप हमें पहले जैसा ही प्यार, विश्वास और सपोर्ट देते रहेंगे। आपका साथ हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
आगे भी बेहतर कंटेंट और अनुभव के साथ आपके साथ रहने के लिए तैयार हैं।
धन्यवाद!
Hi everyone.
Our entire team has taken an important decision.
We are rebranding our Lallanpost with a fresh new identity. From now onwards, we will be known as 'The Pressmark'.
New domain: https://t.co/iCE0KgsSJ0
This is not just a name change, it’s a new chapter. The same dedicated team, the same passion, and our commitment to deliver quality content remain unchanged. We’re simply giving it a stronger and clearer identity.
We truly hope you continue to support us with the same love and trust as before. Your support means everything to us.
Thank you for being part of this journey with us!
अगर आज़म ख़ान की यूनिवर्सिटी को अवैध माना जाता है, तो सरकार उसे अपने अधीन लेकर उसका नाम बदलकर चला सकती है। लेकिन लाखों छात्रों की शिक्षा प्रभावित करने के लिए पूरे विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना उचित नहीं है। : कमाल आर. खान (एक्टर)
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोज़र चलाए जाने की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2006 में स्थापित इस विश्वविद्यालय को लेकर प्रशासन को अब यह कहना कि इसका निर्माण गलत तरीके से हुआ है, कई सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना शिक्षा के महत्व के विपरीत है। उनके मुताबिक, विश्वविद्यालय केवल किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं होता, बल्कि वह एक शैक्षणिक संस्थान होता है, जहाँ हजारों छात्रों का भविष्य जुड़ा होता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र कार्रवाई होती है, तो वहाँ पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
चित्रा त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि यदि सरकार को विश्वविद्यालय के संचालन या निर्माण को लेकर आपत्ति है, तो उसे अपने अधीन लेकर संचालित किया जा सकता है, लेकिन विश्वविद्यालय ��ो तोड़ना उचित नहीं होगा।
वे एक विश्वविद्यालय (मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय) पर बुलडोज़र चला रहे हैं और चाहते हैं कि हम इसे सिर्फ़ "अनधिकृत निर्माण" का मामला मान लें। वर्षों से वादा किए गए एएमयू किशनगंज सेंटर जैसी शैक्षणिक संस्थाएँ आज तक नहीं बना पाए, लेकिन जो पहले से मौजूद है, उसे ढहाने की जल्दबाज़ी ज़रूर दिखाई दे रही है। : मुहम्मद जावेद (सांसद किशनगंज)
यूनिवर्सिटी इमारत नहीं आने वाली पीढ़ियों के सपनों की बुनियाद होती है। जौहर यूनिवर्सिटी पर ये तुगलकी फ़रमान भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। इनकी सियासत इमारतें गिराने से चमकती है। सालों से सत्ता में बैठी सरकार बताए इसने इस पैमाने का एक भी विश्वविद्यालय देश में कहाँ बनाया है? : कुंवर दानिश अली (पूर्व सांसद)
अब ये लोग एक विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र चलाने जा रहे हैं। यही है इस अशिक्षित और प्रतिशोध की राजनीति करने वाले बीजेपी-संघी गिरोह की सोच। इन्हें न शिक्षा की परवाह है, न युवाओं के भविष्य की।एक विश्वविद्यालय पर बुलडोज़र… ज़रा ठहरकर सोचिए। : सुप्रिया श्रीनेत (कांग्रेस नेत्री)
जब जौहर युनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा था तब वो क्षेत्र रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के दायरे में नहीं आता था, बाद में प्राधिकरण ने अपना दायरा बड़ा कर लिया और अब रामपुर DM कह रहे हैं कि जौहर युनिवर्सिटी का नक्शा नहीं पास है तो गिर���ने का आदेश पारित कर दिया गया है। वैसे नक्शा तो इस देश की किसी युनिवर्सिटी का पास नहीं है तो क्या सारे विश्वविद्यालयों पर बुलडोज़र चला दोगे? नक्शा तो इस देश के ज्यादातर DM ऑफिस का भी नहीं पास होगा तो क्या सब को ज़मींदोज़ कर दोगे? : इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस सांसद)
भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्य बनान��� का समर्थन किया और कहा कि इज़राइल और फिलिस्तीन के लिए अलग-अलग दो देशों का समाधान ही शांति का रास्ता है।
"लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर" कहे जाने पर आमिर खान की सफाई- बोले, "मेरी तीनों पत्नियों में से किसी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, मेरी बेटी और बहनों के पति भी हिंदू हैं।”
बरेली: उर्स-ए-रज़वी 2026 का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त को किया जाएगा।
दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां), काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रज़ा क़ादरी और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने बताया कि 9 अगस्त को शहर में कांवड़ यात्रा और अन्य जुलूस प्रस्तावित ��ैं। कानून-व्यवस्था, ज़ायरीन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।