हल्के के बास अकबरपुर निवासी भारतीय सेना के वीर जवान हवलदार रामबीर सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रहेगा
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में NEET की तैयारी कर रही छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत से परिवार सदमे में है
*परिजनों का आरोप है कि परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद के बावजूद पेपर लीक और रद्द होने की घटनाओं से वह मानसिक तनाव में थी*
#NEET
कल मेरे गांव पेटवाड़ में शनि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित शनिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुई
इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की
जो आशिर्वाद मेरे बड़े बुजुर्गो और माताओं बहनों ने दिया उसके लिए आभार
मेरे गांव पेटवाड़ की मिट्टी की बेटी पारुल लाठर को लेफ्टिनेंट बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और साबित करती है कि हमारे गांव की बेटियां किसी से कम नहीं।
हम सभी को आप पर गर्व है।
जय हिंद 🇮🇳
नारनौंद हल्के के गांव मसूदपुर में किसानों की गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई।
गांव के युवाओं की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन किसानों की सालभर की मेहनत जल गई।
मै हरियाणा सरकार से मांग करती हूं कि प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।
Nayab Saini CMO Haryana
कल नारनौंद हल्के के गांव बड़ाला में भाई अमित ठेकेदार व पूरी खेल कमेटी द्वारा बड़े भाई स्वर्गीय श्री प्रदीप (काला) की स्मृति में आयोजित द्वितीय कबड्डी महाकुंभ में शामिल हुई।
शानदार, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय जीत! 🇮🇳🏏
न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को ढेरों बधाई।
आपकी मेहनत और जज़्बे ने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। जय हिंद....🏏🇮🇳
#INDvsNZ#T20WorldCup2026final#IndiaVsNewZealand
कल भिवानी जिले के गांव धनाना में स्थित बाबा ब्रह्मचारी आश्रम में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई।
ग्रामीण खेलों की यह शानदार परंपरा हमारी संस्कृति, शक्ति और आपसी भाईचारे की पहचान है। खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना सच में प्रेरणादायक रही।
कल नारनौंद हल्के के गांव सिसाय कालीरामण में आयोजित अखिल भारतीय कालीरामण खाप के वार्षिक सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होना का शौभाग्य प्राप्त हुआ।
सम्मेलन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, शिक्षा, संस्कार और समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
जय हिंद🇮🇳
ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर Super 8 में प्रवेश करने वाली भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#INDvsPAK#IshanKishan#T20WorldCup2026#TeamIndia
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के निधन की खबर दुखद है
मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला यह मेरे जीवन का एक अमूल्य अनुभव रहेगा
उनके व्यक्तित्व में दृढ़ता,निर्णयों में स्पष्टता और कार्य के प्रति अद्भुत समर्पण था
दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ है
मेरे पिता तुल्य आदरणीय श्री शरद पवार साहब को जन्मदिन की हृदय से शुभकामनाएँ।
साहेब, आपका स्नेह, आपका मार्गदर्शन और आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए शक्ति और प्रेरणा रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
जन्मदिन मुबारक हो साहेब।
कल नारनौंद हल्के के गांव पेटवाड़ में श्री सुरेन्द्र कांधल जी की बेटी, श्री महावीर मुंधल जी की बेटी, गांव भकलाना में श्री सुन्दर खरब जी के बेटे,गांव सिसाय में श्री सुरेन्द्र सिहाग जी की बेटी व गांव मिल्कपुर में श्री रणधीर श्योराण जी के लड़कों के विवाह समारोहों में शामिल हुई।