श्रेष्ठ बिहार के बिना श्रेष्ठ भारत संभव नहीं। और श्रेष्ठता के लिए मेरिट को महत्व देना होगा। राजनीति के हर स्तर पर, हर दल में वंशवादी उत्तराधिकार को रोकना होगा। देश को परिवारवाद से मुक्त करना है तो शुरुआत बिहार से हो। राजनीति माई-बाप के दम पर नहीं, अपने दम पर हो। @narendramodi
आज दरभंगा में पहले से कार्यरत कर्मठ कार्यकर्ताओं रतन जी और कृष्णानंद जी ने क्रमशः दप्पा के ज़िला संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जी के हाथों प्राप्त किया. साथ में ज़िला अध्यक्ष विक्रम कुमार की भी उपस्थिति रही. @pushpampc13@tppdarbhanga
द प्लूरल्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन सर को उनके जन्मदिन पे ढेर सारी शुभकामनाए । आपका मार्गदर्शन और नेतृत्व हमे हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
हमे समझ में नही आता हमारे बैनर एक दिन में उतार लिए जाते है और जिन लोगो ने वर्षो बिहार कों खोखला किया और कर रहे है उनके बैनर महीने दिन रह जाते है क्यों?? क्या शहर के मेन चौक चौराहे उनकी जागीर है? जब नेताओं का ही लगना है तो हमारे नेता से समृद्ध शिक्षित कौन??
बिहार मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष सचिव रहे, प्लुरल्स के भीष्मपितामह, अपने अनुभव से पार्टी को सींचने वाले, हज़ारों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शक, संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव अनुपम कुमार सुमन जी को दप्पा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। @sumananupam13
राजनीति को नई पहचान, नई आवाज़ और नई सोच के साथ नया नेतृत्व देने वाली प्लुरल्स की संस्थापक प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी जी को दप्पा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! @pushpampc13
कल श्री राघवेन्द्र शरण की अध्यक्षता में प्लूरल्स पार्टी को पटना में मजबूत किए जाने के लिए एक बैठक की गई जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई साथ ही साथ इस बात की भी चर्चा हुई की बिहार को अगर बदलना है तो हर हाल में प्लूरल्स को मजबूत होना होगा।
अमुक ठगबंधन में शिलान्यास हुआ, अमुक ठगबंधन में पुल पहली बार गिरा, अमुक ठगबंधन में पुल फिर से गिरा….! इन सबमें एक ठग सीएम शाश्वत है और बाक़ी ठग आते-जाते रहते हैं, बिहार को बर्बाद करते रहने के लिए! पिछले 30 साल में किसने नहीं लूटा? @Jduonline@BJP4India@INCIndia@RJDforIndia
2020 से सीएम बने नीतीश कुमार के 30 महीने अर्थात् आधा कार्यकाल पूरा हुआ। इस दौरान दो ठगबंधनों में बिहार के हर दल ने राज कर लिया। पर ये सब कुछ कर पाये? ये सब मिलकर पिछले 30 साल कुछ नहीं कर पाए तो आगे बचे 30 महीने में क्या कर देंगे? बिहार को 28 से 27 नंबर पर भी ला दें तो मान जाएँ।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आज आग लग गई. कभी अखंड बिहार की शान रहे इस हॉस्पिटल को किन लुटेरों ने मटियामेट कर दिया? और मिथिला के कौन वे दरबारी चाटुकार हैं जो नई लूट में भागीदारी के लिए बातें AIIMS की करेंगे पर अपने धरोहर को बर्बाद करते रहेंगे? #DMCH
आज जनहित याचिका पर सुनवाई का दिन था। सरकारी सेवक की हत्या के मामले में अपराधी की रिहाई संबंधी संशोधन पर माननीय पटना उच्च न्यायालय ने केस एडमिट करते हुए सरकार को आदेश दिया कि एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करें। सुनवाई की गंभीरता से सिद्ध हुआ कि बिहार में न्याय है। सत्यमेव जयते।
पूरा बिहार बाहर का बना कपड़ा पहनता है जो बिहारी मज़दूर ही बनाते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु हर जगह कारख़ाने बिहारी मज़दूर चलाते हैं। ये कपड़े बिहार में क्यों नहीं बनते? किसने बिहार के कारख़ानों को लूट लिया? किसने बिहारी श्रम की इज़्ज़त को बाहर बेच दिया? #LabourDay
हम शुरू से कह रहे हैं कि नियमावली का पूरा नैरेटिव सिर्फ शिक्षक अभ्यर्थियों को भटकाने के लिए बनाया गया था. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था कि दक्षता परीक्षा पास युवक-युवतियों को सीधे नौकरी देने के बजाय वर्षों तक भटका कर रखा जाय. नियमावली रद्द हो और सीधे भर्ती हो. #बिहार_शिक्षक
अभ्यर्थियों के लगातार दबाव से सरकार को 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा करनी पड़ी है। परंतु नियुक्ति प्रक्रिया BPSC के रास्ते भटकाने के बजाय सीधे STET-CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बहाल करने की हो। @NitishKumar