राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में जमशेदपुर में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। झामुमो कार्यकर्ता भगवान राम, माता सीता और वानर सेना के भेष में सड़कों पर उतरे। यह कोई धार्मिक शोभायात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के चंदे में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकाली गई रैली थी।
हो सकता है आने वाले दिनों में बद्रीनाथ मंदिर चोरी को लेकर भी ऐसा प्रदर्शन देखने को मिले।
#Ayodhya #RamMandir
दतिया में बवाल शुरू…
जबसे नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा है, पूरे झाँसी हाइवे को कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है…6 जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है
BJP जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने इस्तीफा दिया है, इस्तीफे में जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी नगर पंचायत चेयरमैन, जिला नगर अध्यक्ष सहित 291 बूथों और पूरी कार्यकारिणी के इस्तीफा देने की बात लिखी हुई है…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-
इन्होंने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया....
क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा?
राम मंदिर चंदा विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा बयान, बोले- दान चोरी करने वाला महादंड पाएगा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी, लेकिन आपने लाखों लोगों की श्रद्धा और करोड़ों लोगों का भरोसा चुराया है।
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही छात्र और शिक्षक सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया।
धनुष-बाण चलाते दिखे अखिलेश यादव, वीडियो हुआ वायरल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आदिवासी समुदाय के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह धनुष-बाण चलाते नजर आ रहे हैं।
मुजफ्फरनगर फैक्ट्री का खौफनाक राज, बंधुआ मजदूर मुक्त
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक दोना फैक्ट्री से करीब एक दर्जन बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। जांच में सामने आया कि मजदूरों को वेतन का लालच देकर लाया गया और वर्षों तक बंधक बनाकर रखा गया।
#Muzaffarnagar#UPPolice
हंगामे में घिरा BJP कार्यक्रम, महिलाओं ने जताया विरोध
गाजियाबाद में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित उपलब्धि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं BJP नेता नितिन मित्तल पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में कार्रवाई न होने से नाराज थीं।
सैल्यूट करो, मैं IPS हूं! चाय की दुकान पर हाईवोल्टेज ड्रामा
मूंछों वाले एक साहब ने खुद को IPS अधिकारी बताते हुए चाय की दुकान से बिना पैसे दिए बन ले जाने की कोशिश की। लखनऊ में दुकानदार ने पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया।
तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस बनी सहारा, बांटा ठंडा पानी और दिया सुरक्षा का संदेश
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब NH-09 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-62 के सामने भीषण गर्मी में सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को ठंडे पानी की बोतलें वितरित की गईं।
अदिति तो बस बहाना, मुद्दा राम मंदिर भटकाना- डिंपल यादव का BJP पर बड़ा आरोप
मैनपुरी से सांसद Dimple Yadav ने बेटी अदिति को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के मामले में भाजपा पर निशाना साधा है।
वैश्विक संकट के बीच CM योगी का दावा, बोले- नया भारत चुनौतियों से निपटने में सक्षम
गोरखपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि दुनिया इस समय संकटों का सामना कर रही है और अमेरिका-ईरान युद्ध का असर वैश्विक स्तर पर दिख रहा है।
जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, बोली- मैं ही जज हूं, सबूत पेश करो
वाराणसी में एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को जिला जज बताते हुए लोगों से कहा, “मैं ही जिला जज हूं, गवाह और सबूत पेश करो।” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
एयर फ़ोर्स को मिले नए अधिकारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फ़ोर्स अकादमी (AFA) में 217वें कोर्स की 'पिपिंग और कमीशनिंग सेरेमनी' आयोजित हुई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने नए कमीशन प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी।
बेटी निकली डकैती की साजिशकर्ता! कारोबारी के घर हुई लूट का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
मुरादाबाद में कारोबारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के तीन दिन बाद कारोबारी की बेटी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बाइक की टंकी बनी ऑफिस टेबल! चलते-चलते लैपटॉप पर काम करता दिखा युवक
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाइक चलाते समय टंकी पर लैपटॉप रखकर काम करता नजर आ रहा है। सड़क पर इस तरह की लापरवाही ने लोगों को चौंका दिया है।
#ViralVideo#BikeStunt