बिजली के संबंध में आपकी शिकायत संख्या PV10072607212 दर्ज हो गई है –UPPCL
@pvvnlghaziabad@EMofficeUP@myogioffice@myogiadityanath@PMOIndia यदि उत्तर प्रदेश में सरकार बचानी है तो बिजली विभाग को सुधार लो, सरकार बदलने के लिए बिजली विभाग की ज़िम्मेदारी ही काफ़ी है, सबसे भ्रष्ट
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, माननीय जल शक्ति मंत्री @swatantrabjp@CRPaatil, गाजियाबाद प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों से पुनः विनम्र निवेदन है। 🙏
दिनांक 31 जुलाई 2025 को हमने डूंडाहेड़ा, सुदामपुरी बिहारीपुरा (गाजियाबाद) क्षेत्र में सीवर प्लांट एवं नाले से उत्पन्न जलभराव की गंभीर समस्या को आपके संज्ञान में लाने का प्रयास किया था। अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
हाल ही में हुई भारी वर्षा के बाद स्थिति पुनः अत्यंत भयावह हो गई है। सीवर प्लांट की जर्जर एवं कमजोर दीवार वर्षा के दबाव को सहन नहीं कर सकी और टूट गई, जिसके कारण सीवर का गंदा एवं दूषित पानी पूरे क्षेत्र में फैल गया है। आज भी कई स्थानों पर गंदा पानी जमा हुआ है, जिससे हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
इस समस्या के कारण:
• क्षेत्र में जलभराव की स्थिति लगातार बनी रहती है।
• लोगों का घरों से बाहर निकलना कठिन हो जाता है।
• बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाना लगभग असंभव हो जाता है।
• संक्रामक रोगों एवं महामारी फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।
• सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचता है।
• स्थानीय निवासियों का सामान्य जीवन और रोजगार प्रभावित होता है।
सबसे दुखद तथ्य यह है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई स्थायी एवं प्रभावी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने बार-बार शिकायतें कीं, अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यहां तक कि क्षेत्र की टूटी हुई सड़क के निर्माण के लिए भी कोई सरकारी सहायता नहीं मिली। अंततः क्षेत्र के निवासियों ने स्वयं चंदा एकत्र कर सड़क का निर्माण कराया, ताकि लोगों का आवागमन संभव हो सके। लेकिन सीवर प्लांट एवं नाले से होने वाले जलभराव की समस्या आज भी हमारे लिए एक बड़ी और गंभीर चुनौती बनी हुई है।
हम सभी क्षेत्रवासी सरकार एवं प्रशासन से केवल इतना अनुरोध करते हैं कि:
1. सीवर प्लांट के ओवरफ्लो होने की वजह से जल भराव के समस्या का निदान तत्काल किया जाए।
2. जलभराव रोकने हेतु स्थायी एवं तकनीकी समाधान लागू किया जाए।
3. नाले एवं सीवर प्लांट की क्षमता, सुरक्षा एवं संरचना का स्वतंत्र तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।
4. जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
5. क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलाया जाए।
6. भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई जाए।
हम किसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग नहीं कर रहे हैं। हमारी प्राथमिक मांग केवल यह है कि इस गंभीर जनसमस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हजारों परिवार हर वर्ष बारिश के मौसम में गंदे पानी, बीमारी, भय और असहायता का सामना करने के लिए मजबूर न हों।
क्या हमारी समस्या सुनने वाला कोई है?
क्या हर वर्ष यही स्थिति दोहराई जाती रहेगी?
क्या क्षेत्रवासियों को हर मानसून में अपने ही घरों में कैद रहना पड़ेगा?
क्या सीवर के दूषित पानी में जीवन व्यतीत करना हमारी नियति बन चुकी है?
कृपया हमारी पीड़ा को समझें और इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करें।
डूंडाहेड़ा, सुदामपुरी बिहारीपुरा एवं आसपास के समस्त क्षेत्रवासी आपकी सहायता और न्यायपूर्ण हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।
@CMOfficeUP@dmgzb
@GhaziabadNagar1
@jalshaktiUP@UPGovt@gdagzb
@jalnigamghaziabad
@UPEnergyDept
@sanjivsharmabjp@AtulGargBJP@ghaziabadpolice@Ghaziabad365@DCPCityGZB
#Dundahera #Sudampuri #Biharipura #जलभराव #SewerOverflow #GhaziabadFlood #UPGovt
विभाग कोई सुनवाई नहीं, कर्मचारी ख़ुद लाइन काट कर पैसे बसूल करते है, बिजली की कटौती अनिश्चित है, बच्चे बूढ़े अब परेशान हैं, जीवन का कोई मूल्य नहीं, पिछले ३ दिन से ग़ाज़ियाबाद सुदामापुरी बिजली घर से सप्लाई वाधित है, लाइनमैन १२ हज़ार रुपये ले चुका है परंतु कोई राहत नहीं
@EMofficeUP@myogioffice@CMOfficeUP@dm_ghaziabad@pvvnlghaziabad
पिछले ३ दिन से सुदामापुरी बिजलीघर गाजियाबाद में बिजली सप्लाई बाधित है और शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उप में यदि योगी सरकार की नाकामी देखें तो बिजली विभाग सबसे ज़्यदा ज़िम्मेदार है, कृपया समस्या
@UPPCLLKO mere post paid meter ka last 6 months se bill nikalne koi nhi aa raha hai, lumsum me bill aa jata hai jisse lagbhag 600 reading ka bill generate hona baaki hai, mobile aap se self generate kia but kuchh nhi hua, please help