प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर मैंने संकल्प लिया है कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन “नो कार डे” के तहत दो पहिया वाहन अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर अपने सभी कार्यालयीन एवं दैनिक कार्य पूर्ण करूंगा।
इसी क्रम में आज दो पहिया वाहन से शहर के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण एवं कार्यालयीन गतिविधियां संपन्न कीं।
इंदौरवासियों से भी आग्रह है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन कार का उपयोग कम कर सार्वजनिक परिवहन अथवा दो पहिया वाहन अपनाएं। ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा प्रयास एक बड़े बदलाव का माध्यम बन सकता है।
New Year, New Promise 🚘✨
Let’s make every journey safer by keeping distance, respecting traffic lights, and avoiding risky overtakes.Because reaching home safely is the best resolution of all.
Make 2026 a year of safe journeys and smarter driving!
#HappyNewYear2026
पश्चिम क्षेत्र के दशहरा मैदान से दिनांक 23 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली ‛वन इंदौर, रन इंदौर' रन विद मेयर इस दौड़ में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 7 किलोमीटर दौड़ की श्रेणियां रखी गई है।
‛रन विथ मेयर’ दौड़ में सम्मिलित होने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें या
महापौर की सख़्ती, नागरिकों की सुविधा! ✅
महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के निरीक्षण और कड़ी फटकार के बाद, मुसाखेड़ी स्थित MPRDC ब्रिज के वैकल्पिक मार्ग पर पेचवर्क का काम शुरू हो गया है।
जल्द ही यह मार्ग सुगम और सुरक्षित बनकर नागरिकों के लिए राहत का कारण बनेगा।
ट्रैफिक मित्र अभियान – सुरक्षित इंदौर, जिम्मेदार नागरिक!
महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की इस मुहिम में जुड़ें और इंदौर की सड़कों को और भी सुरक्षित बनाएं!
अब समय है ट्रैफिक नियमों का पालन करने का और अपने शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के समिति सदस्य श्री पवन कुमार जी की उपस्थिति में “ट्रैफ़िक मित्र” अभियान की समीक्षा बैठक 9 अक्टूबर 2025 को AICTSL में संपन्न हुई !
इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा जी व इंदौर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,
"ट्रैफिक नियम अपनाओ, जीवन सुरक्षित बनाओ!"
माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे Traffic Mitra महाभियान के तहत ट्रैफिक मित्र टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर शहर के प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को ट्रैफिक नियमों,
इंदौर नगर पालिक निगम नागरिक बंधुओं की सुविधा हेतु सड़कों के बेहतर रखरखाव हेतु दृढ़-संकल्पित है। इसी लक्ष्यप्राप्ति के निमित्त, संपूर्ण इंदौर शहर में बारिश की समाप्ति के पश्चात द्रुतगति से गड्ढे भरने तथा पैचवर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
शहर के समस्त ज़ोन में निगम की टीम लगातार पैचवर्क का कार्य कर रही है, नागरिकों को असुविधा न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए रात्रि में भी पैचवर्क का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा है।
"ट्रैफिक टॉक– जहाँ बात सिर्फ नियमों की नहीं, जिम्मेदारी की होती है!"
इंदौर के यशस्वी महापौर श्री @advpushyamitra जी के नेतृत्व में चल रहे “ट्रैफिक मित्र अभियान” के अंतर्गत SICA कॉलेज में आयोजित ट्रैफिक टॉक में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर ARTO राजेश गुप्ता जी, ट्रैफिक ACP मनोज खत्री जी, ट्रैफिक मित्र पहल के प्रेरक श्री ऋषभ बागोरा जी, तथा डॉ. अनिरुद्ध सिरोठिया (Lt. Cdr) ने छात्रों को सरल, प्रेरक और संवादात्मक अंदाज़ में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।