क्या आप जानते हैं?
उत्तराखंड विधान सभा की कौन सी 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं?
A) चकराता और नानकमत्ता
B) ज्वालापुर और भगवानपुर
C) धारचूला और डीडीहाट
D) खटीमा और सितारगंज
दिनांक 28 से 30 अगस्त तक आयोजित इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति जी से हुई यह प्रेरणादायी एवं आत्मीय भेंट विद्यार्थियों के लिए गौरवपूर्ण, प्रेरक और अविस्मरणीय अनुभव रही।
🇮🇳 तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं राष्ट्रपति भवन यात्रा
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना एवं कालसी के पाँच-पाँच छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
#शैक्षणिक_यात्रा@rashtrapatibhvn
भारत की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं विश्व तक पहुँचाने की दिशा में TribeX Digital एक महत्वपूर्ण पहल है।
जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य जनजातीय कला रूपों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के लिए एक ऐसा व्यापक डिजिटल मंच ..
रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर संगम 🎀
राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय, लालढांग के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण कर अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
#TRIUttarakhand#RakhiMaking
हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳
निदेशालय जनजाति कल्याण, देहरादून एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, त्यूणी, देहरादून के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने अभियान में सहभागिता करते हुए प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
#HarGharTiranga
हर लगाया गया पौधा केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि अपनी माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
नन्हे कदम, बड़ा संकल्प... हरियाली की ओर। 🌿
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय जनजाति छात्रावास, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में संवासी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#EkPedMaaKeNaam#PlantForMother
हरित भविष्य की ओर एक सामूहिक पहल 🌿
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप जनजाति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खटीमा (जनपद ऊधम सिंह नगर) में संवासी छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा नशामुक्त होगा, तभी वह नवाचार करेगा, नए स्टार्टअप्स खड़े करेगा, सीमाओं की रक्षा करेगा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा। यही प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का विश्वास है।
#NashaMuktYuva
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कालसी में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ पौधारोपण किया।
आइए, हम सभी इस जनअभियान का हिस्सा बनें और एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लें।
#EkPedMaaKeNaam#EMRSKalsi
इस अवसर पर उन्होंने संवासी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान निरंतर जारी 🌿
इस अभियान के क्रम को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 01.08.2026 को उत्तराखंड जनजाति कल्याण विभाग के राज्य समन्वयक श्री राजीव कुमार सोलंकी जी द्वारा राजकीय जनजाति छात्रावास, काशीपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) में वृक्षारोपण किया गया।
#EkPedMaaKeNaam
में आज निदेशालय, जनजाति कल्याण, उत्तराखंड में अपर सचिव, माननीय मुख्यमंत्री एवं निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय टोलिया जी, अपर निदेशक श्री योगेंद्र रावत जी एवं राज्य समन्वयक श्री राजीव सोलंकी जी द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
#EkPedMaaKeNaam#PlantForMother
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ 🌿
मा० मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी की अपेक्षानुसार एवं निदेशक महोदय के निर्देशानुसार विभागांतर्गत संचालित समस्त संस्थाओं में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम...
आपके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। विशेष रूप से जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, संस्कृति संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयास प्रेरणादायी हैं।