हम इंडिया गेट जाना चाहते थे, पर हमें नहीं जाने दिया
फिर हम गांधी स्मृति जा रहे थे, पर हमारी बस को रोक दिया
पूरा विपक्ष स्टूडेंट्स के साथ है
- राहुल गांधी..
पहली नज़र में देखकर ऐसा लगेगा मानो गाड़ियां किसी उफनती नदी के बीच से गुजर रही हों, लेकिन हकीकत कुछ और है। यह कोई नदी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के आसपास का हाईवे है, जो भारी जलभराव के कारण नदी जैसा नजर आ रहा है। तस्वीरें और वीडियो हालात की गंभीरता खुद बयां कर रहे हैं।
काल बनकर दौड़ा ट्रेलर....
तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में पिता और 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर घायल है। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला के दोनों पैर कट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #Jaipur #RoadAccident
जयपुर में मानसून की पहली दस्तक और राजधानी की सड़कों की खुली पोल!
नगर निगम मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर टोंक रोड़ पर JDA की सड़क धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा बन गया।
गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर टोरेंट गैस की पाइपलाइन बिछाई गई थी।
#Jaipur#Monsoon #Rajasthan #JDA #JaipurRain #TorrentGas
चन्नी गुट की राजा बरार को खुली चुनौती।
पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक समाप्त।
सूत्रों के मुताबिक, चन्नी गुट ने हाईकमान से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। साथ ही कहा कि को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#PunjabCongress #CharanjitSinghChanni #RajaBrar
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी कार्यकारिणी में जल्द होगा फेरबदल-
कई निष्क्रिय मौजूदा पदाधिकारियों की छुट्टी होगी
जिला अध्यक्ष बनने वाले पीसीसी पदाधिकारी हटाए जाएंगे
और फिर नए चेहरे शामिल होंगे
पंजाब कांग्रेस में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं होने पर वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा की पहली प्रतिक्रिया।
"सोचने वाली बात है, यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इतनी बैठकों के बाद भी संतुष्ट नहीं होना दुख की बात है। मेरी आदत है सच बोलने की... अब इसका क्या मतलब निकलेगा, पता नहीं।"
#Punjab #Congress #SukhjinderRandhawa
बारिश ने खोली विकास की पोल!
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हाल बेहाल... जब एक्सप्रेसवे की ये स्थिति है, तो बाकी सड़कों का क्या होगा । अगर गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता, तो शायद ये तस्वीर नहीं दिखती।
#DelhiMumbaiExpressway
20 साल से चला आ रहा पांचना बांध का विवाद आखिरकार संवाद से सुलझ गया।
बैठक के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब विवाद की स्थिति बनी और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा नाराज़ होकर बैठक से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में दोबारा वार्ता शुरू हुई और सभी पक्षों के बीच सहमति बन गई।
20 साल पुराने विवाद का समाधान बातचीत से निकलना क्षेत्र के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
#PanchanaDam #Rajasthan #KirodiLalMeena
राजस्थान की #पैरा_मेडिकल परीक्षा में 45 छात्रों को सामूहिक नकल कराते हुए कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार। आरोप है कि ₹5.50 लाख लेकर नकल कराई गई।
सबसे बड़ा सवाल—जब बिना मिलीभगत ऐसा संभव नहीं, तो परीक्षा नियंत्रक पर मेहरबानी क्यों? कार्रवाई सिर्फ मोहरों पर या असली खिलाड़ियों पर भी?
#Rajasthan #ParamedicalExam #ExamScam #PaperLeak
32 साल से अटके यमुना जल समझौते को अमलीजामा पहनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर लौटे। एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
#BhajanLalSharma#YamunaWaterAgreement#Rajasthan#Jaipur #BJP #YamunaWater