माननीय @CMOBihar,
बिहार के युवा आज इसलिए परेशान हैं क्योंकि बिहार दरोगा परीक्षा की तैयारी में हजारों अभ्यर्थियों ने दिन-रात मेहनत की, अपना समय, पैसा और उम्मीदें लगाईं। लेकिन परीक्षा को लेकर मनमानी, धांधली और पेपर लीक जैसे आरोप सामने आने के बाद छात्रों का भरो��ा टूट रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके पास सवाल उठाने के आधार और सबूत भी हैं, इसलिए उनकी बात को गंभीरता से सुना जाए।
छात्रों की मांग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था के लिए है।
अगर मेहनत करने वाले युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो उनके अंदर व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर होगा।
कृपया मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो और छात्रो��� को भरोसा दिलाया जाए कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
#BiharDaroga #JusticeForStudents #ExamTransparency #BiharStudents
हजारों युवाओं ने सालों की मेहनत, समय और उम्मीदें इस परीक्षा में लगाई हैं।
अगर परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो चुप्पी नहीं बल्कि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
@CMOBihar @BPSSC_Bihar @EOU_Bihar से मांग है—दोषियों पर कार्रवाई करें और अभ्यर्थियों को न्याय दें���
ये सवाल सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, युवाओं के भरोसे का भी है।
#FairExamFairFuture #JusticeForAspirants
माननीय मुख्यमंत्री @CMOBihar, @BPSSC_Bihar, @EOU_Bihar
हमारी आवाज किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था के पक्ष में है। बिहार दरोगा 1799 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और कदाचार के आरोपों ने हजारों अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत, उम्मीद और भविष्य को सवालों के घेरे म���ं ला दिया है।
हमारी मांग स्पष्ट है—पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए। युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि निष्पक्ष परीक्षा कोई सुविधा नहीं बल्कि अधिकार है।
#BiharDaroga1799 #JusticeForAspirants
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर पटना में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। छात्रों न��� चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने का फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
#SamratGovernment #BiharPolicePaperLeak #BiharDarogaPaperLeak #Bihar #BiharNews #BiharPolice #BPSCC #BiharSIExamProtest #Patna #LiveCities
दरोगा मुख्य परीक्षा को हुए 10 दिन बीत गए लेकिन पेपर लीक के मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ, जल्द ही परिणाम आ जाएगा, कोई भी जांच एजेंसी, जो सरकार कहेगी वह करेगी जो XYZ ग्रुप का जांच चल रहा था उसका भी न्यूज आना बंद हो गया उसके सीडीआर से क्या मिला किसी को पता नहीं चला इन्साफ मिलेगा?
दरोगा म��ख्य परीक्षा को हुए 10 दिन बीत गए लेकिन पेपर लीक के मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ, जल्द ही परिणाम आ जाएगा, कोई भी जांच एजेंसी, जो सरकार कहेगी वह करेगी जो XYZ ग्रुप का जांच चल रहा था उसका भी न्यूज आना बंद हो गया उसके सीडीआर से क्या मिला किसी को पता नहीं चला इन्साफ मिलेगा?
#BPSSC
एक छात्र सिर्फ परीक्षा नहीं देता,
वो अपने सपनों, परिवार की उम्मीदों और वर्षों की मेहनत को दांव पर लगाता है।
लेकिन जब बिहार दरोगा प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएँ हो��ी हैं,
तो नुकसान सिर्फ एक परीक्षा का नहीं होता —
टूटता है उन लाखों युवाओं का भरोसा,
जो ईमानदारी से अपनी मंज़िल बनाने निकले थे।
💔किताबों में जिसने अपनी जवानी लिख दी,
उम्मीदों में जिसने अपनी कहानी लिख दी,
एक लीक ने उससे इतना छीन लिया —
जिसने मेहनत से अपनी पहचान लिख दी।
@samrat4bjp आपसे उम्मीद है कुछ न्याय करोगे🙏
सेवा में,
निदेशक महोदय,
@EOU_BIHAR
पटना, बिहार
विषय: बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा 2026 में कथित प्रश्नपत्र वायरल/अनियमितता की निष्पक्ष जांच हेतु आवेदन।
महोदय,
हम बिहार पुलिस SI मुख्य परीक���षा 2026 के अभ्यर्थी दिनांक 27-05-2026 को आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल एवं संभावित अनियमितताओं की खबरों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।
लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा है। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो इससे योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि—
��ामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
योग्य अभ्यर्थियों के हित में न्यायसंगत निर्णय लिया जाए।
हमें विश्वास है कि EOU पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए उचित कार्रवाई करेगी।
भवदीय,
समस्त बिहार SI मुख्य परीक्षा 2026 अभ्यर्थी
@EOU_BIHAR
Bpssc दरोगा मेन्स पेपर लीक पे ना कोई मीडिया स्वाल उठा रहा ना कोई नेता बोल रहा ना आयोग कुछ कर रहा ना 2 बड़ा बड़ा कोचिंग पटना का एक बार भी बोला पेपर लीक पे गया XYZ ग्रुप में से क���स किस को आगे भेजा गया ये तो जांच के बाद ही ना पता चलेगा यहा जंच ही नहीं करवाया जा रहा @samrat4bjp
गाँव से शहर तक का सफर, किराए के कमरे की घुटन, परिवार की उम्मीदें, समाज के ताने और भविष्य की चिंता...
���� एक छात्र इन सबके बीच रोज़ लड़ता है, सिर्फ इस विश्वास पर कि उसकी मेहनत एक दिन रंग लाएगी।
😭लेकिन जब दारोगा मैंस जैसे सपनों पर पेपर लीक का दाग लग जाता है, तब सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती, टूट जाता है उन लाखों छात्रों का विश्वास, जिन्होंने अपनी जवानी किताबों के हवाले कर दी थी।