देहरादून में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। नीट पेपर लीक मामले में अपनी बेटी को खो चुके एक पिता का दर्द उस समय छलक पड़ा जब वे राहुल गांधी से गले मिलकर फफक-फफक कर रो पड़े। इस हृदय विदारक घटना ने कार्यक्रम में मौजूद हर किसी को झकझोर दिया।
बिहार के गयाजी से एक राहत भरी खबर है। खेलते-खेलते नल-जल योजना के 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। NDRF और SDRF की टीमों ने लगातार 60 घंटे तक चले एक बेहद कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अयोध्या: "हनुमानगढ़ी में नमाज की बात गलत, मुस्लिम शासक ने कराया था निर्माण" – बृजभूषण शरण सिंह
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछली सरकारों में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसा दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी का निर्माण बाराबंकी के एक मुस्लिम नवाब ने करवाया था, जिसका जिक्र वहां लगे पत्थर के शिलालेख पर आज भी मौजूद है।
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सुलह के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं।
राहत की बात यह रही कि चालक और परिचालक की सूझबूझ से समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
वाराणसी में खाकी दागदार: फरियाद लेकर पहुंची दलित महिला को महिला दरोगा ने सरेआम पीटा, हुई सस्पेंड
वाराणसी के चौबेपुर थाने में कानून की रक्षक ही भक्षक बन बैठी। जमीन विवाद की शिकायत लेकर आई एक दलित महिला के साथ महिला सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) रोशनी ने सरेआम मारपीट की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने जब कुछ सवाल पूछे, तो दरोगा रोशनी आपा खो बैठीं और महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। मारपीट के दौरान दरोगा ने कहा, "मैं तुम्हारी रोज-रोज की शिकायत से तंग आ चुकी हूं, आज तेरा इलाज करती हूं।"
हालांकि, इस दबंगई का वीडियो और खबर सामने आने के बाद विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी महिला दरोगा रोशनी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच आमिर खान का बड़ा बयान, कहा- '3 Idiots' उनके जीवन पर आधारित नहीं
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर ने साफ किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म '3 Idiots' सोनम वांगचुक की ज़िंदगी पर आधारित नहीं है। आइए सुनते हैं कि आमिर खान ने इस पूरे मामले पर और क्या कहा।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई पूल कार, दो छात्रों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक लेवल क्रॉसिंग पर भीषण दुर्घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल पूल कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुजरात एटीएस (ATS) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पाटन जिले से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक के लिए एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है, जहाँ उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
भारतीय रेलवे का नया इतिहास: देश में दौड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन! 🚆🌱
भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) सफर की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस बड़ी कामयाबी के साथ भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो इस अत्याधुनिक और प्रदूषण-मुक्त तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रूट: यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलाई गई है।
ग्लोबल अचीवमेंट: हाइड्रोजन तकनीक से ट्रेन चलाने वाला भारत दुनिया का छठा देश बन गया है।
जीरो एमिशन: यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा।
नया भारत, ग्रीन भारत: यह शुरुआत देश के 'नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन' के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
वाराणसी में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार, दबोचने में छूटे पसीने
यूपी एंटी करप्शन टीम ने वाराणसी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिविल ड्रेस में मौजूद चार महिला सब-इंस्पेक्टर्स (दारोगा) आरोपी अधिकारी को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करती नजर आ रही हैं।
गोरखपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता राय का वीडियो वायरल, एम्स प्रशासन पर लगाया इलाज न करने का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता राय ने एम्स (AIIMS) गोरखपुर के डॉक्टरों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। श्वेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि सड़क हादसे में घायल उनके भाई को तुरंत एम्स लाया गया था। लेकिन उनका आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी किसी डॉक्टर ने मरीज को अटेंड नहीं किया। देखें यह वायरल वीडियो...
कुडनकुलम परमाणु प्लांट से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक, डार्क वेब पर आए हज़ारों दस्तावेज़
भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र, तमिलनाडु के 'कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट' से जुड़ी एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 'वर्ल्ड लीक्स' नाम के एक बदनाम रैनसमवेयर गैंग ने डार्क वेब पर इस प्लांट से जुड़े हज़ारों बेहद संवेदनशील दस्तावेज़ अपलोड कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि हैकर्स ने यह डेटा अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के सर्वर्स को हैक करके चुराया है, जिसमें कुडनकुलम न्यूक्लियर प्रोजेक्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां शामिल हैं।
बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर एक बड़ा नीतिगत फैसला किया है। अब शहरों की तर्ज पर सूबे के गांवों में भी होल्डिंग टैक्स (Holding Tax) वसूलने की तैयारी कर ली गई है। कैबिनेट की हालिया बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इस टैक्स को लागू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ग्रामीण इलाकों में टैक्स का दायरा कुछ इस तरह होगा:
हर घर से वसूली: गांवों के सभी रिहायशी (आवासीय) घरों को अब होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।
कमर्शियल जमीन पर टैक्स: व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीनों पर भी टैक्स लगेगा।
पानी और बाजार शुल्क: इसके अलावा, पानी के इस्तेमाल और स्थानीय ग्रामीण बाजारों (हाट-बाजारों) से भी टैक्स वसूला जाएगा।
@drmrnc@RailwaySeva अब no. देने की क्या फ़ायदा जब मैं उस स्टेशन से उसी समय कही और के लिए ट्रेन लेकर आ गया हु तो, आपलोग वहा के स्टेशन अधीक्षक से बातकर के वहा के स्टाफ से बात करो न।
अभी मैं झारखंड के मुरी स्टेशन पर हु, मै यहा जेनरल टिकट के लिए गया तो यहा 2 ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) है, जिसमे प्रिंटर पेपर ही नही है, फिर मैं काउंटर पर गया तो वहा टिकट क्लर्क बोलता है की आनलाइन पेमेंट नही होगा, जबकि आनलाइन पेमेंट मशीन चालू थी, जिसके कारण मुझे कैस के लिए बहुत सारी दुकाने घुमने पङे क्योकि मेरे पास कैस नही थी और यहा कोई ATM भी नही और मै यहा किसी को जानता भी नही क्योकि मैं यहा बस ट्रेन बदली करने के लिए उतरा था, मुझे बस सरकार और रेलवे से यही पूछनी थी की क्या यही है मोदी जी की cashless India, जब सरकारी कार्यालय मे ही बिना cash का काम नही हो रहा तो बाहर कही कहा से होगा।
@JharkhandRail@serailwaykol@drmrnc
सोनम वांगचुक:
अनशन का 18वां दिन,
सोनम वांगचुक के अनशन को आज (15 जुलाई) 18 दिन पूरे हो चुके हैं। जंतर-मंतर पर डटे वांगचुक का शरीर भले ही समय के साथ कमज़ोर हो रहा हो, लेकिन उनका हौसला और संकल्प अब भी उतना ही मजबूत है।
देखिए विडिओ........
नोएडा में बड़ा हादसा: स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाका, 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 2 की मौत, 50 परिवारों को सीढ़ियों से निकाला बाहर।
#breakingnews#noidafire#noida