पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा माया देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा यातायात नियमों ��े संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा कानपुर पब्लिक स्कूल कन्नौज में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन कर छ���त्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया । यातायात नियम के बारे में जानकारी रखने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में दिल्ली पब्लिक स्कूल सरायमीरा जनपद कन्नौज में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा सेंट जेवियर स्कूल कन्नौज में यातायात शिविर का आयोजन कर छात्रा छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
🚗 मुड़ने से पहले इंडिकेटर, सुरक्षा में सबसे बेहतर!
लेन बदलते समय या मुड़ते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। आपका एक सही संकेत दूसरे वाहन चालक को सावधान कर सकता है और सड़क हादसे का खतरा कम कर सकता है।
इंडिकेटर जलाएँ, इरादा बताएँ और सुरक्षित सफर अपनाएँ। 💛
🚗 तेज़ रफ़्तार नहीं, सुरक्षित दूरी चुनें!
आगे चल रहे वाहन से उचित ���ूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगने पर यही दूरी आपको हादसे से बचने का मौका देती है।
रफ़्तार पर नियंत्रण रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सुरक्षित घर पहुँचें। ❤️
🌿 स्वच्छ हवा, सुरक���षित जीवन!
वाहनों से निकलने वाले धुएँ को कम करें, अनावश्यक हॉर्न से बचें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
स्वच्छ हवा आज की जरूरत है, आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। 💚
🚛 अगर आपको ट्रक का शीशा नहीं दिख रहा, तो शायद ट्रक चालक को भी आप दिखाई नहीं दे रहे।
बड़े वाहनों के ब्लाइंड स्पॉट से दूरी बनाए रखें और जल्दबाज़ी में ओवरटेक करने से बचें।
सुरक्षित दूरी रखें, सुरक्षित घर पहुँचें। ❤️
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर नज़र नहीं, सड़क पर ध्यान रखें।
एक छोटा-सा मैसेज इंतज़ार कर सकता है, लेकिन आपकी ज़िंदगी दोबारा नहीं मिल सकती।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें। ❤️
आज दिनांक 07-09-2026 को जनपद के 10 विद्यालयों वि०ख० गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरकागांव व उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरोली, वि०ख० छिबरामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदलालपुर‚ उच्च प्राथमिक विद्यालय मिघौली व उच्च प्राथमिक विद्यालय पंथरा, वि0ख० उमर्दा का उच्च प्राथमिक विद्यालय कलुआपुर, वि०ख० कन्नौज् के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा व कंपोजिट विद्यालय सरायमीरा एवं वि०ख० हसरेन के कंपोजिट विद्यालय कलसान व कंपोजिट विद्यालय इंदरगढ़ में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@basicshiksha_up
🚶♀️🚗 सड़क पर सुरक्षा, हर किसी की जिम्मेदारी है।
सड़क सिर्फ़ वाहनों के लिए नहीं है। पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित रास्ता देना, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना और गति सीमा का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है।
सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन। 🚦
साथ चलें, सुरक्षित चलें।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा मानीमऊ स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस के पायलट को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।